Bangladesh MP Murder Case Latest Update: बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार के मर्डर केस में कोलकाता पुलिस के हाथ नया सुराग लगा है। पुलिस को शक है कि उन्हें हनीट्रैप में फंसाकर मौत के घाट उतारा गया है। लाश के टुकड़े करके बैगों में भरकर ठिकाने लगाया गया है। अमेरिका में बैठे उनके दोस्त ने उन्हें मारने के लिए 5 करोड़ की सुपारी दी थी और कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का टारगेट पूरा करने के लिए सांसद को महिला के जरिए प्रेमजाल में फंसाया गया। न्यू टाउन स्थित फ्लैट में ले जाया गया। वहां उनकी हत्या करके लाश को ठिकाने लगाया गया।
हालांकि अभी तक लाश नहीं मिली है, लेकिन पुलिस ने बांग्लादेश बॉर्डर से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम जिहाद हवलदार है। वह बांग्लादेश के खुलना गांव का रहने वाला है और पेशे से कसाई है। उसने पूछताछ में सांसद के मर्डर की कहानी सुनाई है। पश्चिम बंगाल CID के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सांसद की हत्या 4 लोगों मिलकर की। मारने के बाद शव को पीट-पीटकर चमड़ी उधेड़ी। लाश के टुकड़े करके हड्डियां तोड़कर सब कुछ बैगों में भरा और ठिकाने लगाने के लिए निकल गए। दोनों बैग कहां ठिकाने लगाए गए, इस बारे में अभी पता नहीं चला है।
हनीट्रैप के लिए इस्तेमाल महिला सांसद को मरवाने वाले की करीबी
पश्चिम बंगाल CID के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी जिहाद ने बताया कि सांसद के करीबी दोस्त अख्तरुज्जमान ने कारोबार में विवाद के चलते रंजिशन उनकी हत्या करवाई। इसके लिए उन्होंने 5 करोड़ की सुपारी दी। कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में बना अपार्टमेंट, जहां बांग्लादेशी सांसद को आखिरी बार अंदर जाते देखा गया था, वह मालिक ने अपने दोस्त को पट्टे पर दिया हुआ है, जो कोलकाता के उत्पाद शुल्क विभाग का कर्मचारी है।
जिहाद से पूछताछ में एक सुराग यह भी मिला है कि बांग्लादेशी सांसद को जिस महिला के जरिए हनीट्रैप में फंसाया गया, वह उनके दोस्त की ही करीबी है। पुलिस CCTV में दिखे लोगों की शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है, क्योंकि 2 दिन बाद वे 2 बड़े-बड़े सूटकेस लेकर निकलते दिखे थे। पुलिस को शक है कि जो महिला अंदर जाते दिखी थी, उसी ने हनीट्रैप में सांसद को फंसाया और बाहर आते दिखे दोनों आदमियों ने लाश ठिकाने लगाई।
यह भी पढ़ें:22 स्टूडेंट जिंदा जले, 50 ने खिड़की से कूद बचाई जान; जानें 5 साल पहले सूरत में कैसे हुआ था खौफनाक हादसा?
12 मई को इलाज कराने इंडिया आए थे सांसद
बता दें कि बांग्लादेश के सांसद अनार 12 मई को इंडिया इलाज कराने आए थे। वे अपने फ्लैट में एक दोस्त गोपाल विश्वास के साथ रुके थे। अगले दिन वे मेडिकल टेस्ट कराने के लिए निकले, लेकिन वापस नहीं आए। किसी ने गोपाल और सांसद की बेटी को उनके ही फोन से मैसेज किया कि वे दिल्ली में हैं, लेकिन अगले 2 तक उनका फोन नहीं मिला तो 18 मई को गोपाल ने बारानगर पुलिस थाने में सांसद की गुमशुदगी की FIR दर्ज कराई।
हाई प्रोफाइल केस होने के चलते पुलिस ने जांच शुरू की तो गृह मंत्रालय को सुराग मिला कि कोलकाता में बांग्लादेश के सांसद की हत्या कर दी गई है। इस इनपुट को ट्रेस करते हुए पुलिस जांच कर रही है और पहले कॉन्ट्रैक्ट किलिंग फिर हनीट्रैप का कनेक्शन सामने आया, लेकिन अभी तक सांसद की लाश बरामद नहीं हुई।
यह भी पढ़ें:स्टेज गिरा, भगदड़ मची, पैरों तले कुचले गए 9 लोग; मेक्सिको में हुए खौफनाक हादसे का वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
22 mins agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
1 hr agoPM करेंगे मंत्रालयों के काम का 'पोस्टमॉर्टम', 27 को खुलेगा कच्चा-चिट्ठा
1 hr agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 hr agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
3 hrs agoक्यों चली रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर कैंची? हटाई गईं प्रदर्शन की 74 फोटोज
3 hrs agoLIVE: रामपुर जेल में आज आजम खान से मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव
3 hrs agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
12 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
13 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines