Assam News: आसाम के करीमगंज में पुलिस ने 6 नाबालिग लड़कों को कथित तौर पर 13 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। रामकृष्ण नगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ नीलोवज्योति नाथ ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दक्षिणी असम के करीमगंज में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में मंगलवार को छह किशोर लड़कों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के परिवार ने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई कि रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के कालीनगर इलाके में 13 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। शिकायत दर्ज करने के बाद तुरंत तलाशी अभियान चलाया गया और सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक आरोपी ने अपने मोबाइल फोन पर गैंगरेप की वारदात के दौरान वीडियो भी बनाय था और इसे दूसरे लड़कों के साथ शेयर भी किया था। पुलिस ने वारदात के सबूत के लिए फोन बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

अधिकारी ने कहा कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है और सुनवाई किशोर कार्यवाही के तहत होगी। पीड़िता और सभी आरोपी जिनकी उम्र 13 से 15 साल है और वे चाय बागान मजदूरों के परिवारों से ताल्लुक रखते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ