Bank Holiday: आने वाले हफ्ते में कब-कब नहीं खुलेंगे बैंक? 17 से 23 अगस्त तक कितनी छुट्टियां
17 अगस्त से 23 अगस्त के बीच बैंकों की कई छुट्टियां हैं. हालांकि, इस पूरे हफ्ते ज्यादातर बैंक खुले ही रहेंगे.
Written By Varsha Sikri

Credit: AI
Written By Varsha Sikri

Credit: AI
आने वाले हफ्ते में बैंक से जुड़े ज़रूरी कामों को निपटाने में ज़रा भी देरी करने से आपको परेशानी हो सकती है, क्योंकि 17 अगस्त से 23 अगस्त के बीच बैंकों की कई छुट्टियां हैं. हालांकि, इस पूरे हफ्ते ज्यादातर बैंक खुले ही रहेंगे. हालांकि राज्य और स्थानीय त्योहारों के हिसाब से बैंक की छुट्टियां अलग-अलग हो सकती है. चलिए आपको विस्तार से बताते हैं कि इस हफ्ते में कब-कब बैंक खुले रहेंगे और कब बंद?
ये भी पढ़ें: Bank Loan EMI Hiked: लोन लेने वालों को झटका! केनरा बैंक और Bank of Baroda ने बढ़ाई MCLR दरें, बढ़ जाएगी आपकी EMI
17 अगस्त (सोमवार)- खुले रहेंगे
18 अगस्त (मंगलवार)- खुले रहेंगे
19 अगस्त (बुधवार)- खुले रहेंगे
20 अगस्त (गुरुवार)- खुले रहेंगे
21 अगस्त (शुक्रवार)- खुले रहेंगे
22 अगस्त (शनिवार)- बंद रहेंगे
23 अगस्त (रविवार)- बंद रहेंगे
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नियमों के मुताबिक, दूसरे और चौथे शनिवार को सरकारी और प्राइवेट समेत सभी बैंकों की ब्रांच बंद रहती हैं. 22 अगस्त को भी अगस्त महीने का चौथा शनिवार है. इस दिन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पीएनबी, ICICI समेत सभी बैंकों की ब्रांच में काम नहीं होगा. 23 अगस्त को रविवार है, इसीलिए बैंक बंद ही रहेंगे. वहीं, 17 अगस्त को नाग पंचमी है, लेकिन इस दिन सरकारी छुट्टी नहीं होती. लेकिन बैंकों की छुट्टियां राज्य के हिसाब से होती हैं. कई राज्यों में इस दिन छुट्टी भी हो सकती है, इसलिए बैंक जाने से पहले ब्रांच के बारे में पता कर लें.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: