भारतीय वायुसेना ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को नया चीफ नियुक्त किया है. वो 31 अक्टूबर को बतौर एयर चीफ मार्शल शपथ लेंगे. आशुतोष दीक्षित एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह की जगह लेंगे. आशुतोष दीक्षित अभी वाइस एयर चीफ मार्शल हैं. उन्होंने 1 जुलाई 2026 को ये कमान संभाली थी. आशुतोष दीक्षित भारतीय वायुसेना के बेहतरीन फाइटर जेट पायलट्स में से एक हैं. वो 20 तरह के लड़ाकू विमान उड़ाने में एक्सपर्ट हैं. आशुतोष दीक्षित कारगिल की लड़ाई का भी हिस्सा थे. उन्होंने फाइटर जेट से दुश्मनों पर जमकर बम बरसाए.
ये भी पढ़ें: IAF से रिटायरमेंट के बाद कहां गायब हो जाते हैं फाइटर जेट, क्या स्क्रैप बन गए मिग-21?
कौन-कौन से विमान उड़ाने का अनुभव?
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित के पास कई तरह के विमान उड़ाने का लंबा अनुभव है, जिनमें मिराज-2000, मिग के अलग-अलग वर्जन, HPT-32, An-32, एवरो, किरण, जगुआर, IL-78, हॉक और तेजस शामिल हैं. वो एक एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट और क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर हैं. अपनी लगभग चार दशक की सर्विस के दौरान, वो कई ऑपरेशन और एक्सरसाइज में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं, जैसे ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक, कोप-इंडिया और ऑपरेशन सिंदूर.
3500 घंटे से ज्यादा का फ्लाइंग अनुभव
एयर मार्शल दीक्षित वायु सेना में LCA तेजस और दूसरे स्वदेशी विमान प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं. केंद्र को उम्मीद है कि वो ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को और मजबूत करेंगे. आशुतोष दीक्षित को 6 दिसंबर 1986 को IAF की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन किया गया था, वो नेशनल डिफेंस एकेडमी, डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (बांग्लादेश) और नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं और उनके पास 3500 घंटे से ज्यादा का फ्लाइंग अनुभव है.
ये भी पढ़ें: कौन हैं स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत? जो इंडियन एयरफोर्स में बनीं पहली फीमेल ‘टॉप गन’ पायलट
संबंधित खबरें
केरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
4 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
5 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
6 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
6 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
7 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
7 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
7 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
8 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
9 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines