---विज्ञापन---

देश angle-right

कौन हैं स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत? जो इंडियन एयरफोर्स में बनीं पहली फीमेल ‘टॉप गन’ पायलट

इंडियन एयरफोर्स की स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत FCL कोर्स पूरा कर वायुसेना की पहली महिला 'टॉप गन' यानी फाइटर कॉम्बैट लीडर बन गई हैं. भावना कांत के दरभंगा की रहने वाली हैं. जानें, कैसे बिहार की बेटी ने दरभंगा से निकलकर हासिल की आसमान की बुलंदियां

---विज्ञापन---

Who is Bhawana Kanth : इंडियन एयरफोर्स (IAF) की स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत पहली महिला ‘टॉप गन’ बन गई हैं. ग्वालियर स्थित ‘टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट’ (TACDE) में प्रतिष्ठित ‘फाइटर कॉम्बैट लीडर’ (FCL) कोर्स को भावना कांत ने सफलतापूर्वक पूरा कर इतिहास रचा. इसके साथ ही भावना देश की पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं. इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुकीं भावना कांत मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले की रहने वाली हैं.
इससे पहले भावना कांत ने जून 2016 में अवनी चतुर्वेदी और मोहना सिंह के साथ भारतीय वायुसेना में पहली महिला फाइटर पायलट के रूप में कमीशन प्राप्त किया था. बचपन से ही आसमान में उड़ने का सपना देखने वाली भावना ने अपनी मेहनत और जज्बे के दम पर सैन्य विमानन के क्षेत्र में महिलाओं के लिए कई नए रास्ते खोले हैं.

पाकिस्तान की PIA संभालने की थी तैयारी, फिर Air India ने बना दिया CEO; जानिए कौन हैं टेवोल्डे गेब्रेमरियम

---विज्ञापन---

MiG-21 से लेकर Sukhoi-30 MKI तक का सफर

मशहूर फाइटर जेट ‘MiG-21 बायसन’ को उड़ाकर भावना कांत ने अपने करियर की शुरुआत की थी. साल 2019 में भावना कांत ने फाइटर कॉम्बैट मिशन को अंजाम देने के लिए योग्यता हासिल कर पहली भारतीय महिला फाइटर पायलट का दर्जा हासिल किया था. इसके बाद भावना ने लड़ाकू विमान ‘सुखोई-30 एमकेआई’ को उड़ाने में महारत हासिल की. इतना ही नहीं, भावना कांत 2021 में गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाली पहली महिला फाइटर पायलट भी थीं.

क्या होता है ‘टॉप गन’ (FCL) कोर्स?

अमेरिकी नौसेना के मशहूर ‘टॉप गन’ प्रोग्राम के समकक्ष ही ग्वालियर के TACDE संस्थान के ‘फाइटर कॉम्बैट लीडर’ (FCL) कोर्स को माना जा जाता है. 20 सप्ताह के बेहद कठिन माने जाने वाले इस कोर्स में केवल चुने हुए सर्वश्रेष्ठ फाइटर पायलटों को ही प्रवेश मिलता है. कोर्स में हवा से हवा और हवा से जमीन पर हमला करने की रणनीतियों और कठिन परिस्थितियों में नेतृत्व करने की कला सिखाई जाती है. इसे पूरा करने के बाद भावना कांत अब वायुसेना के अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू रणनीतिकारों में शामिल हो गई हैं.

---विज्ञापन---

केंद्रीय कर्मचारियों के HRA नियमों पर अहम अपडेट, जानें सदन में क्या बोले वित्त राज्य मंत्री?

First published on: Aug 07, 2026 04:45 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola