खाकी हुई दागदार! रहम की भीख मांगता रहा युवक, पीटती रही पुलिस; वीडियो वायरल

Kanpur Police Viral Video: कानपुर में खाकी को दागदार करने का मामला सामने आया है। यहां एक युवक को पीटते दारोगा और सिपाही का वीडियो वायरल हुआ है।

kanpur chakeri police viral video

रहम की भीख मांगता रहा आरोपी युवक, पीटती रही पुलिस

Kanpur Police Viral Video: कानपुर की सनिगवां चौकी में तैनात दारोगा और सिपाही का अमानवीय चेहरा सामने आया है। दोनों ने एक वारंटी युवक को पकड़ने के बाद थाने में लाकर उसे लाठियों से जमकर पीटा। इतना ही नहीं, उन्होंने युवक को जमीन पर गिराकर जूतों से भी मारा। अब इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हुआ है।

विज्ञापन

युवक के खिलाफ जारी हुआ था वारंट

विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि चकेरी थाने में लगे कैमरे की नजर से बचकर दारोगा राहुल कुमार और सिपाही विष्णु ने पीछे ले जाकर युवक को गिराकर पीटा। कोर्ट में पेश ना होने के कारण युवक के खिलाफ वारंट जारी हुआ था। युवक रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन पुलिस उसे पीटती रही।

विज्ञापन

राहगीरों ने बनाया वीडियो

विवादित दारोगा और सिपाही चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां चौकी में तैनात हैं। राहगीरों ने वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया है। लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की  मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसे दारोगा और सिपाही के ऊपर कार्रवाई होनी ही चाहिए। ऐसे लोग ही पुलिस की छवि को बिगाड़ने का काम करते हैं।

विज्ञापन

बुलंदशहर में दारोगा और कांस्टेबल लाइन हाजिर

विज्ञापन

बता दें कि बुलंदशहर में एक रिश्वतखोरी का ऑडियो वायरल होने के बाद एसएसपी श्लोक कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने दारोगा शैलेश कुमार और जीप चालक कांन्स्टेबल विनोद कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। सीओ डिबाई रामकरण सिंह की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। पैसे के लेनदेन का ऑडियो वायरल हुआ था। मामला नरौरा के रामघाट थाने का है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ