Aligarh Love jihad Case: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने आरोप लगाया कि गैर समुदाय के युवक आकिब ने आकाश बनकर 2 वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण किया। उसके साथ संबंध बनाए और बाद में जब बात शादी की आई तो युवक ने धर्म परिवर्तन करके निकाह करने की शर्त रख दी।
युवती का आरोप है कि युवक ने इस बीच उसे और उसके परिवार वालों को तमंचे के बल पर जान से मारने की धमकी भी दी।हिन्दूवादियों की मदद से युवती अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना पहुंची। आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए 3 टीमें गठित की हैं। हालांकि आरोपी अभी तक फरार है।
व्हाट्सऐप पर की दोस्ती
बता दें कि बन्नादेवी थाना क्षेत्र के नई बस्ती में रहने वाली युवती ने बताया कि आकिब ने व्हाट्सऐप पर युवती से संपर्क किया था। आकिब मछली वाली गली में रहता है। आकिब ने व्हाट्सऐप पर युवती से आकाश बनकर दोस्ती की। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं। आकिब ने युवती के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए।
बीजेपी नेता और अलीगढ़ की पूर्व महापौर शकुंतला भारती
धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव
आकाश के मुस्लिम होने की जानकारी जब युवती को हुई तो उसके होश उड़ गये। आकिब नाम छुपाकर आकाश बना और फिर तमंचे के बल पर डरा धमका कर 2 सालों तक युवती का रेप करता रहा। इस बीच आरोपी युवक ने उसे कई बार नशे की दवाईय भी दी। आरोपी युवक निकाह करने के लिए युवती पर धर्म परिवर्तन का भी दवाब बना रहा था। किसी तरह से युवती ने इसकी जानकारी हिन्दूवादी नेताओं को दी। अलीगढ़ से भाजपा की पूर्व महापौर शकुंतला भारती तमाम हिन्दूवादियों के साथ युवती को लेकर थाना बन्नादेवी पहुंच गईं।
पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने की मदद
पूरे मामले पर पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने तीखी प्रक्रिया व्यक्त की है। शकुंतला भारती का कहना है कि यूपी में इस तरह का गिरोह चल रहा है, जो हिन्दू बहन-बेटियों को फंसाकर उन्हें मुस्लिम बना रहा है। इसके पीछे विदेशों तक से फंडिंग आती है। इतना ही नहीं, पूर्व महापौर ने कहा कि मौलाना तौकीर रजा भी सामूहिक विवाह करवाने पर जोर दे रहे हैं। यह सब साजिश के तहत हो रहा है। पुलिस प्रशासन को इस पूरे मामले की जांच करनी होगी।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
बन्नादेवी पुलिस थाने के इंचार्ज आरके सिसौदिया ने बताया कि बन्नादेवी थाने में एक युवती के साथ पहचान छुपाकर और शादी का झांसा देकर गलत काम और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। युवती का मेडिकल टेस्ट कराया गया है।
यह भी पढ़ें- भारतीय टीम के खिलाड़ी पर दुष्कर्म केस में FIR, थाने में पीड़िता बोली-खुद को बताया था एयरफोर्स सैनिक
संबंधित खबरें
टेंशन मत लीजिए, आपको छोड़ेंगे नहीं... CEC ज्ञानेश कुमार पर राहुल का निशाना
1 hr agoहाथों में गल्व्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
1 hr agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 hrs ago'INDIA' के नेताओं से मिलने से क्यों किया मना? CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया
2 hrs ago'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
5 hrs agoLIVE: 'जब तक CEC इस्तीफा नहीं देगा, आंदोलन जारी रहेंगे', बोले राहुल गांधी
5 hrs agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
6 hrs agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
13 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines