मां वैष्णो देवी के 7 श्रद्धालुओं की मौत, मृतकों में 6 महीने की बच्ची भी शामिल, अंबाला में ट्रक-मिनी बस की टक्कर

Maa Vaishno Devi Pilgrimes Accident: मां वैष्णो देवी के श्रद्धालु हादसे का शिकार हुए हैं। ट्रक और मिनी बस की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई है। कई श्रद्धालु घायल भी हुए हैं, वहीं मिनी बस बुरी तरह डैमेज हो गई। जानें कैसे और कहां हुआ भीषण सड़क हादसा?

Maa Vaishno Devi Pilgrimage Killed in Accident Haryana Ambala Truck Traveler Collision

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैवलर का आगे का हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया।

Maa Vaishno Devi Pilgrimage Killed in Accident: हरियाणा के अंबाला जिले में देररात भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें मां वैष्णो देवी 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। अंबाला कैंट सिविल अस्पताल के डॉ. कौशल कुमार के अनुसार, घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

मृतकों में 6 महीने की बच्ची भी शामिल है। राहगीर और पुलिस की टीमें घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची। हादसा अंबाला-दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे पर ट्रैवलर (मिनी बस) और ट्रक की टक्कर से हुआ। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। अंबाला पुलिस ने क्षतिग्रस्त मिनी बस और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

वैष्णो देवी के दर्शन करने निकले थे लोग

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा हाईवे पर गांव मोहड़ा के पास हुआ। मिनी बस में करीब 25 लोग सवार थे, जिनमें से 7 लोगों की जान गई है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी लोग मां वैष्णा देवी के दर्शन करने लिए निकले थे की हादसे का शिकार हो गए । टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिनी बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया।

टक्कर लगते ही सभी लोग मिनी बस से निकलकर इधर-उधर गिर गए। सड़क पर सिर लगने से लोगों की जान गई। राहगीरों ने बचाव अभियान चलाते हुए डैमेज मिनी बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना भी राहगीरों ने ही पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मोहड़ पुलिस टीम ने मौके पर आकर शवों को कब्जे में लिया।

मरने वाले और घायल एक ही परिवार के लोग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में घायल हुए और मरने वाले लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान सोनीपत में जखौली गांव निवासी 52 वर्षीय विनोद, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के गांव ककौड़ निवासी मनोज (42 वर्षीय), गुड्डी, गांव हसनपुर निवासी बुजुर्ग महेर चंद, गांव ककौड़ निवासी सतबीर (46 वर्षीय) और 6 महीने की दीप्ति के रूप में हुई है। एक अन्य की पहचान नहीं हुई है।

घायलों में बुलंदशहर निवासी राजिंद्र (50 वर्षीय ), कविता (37 वर्षीय), वंश (15 वर्षीय), सुमित (20 वर्षीय), सोनीपत के गांव जखौली निवासी सरोज (40 वर्षीय), दिल्ली के मगुलपुरी निवासी नवीन (15 वर्षीय), लालता प्रसाद (50 वर्षीय), मुगलपुरी निवासी अनुराधा (42 वर्षीय), बुलंदशहर के गांव टकोर निवासी शिवानी (23 वर्षीय), आदर्श (4 वर्षीय) आदि शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, घायलों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा तेज स्पीड के कारण हुआ। आगे चल रहे ट्रक के आगे अचानक कोई वाहन आ गया, जिससे बचने के चक्कर में ट्रक वाले ने ब्रेक लगाई। पीछे आ रही मिनी बस का ड्राइवर स्पीड कंट्रोल नहीं कर पाया और पीछे से ट्रक से भिड़ गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ