बच्चे की मौत का खौफनाक वीडियो! महाराष्ट्र के पुणे में हिट एंड रन केस, कार ने कुचला साइकिल सवार

Maharashtra Pune Hit And Run Case: कार ड्राइवर 10 साल के बच्चे के टक्कर मारकर उसे कुचलता हुआ निकल गया। हादसे का वीडियो सामने आया है। हादसा पुणे में हुआ और बच्चे की मौत होने का पता चलते ही ड्राइवर कार लेकर फरार हो गया।

अ

कार ड्राइवर साइकिल और बच्चे को कुचलता हुआ निकल गया।

विज्ञापन

Pune Child Accident Video: महाराष्ट्र के पुणे में हिट एंड रन का एक और केस सामने आया है। इंदापुर इलाके में कार ड्राइवर ने साइकिल चला रहे बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे की उम्र करीब 10 साल थी और उसकी पहचान समर्थ के रूप में हुई। वह इंदापुर इलाके का ही रहने वाला है और खाली ग्राउंड में साइकिल चला रहा था। इसी दौरान ग्राउंड से गुजर रही एक कार ने अचानक से टर्न मारा।

कार ड्राइवर समर्थ को टक्कर मारकर उसे कुचलता हुआ निकल गया। हालांकि कार ड्राइवर ने उतरकर बच्चे को देखा, लेकिन उसकी मौत होने के डर से वह मौके से फरार हो गया। लोगों ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन प्राथमिक उपचार देने के दौरान ही डॉक्टरों ने बच्चे केा मृत घोषित कर दिया। हादसे का वीडियो सामने आया है। पुलिस को आरोपी कार ड्राइवर की तलाश है। वहीं बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

 

नागपुर में भी हुई थी 2 लोगों की मौत

बता दें कि हाल ही में नागपुर में हिट एंड रन के केस हुआ था। शराब के नशे में कार ड्राइव कर रहे युवक ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचल दिया है। हादसे में 2 लोग मारे गए थे और करीब 15 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने CCTV फुटेज से कार की शिनाख्त करके आरोपियों को गिरफ्तार किया था। कार किसी और की थी और उसे ड्राइव कोई कर रहा था। उसमें करीब 5 युवक और थे। सभी छह युवकों को 2 दिन के रिमांड पर कोर्ट ने भेजा है। छहों आरोपी रविवार को डिनर पार्टी करने के बाद ड्रिंक करके घर वापस जा रहे थे। रास्ते मे तेज स्पीड के कारण कार का टायर पंक्चर हो गया और पीछे करते हुए लोगों को कुचल दिया।

विज्ञापन

पुणे हिट एंड रन केस अभी तक सुर्खियों में

बता दें कि पिछले महीने पुणे में हुआ पोर्श कार हादसा अभी तक सुर्खियों में है। कार चला रहे नाबालिग ने एक युवक और युवती को कुचल दिया था। दोनों की मौके पर मौत हो गई थी, लेकिन पुलिस ने नाबालिग को निबंध लिखवाकर जमानत दे दी तो बवाल हुआ। मामला सुर्खियों में आया और आरोपी के पिता-दादा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी जुवेनाइन जेल में है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ