Maharashtra Election 2024: पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के आरोपी श्रीकांत पंगारकर को सीएम एकनाथ शिंदे ने रविवार को पार्टी से निकाल दिया। वे एक दिन पहले ही पार्टी में शामिल हुए थे। उन्हें पूर्व मंत्री अर्जुन खोतकर ने जालना विधानसभा सीट का चुनाव अभियान प्रभारी नियुक्त किया था। सीएम शिंदे ने कहा कि जालना में जिला स्तर पर जारी किए गए सभी आदेश अमान्य हैं।
इस बीच पंगारकर ने दावा किया कि उन्होंने कभी पार्टी नहीं छोड़ी और शिवसेना में कई पदों पर काम भी किया। इंडियन एक्सप्रेस की मानें तो वह 2014 से यह भूमिका निभा रहा था जोकि उसे अब सौंपी गई है। सूत्रों की मानें तो पंगारकर 2011 से 2018 के बीच आधिकारिक रूप से सक्रिय नहीं थे लेकिन वे खोतकर के समर्थक थे और चुनाव के दौरान उन्हें बैकडोर से उनकी मदद करते थे।
1996 में शिवसेना से जुड़े थे पंगारकर
पार्टी सूत्रों की मानें तो अगस्त 2018 में कर्नाटक एसआईटी की रिपोर्ट में पंगारकर का नाम सामने आने के बाद खोतकर ने उससे दूरी बना ली थी। बता दें कि भाजपा कार्यकर्ता और पूर्व काउंसलर जगन्नाथ के बेटे पंगारकर 1996 में शिवसेना से जुड़े थे। इसके बाद वे पार्टी के शाखा प्रमुख और विभाग प्रमुख भी बने। उन्होंने 2001 और 2006 में जालना से नगर निगम का चुनाव जीता। इसके बाद वे दक्षिणपंथी संगठन हिंदू जनजागृति समिति में शामिल हो गए।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में चुनाव से पहले RSS एक्टिव, डिकोड हुआ प्लान
पंगारकर पर ये आरोप
बता दें कि पंगारकर पर लंकेश मामले में हथियार चलाने की ट्रेनिंग में शामिल होने और हथियारों की व्यवस्था करने आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही उन पर नालासापोरा हथियार मामले में आरोप लगाया गया था। महाराष्ट्र एटीएस ने उन पर 2017 में सनबर्न म्यूजिक फेस्टिवल में साजिश रचने का आरोप था। फिलहाल वह दोनों मामलों में जमानत पर बाहर है। उसे पिछले महीने लंकेश हत्या मामले में जमानत मिली थी।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra: पूर्व CM की बेटी को टिकट, 13 महिलाएं, 10 SC/ST; जानें BJP की पहली लिस्ट की 5 बड़ी बातें
मैंने जीवन के 6 साल खो दिए
अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर पंगारकर ने कहा कि अगर आप र्चाजशीट पढ़ेंगे तो आप देखेंगे कि मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं है।सभी आरोप झूठै है। मैंने अपने जीवन के 6 साल खो दिए। मैं कोई अपराधी नहीं हूं, दोनों मामलों में मेरी कोई भूमिका नहीं है। मैं केवल राजनीति में सक्रिय रहा हूं।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
4 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
5 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
6 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
6 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
7 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
8 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
9 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
10 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines