हुस्न के जाल में फंसाया, 40 गोलियां मरवाईं और...कौन है नई लेडी डॉन अनु? जिसकी दिल्ली पुलिस को तलाश

Delhi Rajouri Garden Murder Case: दिल्ली के राजौरी गार्डन में बर्गर किंग हत्याकांड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की खास लेडी डॉन अनु ने अंजाम दिया। पुलिस को जिस लड़की की तलाश है, वह लड़की यही है, जिसमें अमन को हुस्न के जाल में फंसाकर बर्गर किंग बुलाया था।

Lady Don Anu Gangster Himanshu Bhau

लड़की को 2 राज्यों की पुलिस और परिवार तलाश रहा है।

Lady Don Anu Delhi Murder Case Mastermind (विमल कौशिक, दिल्ली): दिल्ली के राजौरी गार्डन में बने बर्गर किंग में घुसकर एक युवक को गोलियों से छलनी कर दिया गया। हत्याकांड की साजिश हजारों किलोमीटर दूर पुर्तगाल में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने रची, लेकिन गैंगस्टर ने इस साजिश को अंजाम तक पहुचाने की जिम्मेदारी अपनी खासमखास अनु को दी, जिसे अपराध की दुनिया की नई लेडी डॉन का जा रहा है।

विज्ञापन

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने जिसे अनु के हाथों ठिकाने लगवाया, उसकी शिनाख्त झज्जर के रहने वाले अमन जून के तौर पर हुई। अनु ने अमन को अपने हुस्न के जाल में फंसाकर रेस्टोरेंट बुलाया और 40 गोलियां मरवाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। फिर वह उसका फोन, पर्स लेकर फरार हो गई। इसी लेडी डॉन अनु की तलाश ही दिल्ली पुलिस को है।

विज्ञापन

कौन है अनु और कैसे बनी डॉन?

सूत्रों के मुताबिक, अनु की उम्र महज 24 साल है, लेकिन उसे डॉन बनने की चाह थी। अपनी इसी चाहत को पूरा करने के लिए अनु जरायम की दुनिया में आ गई। अनु की इसी चाहत ने उसे हिमांशु भाऊ का बेहद करीबी और विश्वासपात्र बना दिया। शायद इसलिए हिमांशु भाऊ को भरोसा था तो उसके खतरनाक मंसूबों को अजाम तक कोई पंहुचा सकता है तो वो अनु है।

विज्ञापन

अनु को पिछले कई महीनों से हरियाणा पुलिस और उसका परिवार तलाश रहा है। अनु के परिवार ने अनु की गुमशुदगी रोहतक के पुलिस थाने में लिखवा रखी है, लेकिन हरियाणा की पुलिस अनु को केवल इसीलिए ही नहीं तलाश रही, बल्कि उसके अपराधों के कारण पुलिस उसे तलाश रही है।

विज्ञापन

हिमांशु भाऊ की मैसेंजर है अनु?

सूत्रों की मानें तो अनु हिमांशु भाऊ के गुर्गों के संपर्क में थी। अनु हिमांशु भाऊ गैंग के जेल मं बंद बदमाशों से मिलने जाती थी। दिल्ली पुलिस की कोशिश है कि जल्द से जल्द अनु को पकड़ा जाए, ताकि कत्ल की साजिश से पूरी तरह पर्दा उठ सके। पुलिस अब उस रूट को पता करने में जुटी है, जहां से शूटर्स को हथियार मिले।

क्या वो हथियार दिलवाने वाली भी अनु ही थी? एक बड़ा सवाल पुलिस के सामने ये भी है कि हनीट्रैप कैसे रचा गया? आखिर हिमांशु की दोस्त अनु अमन के संपर्क में कब और कैसे आई? आखिर कबसे अनु अमन को किसी ऐसी जगह बुलाने की कोशिश कर रही थी, जहां उसको आसानी से शिकार बनाया जा सके।

विज्ञापन

शूटर्स की भी हुई पहचान

दिल्ली पुलिस ने CCTV कैमरों और इंटेलिजेंस की मदद से शूटर्स की पहचान कर ली है। 3 शूटर्स ने हत्याकांड को अंजाम दिया। उनमें आशीष उर्फ लल्लू हिसार का रहने वाला था। दूसरा कालू रोहतक का रहने वाला, तीसरा कन्नू भी रोहतक का ही रहने वाला। अब पुलिस इसमे शामिल एक 5वें शख्श की पहचान में भी जुटी है। सूत्रों की मानें तो इस हत्याकांड में 3 शूटर्स और लेडी डॉन अनु के अलावा एक और शख्श भी शामिल था, जो मौके पर नहीं पहुंचा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ