कुछ घंटों का इंतजार! असम-बंगाल समेत 5 राज्यों में मतगणना की उल्टी गिनती शुरू, इस विधानसभा चुनाव किसकी चमकेगी किस्मत?

Assembly Election Result 2026: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना कल होगी. सुबह से शुरू होने वाली गिनती के साथ ही राजनीतिक दलों की किस्मत का फैसला हो जाएगा.

Assembly Election Result 2026

Credit: News24

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के बाद अब सबकी नजरें कल होने वाली मतगणना पर टिकी हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. शुरुआती रुझान सुबह से ही आने लगेंगे, जबकि दोपहर तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी. पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, तमिलनाडु, असम और केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों को देखने के लिए आप न्यूज 24 टीवी चैनल, वेबसाइट या न्यूज 24 के फेसबुक और ट्विटर लिंक पर जा सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

काउंटिंग के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतगणना के लिए हर जिले में काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं. ईवीएम मशीनों और वीवीपैट पर्चियों की गिनती की जाएगी. सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है, ताकि प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो सके. राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और उम्मीदवार मतगणना केंद्रों के बाहर सुबह से ही जुटने लगेंगे. हर राउंड की गिनती के बाद अपडेट जारी किए जाएंगे. चुनाव आयोग ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें. साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली गलत खबरों से सावधान रहने की भी सलाह दी गई है.

पश्चिम बंगाल में किसकी सरकार?

पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी में कांटे की टक्कर है. सीएम ममता बनर्जी एक बार फिर सरकार बनाने के सपने देख रही हैं. वहीं, बीजेपी लगातार ये दावा कर रही है कि इस बार बंगाल से टीएमसी की सत्ता को उखाड़ दिया जाएगा. एग्जिट पोल में भी बीजेपी को ही बढ़त मिलती दिख रही है. हालांकि एग्जिट पोल के अनुमान पहले भी गलत साबित हुए हैं. तमिलनाडु में मुकाबला दिलचस्प है क्योंकि यहां एक नई पार्टी TVK भी चर्चा में है. ज्यादातर एग्जिट पोल DMK गठबंधन को आगे दिखा रहे हैं, लेकिन कुछ अनुमान में TVK को भी बढ़त मिली है. ऐसे में यहां बड़ा खेला हो सकता है.

विज्ञापन

असम और पुडुचेरी में कैसे हैं समीकरण?

केरल की अगर बात करें तो यहां हर बार सरकार बदलने का ट्रेंड रहा है. कहा जा रहा है कि इस बार कांग्रेस की अगुवाई वाला UDF विजयी हो सकता है, जबकि LDF लगातार दूसरी बार सत्ता में रहने के सपने देख रही है. असम में बीजेपी की ये कोशिश है कि वो तीसरी बार सरकार बना सके. एग्जिट पोल में भी बीजेपी सबसे आगे नजर आ रही है, वहीं कांग्रेस की हालत खराब दिखाई दे रही है. पुडुचेरी में छोटी विधानसभा जरूर है, लेकिन राजनीतिक तौर पर इसका बड़ा महत्व है. पुडुचेरी में एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, बीजेपी को बहुमत मिल सकता है. अनुमान है कि यहां कांग्रेस को ज्यादा सीटें नहीं मिलने वाली. हालांकि ये तो सिर्फ अंदाजे की बात हैं, असली तस्वीर तो कल ही साफ होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ