Amit Shah on Pakistan: लोकसभा चुनाव में अयोध्या, मथुरा और काशी के बाद अब पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) की भी एंट्री हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना में एक रैली को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया है। शाह ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार एक बार फिर सत्ता में आएगी तो हम पीओके को वापस छीन लेंगे। 13 मई को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में तेलंगाना में वोट डाले जाएंगे।
भाजपा उम्मीदवार के विश्वेश्वर रेड्डी के समर्थन में रैली को संबोधित कर रहे अमित शाह ने मणिशंकर अय्यर के बयान को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बयान में कहा था कि भारत को पाकिस्तान को इज्जत देनी चाहिए, क्योंकि उसके पास परमाणु बम है। गृह मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर जैसे लोग पाकिस्तान के प्रति सम्मान दिखाने की बात कर रहे हैं क्योंकि उनके पास परमाणु शक्ति है। शाह ने कहा कि हम पीओके को वापस ले लेंगे।
गोलियों का जवाब तोप से देंगे
अमित शाह ने कहा कि ये लोग चाहते हैं कि हम परमाणु बम के डर से पीओके पर अपना अधिकार छोड़ दें। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं और पाकिस्तान की गोलियों का जवाब तोप से दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- NDA को नहीं मिलेगी 220 से ज्यादा सीटें, केजरीवाल का दावा- केंद्र में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार
रेवंत रेड्डी के बयान पर अमित शाह का तंज
यही नहीं, सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर दिए गए तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान पर अमित शाह ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इच्छाशक्ति की वजह से ही सर्जिकल स्ट्राइक में आतंकवादियों को मार गिराया गया। बता दें कि सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर रेवंत रेड्डी ने कहा था कि इसमें एक कौआ भी नहीं मरा।
यह भी पढ़ें- ‘खूंखार को तो हम घर में पालते हैं…’ असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर नवनीत राणा का पलटवार
राम मंदिर की तरह मथुरा और काशी का भी विकास
वहीं, असम के सीएम हेमंत विश्व शर्मा ने बिहार के बेगूसराय में पीओके पर अमित शाह की बात को दोहराया। उन्होंने कहा कि बार अगर भारत की जनता नरेंद्र मोदी को 400 सीट के साथ प्रधानमंत्री बनाती है तो पाक अधिकृत कश्मीर भी हमारा होगा। इसके साथ ही अयोध्या में राम मंदिर की तरह मथुरा और काशी का भी विकास किया जाएगा।
संबंधित खबरें
CM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
5 mins agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
56 mins ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
3 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
3 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
5 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
6 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
6 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
6 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines