सोमवार सुबह एक बड़ा प्लेन हादसा होते-होते बचा। त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI 2455 को तकनीकी खराबी के चलते चेन्नई डायवर्ट कर दिया गया। वहां पहले से ही रनवे पर विमान था। लैंडिंग की परमिशन नहीं मिलने से विमान 2 घंटे तक हवा में भटका। इससे सभी यात्री घबरा गए। लोगों को अहमदाबाद प्लेन हादसा की याद आने लगी। फ्लाइट में सांसद केसी वेणुगोपाल, कोडिक्कुनिल सुरेश, अडूर प्रकाश, के. राधाकृष्णन और रॉबर्ट ब्रूस दिल्ली सवार थे। केसी वेणूगोपाल ने एक्स प्लेटफॉर्म पर जानकारी शेयर की।
2 बार में उतर पाया प्लेन
वेणूगोपाल ने बताया कि करीब 2 घंटे तक हम उतरने की परमिशन का इंतजार करते रहे और हवा में चक्कर चलाते रहे। जब पहली बार में प्लेन लैंड करने जा रहा था तो उसी रनवे पर पहले से ही एक प्लेन था। पायलट ने तुरंत यू-टर्न लेकर फ्लाइट को हवा में ले गया। दोबार सिंग्नल मिलने फ्लाइट लैंड की गई।
1 घंटे बाद बताई खराबी
केसी वेणूगोपाल ने एक्स प्लेटफॉर्म लिखा कि एयर इंडिया प्लेन AI 2455 भयावह रूप से त्रासदी के करीब पहुंच गया था। बताया कि फ्लाइट की शुरुआत ही देरी से हुई थी। उड़ान भरने के तुरंत बाद टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा।
करीब 1 घंटे बाद कैप्टन ने उड़ान सिग्नल में खराबी के बारे में बताया। इसके बाद विमान को चेन्नई की तरफ मोड़ दिया। कहा कि हम कौशल और भाग्य से बच गए।
यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में नया अपडेट, अमेरिकी कोर्ट में याचिका क्यों दायर करेंगे 60 पीड़ितों के परिजन?
वेणूगोपाल की की कार्रवाई की मांग
कांग्रेस सांसद वेणूगोपाल ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा भाग्य पर निर्भर नहीं हो सकती। उन्होंने DGCAIndia
और MoCA_GoI से निवेदन किया कि घटना की तत्काल जांच हो और जवाबदेही तय हो। साथ ही मांग की है कि ऐसी चूक फिर कभी न हो।
यह भी पढ़ें: ‘अल्लाह हू अकबर, फ्लाइट में बम है, उड़ा दूंगा’, यात्री की धमकी के बाद ईजीजेट के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग
संबंधित खबरें
स्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
51 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
2 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
4 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
5 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
6 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
7 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
10 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines