मैनेजर को भट्ठे में जिंदा जलाया; MP में दिल दहला देने वाली वारदात, प्यार का खौफनाक अंजाम

Company Manager Murder: प्रेम प्रसंग के विवाद में कंपनी के मैनेजर को भट्ठे में फेंककर जिंदा जला दिया गया। दुर्गंध आने पर वारदात का पता चला तो मैनेजर की आधी जली लाश भट्ठे से निकाली गई। पुलिस वारदात अंजाम देने वालों की तलाश में जुटी है।

Simco Company Manager Murder

वारदात की जानकारी देता मृतक का बेटा और पुलिस जांच अधिकारी।

MP Company Manager Murdered Burnt Alive (प्रभाकर सिंह सोमवंशी, जबलपुर): मध्य प्रदेश के जबलपुर में दिल दहला देने वाली वारदात अंजाम दी गई है। कुठला थाने के तहत आने वाले गांव कछगवां में कंपनी मैनेजर को भटठ्ठे में फेंककर जिंदा जला दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

मानव शरीर जलने की दुर्गंध आने पर वारदात का पता चला तो जांच करने मैनेजर की लाश उसमें मिली। जब तक मैनेजर को भट्ठे से निकाला जाता, उसकी मौत हो चुकी थी। उसका आधा शरीर पूरी तरह से जल चुका था। मृतक के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात प्रेम प्रसंग के चलते अंजाम दी गई, लेकिन किसके इसकी जांच करने में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन

मारपीट करने के बाद जिंदा भट्ठे में फेंका

ASP डॉ. संतोष डेहरिया एवं कुठला TI अभिषेक चौबे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चूना भट्ठा में गांव मुडेहरा निवासी 55 वर्षीय सम्मू विश्वकर्मा पुत्र सुंदरलाल विश्वकर्मा मैनेजर के पद पर कार्यरत था, लेकिन कुछ लोगों ने बीती रात उसके साथ मारपीट की और उसे जिंदा भट्ठे में फेंक दिया।

विज्ञापन

मैनेजर की लाश पूरी तरह राख हो चुकी है। भट्टे से जब मैनेजर के शव को बाहर निकाला गया तो पुलिस के हाथ मैनेजर की बॉडी के कुछ ही हिस्से लगे। सूत्र बताते हैं कि चूने भट्ठे में हुई घटना के कारण वहां काम करने वाले मजदूर डर के कारण भाग खड़े हुए हैं। 55 वर्षीय मैनेजर की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

हत्या का मामला लग रहा पुलिस को

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया ने बताया कि कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव कछगवां में सिमको कंपनी के चूना भट्ठा है। उसमें काम करने वाले मैनेजर का जला हुआ शव बरामद हुआ है। पहली नजर में हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। लोगों से पूछताछ करते हुए मामले की जांच की जा रही है।वारदात में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सारे पहलुओं पर गंभीरता पूर्वक जांच कर रही है। इस मामले में आरोपियों के जल्द पकड़े जाने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ