---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рджреЗрд╢ angle-right

‘рднрдЧрд╡рд╛рди рдЬрдЧрдиреНтАНрдирд╛рде рднреА рдкреАрдПрдо рдореЛрджреА рдХреЗ рднрдХреНтАНрдд…’, рдкрд╣рд▓реЗ рдлтАНрд┐рд╕рд▓реА рдЬреБрдмрд╛рди рдЕрдм рдорд╛рдлреА рдорд╛рдВрдЧ рд░рд╣реЗ рд╕рдВрдмтАНрд┐рдд рдкрд╛рддреНрд░рд╛

Sambit Patra Lord Jagannath Remark Opposition Reacted:рдУрдбрд┐рд╢рд╛ рдХреЗ рдкреБрд░реА рд╕реЗ рдмреАрдЬреЗрдкреА рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рд╕рдВрдмрд┐рдд рдкрд╛рддреНрд░рд╛ рдиреЗ рднрдЧрд╡рд╛рди рдЬрдЧрдиреНрдирд╛рде рдХреЛ рд▓реЗрдХрд░ рд╡рд┐рд╡рд╛рджрд┐рдд рдмрдпрд╛рди рджрд┐рдпрд╛ рддреЛ рд╡рд┐рдкрдХреНрд╖реА рдиреЗрддрд╛рдУрдВ рдиреЗ рднреА рдЙрдирдХрд╛ рдШреЗрд░рд╛рд╡ рдХрд░рдирд╛ рд╢реБрд░реВ рдХрд░ рджрд┐рдпрд╛ рд╣реИред рдХрд╛рдВрдЧреНрд░реЗрд╕ рдЕрдзреНрдпрдХреНрд╖ рдорд▓реНрд▓рд┐рдХрд╛рд░реНрдЬреБрди рдЦрд░рдЧреЗ рд╕реЗ рд▓реЗрдХрд░ рд░рд╛рд╣реБрд▓ рдЧрд╛рдВрдзреА, рджрд┐рд▓реНрд▓реА рдХреЗ рд╕реАрдПрдо рдЕрд░рд╡рд┐рдВрдж рдХреЗрдЬрд░реАрд╡рд╛рд▓ рдФрд░ рдУрдбрд┐рд╢рд╛ рдХреЗ рд╕реАрдПрдо рдирд╡реАрди рдкрдЯрдирд╛рдпрдХ рдиреЗ рдЗрд╕рдкрд░ рд╕рдЦреНрдд рдкреНрд░рддрд┐рдХреНрд░рд┐рдпрд╛ рджреА рд╣реИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Sambit Patra Lord Jagannath Remark: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रवक्ता संबित पात्रा ओडिशा के पुरी से भाजपा के प्रत्याशी हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरी में रैली की। पुरी के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने से लेकर पीएम मोदी का संबोधन काफी चर्चा में रहा। मगर इससे ज्यादा सुर्खियां संबित पात्रा के बयान ने बटोरीं। अब आलम ये है कि संबित पात्रा बयान देकर बुरी तरह से फंस गए और उन्हें इसके लिए माफी मांगनी पड़ी।

संबित पात्रा का बयान

---विज्ञापन---

संबित पात्रा ने मीडिया से बातचीत के दौरान विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ प्रधानमंत्री मोदी के बहुत बड़े भक्त हैं। हालांकि बाद में संबित पात्रा को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने इसकी वजह जुबान फिसलना बताया। मगर अब कई विपक्षी पार्टियों ने संबित पात्रा को इसपर घेरना शुरू कर दिया है।

कांग्रेस पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर संबित पात्रा का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि यह महाप्रभु का घोर अपमान है। इससे करोड़ों भक्तों की आस्था को चोट पहुंची है। मोदी भक्ति में लीन संबित पात्रा को ये पाप नहीं करना चाहिए था।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने संबित पात्रा पर निशान साधते हुए कहा कि भगवान जगन्नाथ पूरे ब्रह्मांड के महाप्रभु हैं और उन्हें किसी इंसान का भक्त बताना उनका अपमान करना है। इससे भगवान जगन्नाथ से करोड़ों भक्तों को ठेस पहुंचती है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसपर बयान देते हुए कहा कि सत्ता के नशे में चूर बीजेपी ने भगवान को भी नहीं बख्शा, भारत के लोगों को तो बख्श दो।

---विज्ञापन---

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी संबित पात्रा का घेराव करते हुए कहा जब एक प्रधानमंत्री खुद को राजा मानने लगे तो सेवक भी उन्हें भगवान मानते हैं। अब ये पाप की लंका जल्द ही ढह जाएगी।

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि बीजेपी के लोगों ने खुद को भगवान के ऊपर मानना शुरू कर दिया है। आपने अंहकार की सारी हदें पार कर ली हैं।

---विज्ञापन---

संबित पात्रा ने मांगी माफी

संबित पात्रा ने मामले पर सफाई पेश करते हुए कहा कि उन्होंने दिनभर कई मीडिया चैनल्स को बाइट दी, इस दौरान उनकी जुबान फिसल गई। वो कहना चाहते थे कि पीएम मोदी भगवान जगन्नाथ के अनन्य भक्त हैं। जो भी हुआ वो गलती से हुआ। ये किसी के साथ भी हो सकता है। कृप्या इसे मुद्दा ना बनाएं। मैं महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के चरणों में शीश झुकाकर क्षमा याचना करता हूं। अपने इस भूल सुधार और पश्चाताप के लिए अगले 3 दिन मैं उपवास पर रहूंगा।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: May 21, 2024 10:06 AM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola