Road Accident In Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। नेल्लोर जिले में मुसुनुरु टोल प्लाजा पर एक लॉरी और बस की टक्कर हो गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। कवाली डीएसपी वेंकटरमण ने यह जानकारी दी।
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
डीएसपी कवाली वेंकटरमण ने बताया कि नेल्लोर जिले के मुसुनुरु टोल प्लाजा पर एक लॉरी और बस की टक्कर हो गई। इस दौरान 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधमपुर में 5 लोगों की मौत
इससे पहले, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में कार और ट्रक की टक्कर होने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। वहीं, एक लड़की घायल हो गई, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालात स्थित है। यह दुर्घटना जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर टिकरी के पास हुई।
यह भी पढ़ें: ‘3 रुपये की रोटी, 20 की दाल’; देखें उस कैंटीन का रेट चार्ट, जिसमें PM मोदी ने सांसदों के साथ किया लंच
जम्मू से उधमपुर जा रही थी कार
एसएसपी जोगिंदर सिंह ने बताया कि परिवार जम्मू से उधमपुर जा रहा था। इसी दौरान कार की ट्रक से भिड़ंत हो गई, जिससे सभी 5 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया।
कानपुर में स्कूल वैन की बस से टक्कर में एक बच्चे की मौत
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिल्हौर इलाके में एक स्कूल वैन की ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे एक बच्चे की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने 8 फरवरी को मामले की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: कौन हैं सिंधू? जो बनीं दक्षिण भारत की पहली ट्रांसजेंडर रेलवे टिकट इंस्पेक्टर
संबंधित खबरें
'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
37 mins agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
49 mins agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
1 hr agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 hr agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
2 hrs ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
2 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 hrs ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
3 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines