भारतीय टीम के खिलाड़ी पर रेप केस में FIR, थाने में पीड़िता बोली-खुद को बताया था एयरफोर्स सैनिक

Jatin Kulhari Volleyball Player Rajasthan: अंतर्राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी जतिन कुलहरी गलत वजहों से चर्चा में हैं। जतिन पर महिला के साथ रेप करने का आरोप लगा है। पीड़ित युवती ने थाने में FIR दर्ज करवाई है।

Jatin Kulhari Rajasthan

Jatin Kulhari Volleyball Player Rajasthan: (केजे. श्रीवत्सन) राजस्थान के झुंझुनूं से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी जतिन कुलहरी पर रेप का आरोप लगा है। भारतीय वॉलीबॉल टीम का हिस्सा बने जतिन ओलंपिक में मेडल जीतना चाहते हैं। मगर अब जतिन गलत कारणों की वजह से विवादों में आ गए हैं। पीड़िता के अनुसार जतिन ने झांसा देकर युवती के साथ सगाई की और फिर रेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया। पीड़िता खुद चलकर चिड़ावा थाने पहुंची, जहां उसने जतिन के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।

विज्ञापन

जतिन पर रेप का आरोप

दरअसल वॉलीबॉल खिलाड़ी जतिन कुलहरी के पिता दर्शन सिंह भी अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम के कप्तान रह चुके हैं। राजस्थान में दोनों की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। हालांकि अब एक पीड़ित युवती ने जतिन पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। पीड़िता का दावा है कि जतिन ने गलत पहचान बताकर युवती को नकली माता-पिता से मिलवाया और फिर सगाई कर ली। सगाई के बाद जतिन ने जबरन युवती का बलात्कार किया। जतिन ने अपना पता और पहचान दोनों छिपा कर रखी।

विज्ञापन

पीड़िता ने बताया पूरा सच

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार पीड़िता ने बयान दिया है कि जतिन कुलहरी ने खुद को एयरफोर्स का सैनिक करार दिया था। उसने युवती को नकली माता-पिता से भी मिलवाया। जतिन ने अपना पता नवलगढ़ बताया था। युवती भी जतिन के बहकावे में आकर शादी के लिए राजी हो गई। जतिन ने युवती के साथ सगाई कर ली। जब कि जतिन पहले से शादीशुदा था। युवती से सगाई करने के बाद जतिन ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने पुलिस में FIR लिखवा दी है। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jatin Kulhari (@jatin_kulhari)

कौन है जतिन कुलहरी?

अंतर्राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी जतिन कुलहरी को बचपन से ही वॉलीबॉल खेलने का शौक था। 2019 में जतिन का चयन भारतीय वॉलीबॉल टीम के अंडर 23 वर्ग में हुआ था। जतिन की लंबाई 6 फीट 11 इंच है। वॉलीबॉल के खेल में भी जतिन को लंबाई का काफी फायदा मिलता है। जतिन का सपना ओलंपिक में मेडल जीतने का है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ