Arvind Kejriwal Delhi CM Criticized BJP: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा, PM मोदी और अमित शाह पर भड़ास निकाली। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के एक बयान का विरोध किया। उन्होंने कहा कि बीते दिन देश के गृहमंत्री ने अपने भाषण में कहा था कि AAP के समर्थक पाकिस्तानी हैं। इस बयान का विरोध जताते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने 62 सीटें और पंजाब के लोगों ने 117 सीटों में से 92 सीटें देकर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई है।
उन्होंने सवाल किया कि क्या दिल्ली और पंजाब के लोग पाकिस्तानी हैं? क्या गुजरात, गोवा, उत्तर प्रदेश, असम, मध्य प्रदेश और देश के कई हिस्सों में लोगों ने हमें प्यार और विश्वास दिया? क्या इस देश के सभी लोग पाकिस्तानी हैं? PM मोदी ने आपको अपना उत्तराधिकारी चुना है। क्या आपको इस बात का घमंड हो गया? आप देश के लोगों को गालियां देने लगे हैं। धमकाने लगे हैं। ऐसी बातें गृहमंत्री को शोभा नहीं देती।
यह भी पढ़ें:राजीव गांधी के हत्यारे आज कहां हैं? 26 को मिली थी फांसी की सजा, पूर्व PM समेत 18 की गई थी जान
INDIA गठबंधन की सरकार बनने का दावा
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी तो अमित शाह प्रधानमंत्री नहीं बने और अभी से इतना अहंकार हो गया, लेकिन अमित शाह प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, क्योंकि 4 जून को भाजपा की सरकार गिर रही है। जनता फैसला ले चुकी है। 5वें चरण के मतदान हो गए हैं। जैसे-जैसे वोटिंग हो रही है, वैसे-वैसे साफ होता जा रहा है कि 4 जून को मोदी सरकार जा रही है। INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। केजरीवाल ने कहा कि सर्वे के अनुसार, 4 जून को INDIA गठबंधन को 300 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दिल्ली आते हैं तो केजरीवाल और AAP को गालियां देकर चले जाते हैं, लेकिन वे नहीं जानते कि उनके अपने दुश्मन भाजपा में ही हैं। उन्हें केजरीवाल और AAP को गालियां निकालने से पहले उनसे निपटना चाहिए, कहीं ऐसा न हों कि वे इस बार चुनाव के बाद राजनीति और भाजपा से ही निपट जाएं। भाजपा वालों को अपने बयानों पर लगाम लगानी चाहिए, अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:बारामूला में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, क्या कश्मीरियों ने आतंकियों को दिया मुंहतोड़ जवाब?
कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही AAP
बता दें कि अरविंद केजरीवाल 2 जून तक अंतरिम जमानत पर हैं। उन्हें चुनाव प्रचार करने के लिए जमानत मिली है और वे इस मौके का खूब फायदा भी उठा रहे है। वे देशभर में चुनाव प्रचार करते हुए रैलियां और रोड शो कर रहे हैं। अपने भाषणों में वे लगातार भाजपा और PM मोदी पर हमलावर हैं। जेल से बाहर आते ही उन्होंने अपने इरादे और तेवर स्पष्ट कर दिए थे। इस बार आम आदमी पार्टी दिल्ली में कांग्रेस के INDIA अलायंस में शामिल होकर चुनाव लड़ रही है। दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग हुई है। कांग्रेस दिल्ली की 7 सीटों में 3 सीटों पर और आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
यह भी पढ़ें:‘भगवान जगन्नाथ भी पीएम मोदी के भक्त…’, पहले फिसली जुबान अब माफी मांग रहे संबित पात्रा
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
6 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
7 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
8 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
9 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
11 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
12 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
13 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
13 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
13 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines