बारामूला में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, क्या कश्मीरियों ने आतंकियों को दिया मुंहतोड़ जवाब?

Jammu Kashmir Lok Sabha Election : जम्मू-कश्मीर के बारामूला में पांचवें चरण के लिए मतदान संपन्न हो गया। धारा 370 हटने के बाद घाटी में पहली बार लोकसभा चुनाव हो रहा, जहां कश्मीरियों ने वोट डालकर आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

Lok Sabha Election

लोकसभा इलेक्शन 2024

विज्ञापन

Baramulla Lok Sabha Election 2024 : देश में अबतक लोकसभा चुनाव के पांच चरणों की वोटिंग संपन्न हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर के बालामूला में पांचवें चरण में सोमवार को मतदान हुआ, जहां वोटरों ने 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आर्टिकल 370 हटने के बाद पहली बार घाटी में चुनाव हो रहा है। आइए जानते हैं कि कश्मीरियों ने इस चुनाव के जरिए कैसे आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया?

बारामूला लोकसभा सीट पर 59 प्रतिशत वोटिंग हुई। इससे पहले साल 1984 में 58.90 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस सीट पर पहली बार 1967 में रिकॉर्ड तोड़ 58.90 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस बार कश्मीरियों ने नीली स्याही के जरिए आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। 370 हटने के बाद पहली बार हुए चुनाव में लोगों ने बिना किसी डर-भय के जमकर वोट डाले और ईवीएम में उम्मीदवारों की किस्मत कैद कर दी।

विज्ञापन

बारामूला से ये उम्मीदवार लड़ रहे चुनाव

बारामूला सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला की खास दांव पर लगी है। उनका मुकाबला अलगाववादी से नेता बने सज्जाद लोन से है, जो मंत्री भी रह चुके हैं। वे पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष भी हैं। इस सीट से आवामी इत्तेहाद पार्टी के नेता और पूर्व विधायक अब्दुल रशीद शेख उर्फ इंजीनियर रशीद भी जेल से चुनाव लड़ रहे हैं। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने पूर्व राज्यसभा सांसद मीर मोहम्मद फैयाज को प्रत्याशी बनाया है, जबकि जेल में बंद अलगाववादी नेता नईम अहमद खान के भाई मुनीर खान ने चुनावी मैदान में निर्दलीय ताल ठोका है।

विज्ञापन

भाजपा ने बनाई दूरी

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार नहीं उताए। इस बार पार्टी ने बारामूला, श्रीनगर और अनंतनाग-राजौरी सीटों से दूरी बनाई है।

विज्ञापन

वोटिंग प्रतिशत बढ़ने से विधानसभा चुनाव का रास्ता साफ

घाटी में वोटिंग प्रतिशत बढ़ने से विधानसभा चुनाव का भी रास्ता साफ हो सकता है। इसे लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बड़ी संख्या में मताधिकार के इस्तेमाल करने के लिए कश्मीरियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग सामने आ रहे हैं और बूथ में जाकर वोट डाले।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ