Andhra Pradesh Passengers Train Collision Reason: ओडिशा और बिहार में हुआ ट्रेन हादसा लोग भूले नहीं थे कि आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में 2 ट्रेनें आपस में टकरा गईं। हादसे में 14 यात्रियों की मौत हुई और 50 घायल हो गए। हादसा अलमांडा-कंकट पल्ली के बीच हुआ है। रेलवे से जांच की तो पहली शुरुआत में ही हादसे का असली सच भी सामने आ गया। पूर्वी तटीय रेलवे (ECOR) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विश्वजीत साहू ने मीडिया को बताया कि हादसा मानवीय भूल के कारण हुआ। विशाखापत्तनम-रायगढ़ा पैसेंजर स्पेशल ट्रेन ने सिग्नल की ओवरशूटिंग की। ओवरशूटिंग तब होती है, जब कोई ट्रेन लाल सिग्नल पर रुकने की बजाय आगे बढ़ जाती है। इसी कारण ट्रेन दूसरी ट्रेन से टकरा गई।
यह भी पढ़ें: पहले प्यार, फिर बेवफाई, दोनों ने जान गंवाई; OYO में युवक-युवती की मौत का असली सच आया सामने
रायगढ़ा पैसेंजर ट्रेन ने सिग्नल ओवरशूट किया
विश्वजीत साहू के अनुसार, विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन एक सिग्नल पर 2 मिनट रुकी। विशाखापत्तनम-रायगढ़ा पैसेंजर ट्रेन पीछे से आई, जिसे सिग्नल पर रुकना था, लेकिन ट्रेन ने ओवरशूटिंग की। सिग्नल तोड़ दिया और पीछे से विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रेन के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे वाली जगह पर अप लाइन, डाउन लाइन और मिडिल लाइन तीनों हैं। डाउन लाइन पर ट्रेन विशाखापत्तनम से भुवनेश्वर की ओर चलती है। अप लाइन पर ट्रेन भुवनेश्वर से विशाखापत्तनम के लिए चलती है। हादसा मिडिल लाइन पर हुआ, जहां से दोनों ओर से ट्रेनें आ और जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें: इतनी भयानक मौत! हाथ-पैर चेन से बांध ताला लगाया, सिर से घुटनों तक कट्टा पहनाया, तड़पा-तड़पा कर मारा
घायलों के लिए सरकार का मुआवजे का ऐलान
साहू के अनुसार, इस तरह हादसा ट्रेन के ड्राइवर की चूक के कारण हुआ। हादसे में उसके लोको पायलट की भी मौत हुई। टक्कर के बाद दोनों ट्रेनों के 5 डिब्बे पटरी से उतरे। 3 आगे वाली ट्रेन के और 2 पीछे वाली ट्रेन के थे। हादसे के कारण विजयनगरम रूट पर 12 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। केंद्र और राज्य सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है। केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए और घायलों को 2 लाख रुपए और मामूली चोट लगने पर 50 हजार के मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं आंध्रप्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपए दिए जाएंगे।
संबंधित खबरें
'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
1 hr ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
2 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
3 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
4 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
4 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
5 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
5 hrs agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
5 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines