Exit Poll Results 2026: बंगाल-असम, तमिलनाडु और केरल के नतीजों की टुडेज चाणक्या ने की भविष्यवाणी, जानिए किसे कितनी सीटों को अनुमान

टुडेज चाणक्या के अनुसार असम और बंगाल में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान है. केरल में यूडीएफ सत्ता में लौट सकती है, जबकि तमिलनाडु में डीएमके अपनी बढ़त बनाए हुए है.

todays chanakya exit poll results 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आए टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल ने सबको हैरान कर दिया है. सर्वे के मुताबिक राज्य में इस बार बीजेपी की प्रचंड लहर है और वह 192 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना सकती है. वहीं सत्ताधारी टीएमसी को करारा झटका लगता दिख रहा है और वह केवल 100 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है. अन्य दलों के खाते में महज 2 सीटें जाने का अनुमान जताया गया है. अगर ये आंकड़े नतीजों में बदलते हैं, तो यह बंगाल की राजनीति में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर होगा.

विज्ञापन

असम में किसे कितनी सीटें मिलने की संभावना?

असम विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में बीजेपी नीत एनडीए गठबंधन ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ता दिख रहा है. टुडेज चाणक्य के सर्वे के मुताबिक बीजेपी राज्य में जीत की हैट्रिक लगाते हुए 102 सीटों पर कब्जा कर सकती है. वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है और उसे केवल 23 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. वोट शेयर के मामले में भी बीजेपी 50 प्रतिशत के साथ सबसे आगे बनी हुई है जबकि कांग्रेस 38 प्रतिशत और अन्य दल 12 प्रतिशत पर सिमटते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

केरल में किसे कितनी सीटें मिलने की संभावना?

केरल में इस बार सत्ता परिवर्तन के आसार दिख रहे हैं और कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ गठबंधन बहुमत के करीब पहुंच गया है. टुडेज चाणक्य के अनुसार यूडीएफ को 69 सीटें मिल सकती हैं जबकि सत्ताधारी एलडीएफ को 64 सीटों के साथ हार का सामना करना पड़ सकता है. केरल में बीजेपी गठबंधन को भी 7 सीटें मिलने का अनुमान है जो राज्य की राजनीति में एक नया मोड़ ला सकता है. वोट शेयर के लिहाज से भी यूडीएफ 40 प्रतिशत वोटों के साथ एलडीएफ के 38 प्रतिशत से थोड़ा आगे चल रहा है.

विज्ञापन

तमिलनाडु में किसे कितनी सीटें मिलने की संभावना?

तमिलनाडु के एग्जिट पोल में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की पार्टी डीएमके गठबंधन को स्पष्ट बढ़त मिलती दिखाई दे रही है. सर्वे के मुताबिक डीएमके गठबंधन को 125 सीटें मिल सकती हैं जो बहुमत के आंकड़े से काफी आगे है. राज्य की राजनीति में इस बार अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके ने 63 सीटों के अनुमान के साथ सबको चौंका दिया है. वहीं एआईएडीएमके को केवल 45 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है जो राज्य में विपक्षी खेमे के लिए एक बड़ी चुनौती पेश कर रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ