Supreme Court Orders Anant Singh To Surrender: सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में अनंत सिंह को मिली जमानत रद्द कर दी है. देश की सबसे बड़ी अदालत ने मोकामा के विधायक को 1 दिसंबर 2026 तक या उससे पहले अधिकारियों के सामने सरेंडर करने का निर्देश दिया है. जस्टिस एमएम सुंदेश और जस्टिस पीवी वराले की बेंच ने कहा कि पटना हाई कोर्ट का अनंत सिंह को जमानत देने का फैसला गलत था, क्योंकि हाईकोर्ट ने क्राइम के नेचर और अनंत सिंह के आपराधिक इतिहास पर ध्यान नहीं दिया था. इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी और अनंत सिंह की जमानत रद्द कर दी.
4 महीने में जांच के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि इस मर्डर केस को सिर्फ राजनीतिक विवाद के तौर पर देखना गलत है. मामले की जांच अभी जारी है और मुकदमे के दौरान गवाहों से पूछताछ होगी. अदालत ने पुलिस को 4 महीने में जांच पूरी करने का निर्देश भी दिया. इस आदेश के बाद मोकामा के विधायक अनंत सिंह को हर हाल में जेल जाना होगा. इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई क्या होगी, इस पर हर किसी की नजरें टिकी हैं.
यह भी पढ़ें- JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प? नीतीश कुमार कराएंगे सुलह?
कब हुई थी दुलारचंद यादव की हत्या?
बिहार के मोकामा में 75 साल दुलारचंद यादव की हत्या ने नवंबर 2025 के विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक तनाव पैदा कर दिया था. आरोप है कि 30 अक्टूबर 2025 को पटना जिले के तारतर गांव के पास जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रियदर्शी पीयूष और जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह के समर्थकों के बीच हुई झड़प के दौरान यादव की हत्या कर दी गई थी. इस टकराव के दौरान गोलीबारी, पथराव और लोगों को गाड़ी से कुचलने की कोशिश करने के आरोप सामने आए थे. तब दुलारचंद जन सुराज के उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार कर रहे थे.
अनंत सिंह को बनाया गया था आरोपी
इस हत्या के मामले में अनंत सिंह और 4 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. मोकामा के मौजूदा विधायक को 2 नवंबर को उनके 2 साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. चुनाव आयोग ने भी इस मर्डर को लेकर बिहार पुलिस से डिटेल्ड रिपोर्ट मांगी थी. इस घटना ने राज्य में चुनाव से जुड़ी हिंसा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे.
संबंधित खबरें
'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
44 mins agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 hr agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
1 hr agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
2 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
5 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
6 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
6 hrs agoLIVE: लखनऊ पहुंचे अमित शाह, एयरपोर्ट पर CM योगी ने किया स्वागत
6 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
13 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines