तेलंगाना में एक्टर विजय की रैली के बाद अब आंध्र प्रदेश में शनिवार को भगदड़ की बड़ी घटना हो गई है। श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मच गई। घटना में अब तक 9 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे पर सीएम चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया है। कहा कि दुखद घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है। मैंने अधिकारियों को घायलों को शीघ्र और उचित उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ हो गई थी। सीढ़ियों पर चढ़कर लोग ऊपर जा रहे थे। तभी अफरा तफरी शुरू हुई और भगदड़ मच गई। इससे लोग इस दूसरे के ऊपर भी गिरे। कई लोगों की दबकर मौत हो गई। हादसे में घायल हुए लोगों के परिजनों ने उठाने की कोशिश की, सीने को भी दबाया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। त्योहार के दिन भीड़ को नियंत्रित न कर पाने से सीधे पुलिस-प्रशासन के ऊपर सवाल उठने लगे हैं।
यह भी पढें: श्रीकाकुलम का वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर क्यों प्रसिद्ध है? कार्तिक माह में लगता है भक्तों का तांता
आंध्र प्रदेश के सीएमओ ऑफिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब एकादशी के अवसर पर मंदिर में भारी भीड़ जमा हुई थी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण भीड़ बढ़ गई, जिससे अचानक भगदड़ मच गई। घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया। पुलिस मौके पर पहुंची। सीएमओ ने जानकारी दी कि राज्य के कृषि मंत्री के. अत्चन्नायडू तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी जुटाने के लिए मंदिर के अधिकारियों से बात की। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
यह भी पढें: एंट्री-एग्जिट एक, संकरी सीढ़ियां… और चली गईं कई जानें, वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ की ये 3 मुख्य वजहें
संबंधित खबरें
'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
15 mins ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
1 hr ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
1 hr agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
1 hr agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
2 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
3 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
3 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
3 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
4 hrs ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines