'अल्लाह हू अकबर, फ्लाइट में बम है, उड़ा दूंगा', यात्री की धमकी के बाद ईजीजेट के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग

Emergency Landing of Flight: इंटरनेशनल फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। एक यात्री आसमान में उड़ रहे प्लेन को बम से उड़ाने की धमकी देने लगा था। उसने अमेरिका और ट्रंप विरोधी नारे भी लगाए। इसलिए आपातकाल की घोषणा करते हुए पायलट को फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

Easy Jet Flight | Emergency Landing | Glasgow Airport

इंटरनेशनल फ्लाइट्स की आए दिन इमरजेंसी लैंडिंग किसी न किसी वजह से करानी पड़ रही है।

Emergency Landing of Flight: ब्रिटेन के ल्यूटन से ग्लासगो जा रही ईजीजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। एक यात्री की वजह से पायलट को ग्लासगो एयरपोर्ट पर फ्लाइट उतारनी पड़ी, क्योंकि शख्स ने अचानक जोर-जोर से चिल्लाने लगा था कि अल्लाह हू अकबर, फ्लाइट में बम है। उसने ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ और ‘ट्रंप मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शख्स टॉयलेट से निकलकर बम से उड़ाने की धमकी देते हुए चिल्लाने लगा। यह देख यात्रियों ने उसे काबू में कर लिया। इसके बाद विमान में आपातकालीन स्थिति घोषित की गई और ATC से संपर्क करके ग्लासगो एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। धमकी देने और विरोधी नारे लगाने वाले यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

आए दिन इमरजेंसी लैंडिंग कर रहीं फ्लाइट्स

बता दें कि पिछले कई दिन से हर रोज किसी न किसी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हो रही है। इसी महीने गत 22 जुलाई को डालमैन-एडिनबर्ग फ्लाइट EZY3282 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। डालमैन (तुर्की) से एडिनबर्ग जा रही इजीजेट की फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण सोफिया (बुल्गारिया) में इमरजेंसी में उतारना पड़ा था। यात्रियों के लिए रातभर ठहरने का इंतजाम होटल में किया गया था।

विज्ञापन

21 जुलाई को एअर इंडिया की कोच्चि-मुंबई फ्लाइट AI-2744 की हादसाग्रस्त लैंडिंग हुई थी। दरअसल, कोच्चि से मुंबई जा रही एअर इंडिया का A320 प्लेन भारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट के रनवे से फिसल गया था। विमान रनवे 27 से बाहर निकलकर टैक्सीवे पर रुका, जिससे इंजन डैमेज हुआ। इससे पहले 16 जुलाई को दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2176 के प्लेन का एक इंजन फेल होने के कारण मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी।

विज्ञापन

इन फ्लाइटों की भी हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

14 जुलाई को दिल्ली से श्रीनगर जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट बनिहाल पास के पास करीब 23 सेकंड के लिए अचानक नीचे गिर गई थी, जिसके बाद इसे एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। इससे पहले 8 जुलाई को ब्रिटेन के F-35B फाइटर जेट की इमरजेंसी लैंडिंग केरल में करानी पड़ गई थी। ब्रिटेन से ऑस्ट्रेलिया जा रहा एक ब्रिटिश F-35B फाइटर जेट कम ईंधन के कारण तिरुवनंतपुरम (केरल) में इमरजेंसी में लैंड हुआ। विमान करीब 15 दिन तक एयरपोर्ट पर ही रहा। लॉकहीड मार्टिन के इंजीनियर्स ने आकर फाइटर जेट की तकनीकी खामी को दूर किया।

14 जून 2025 को पाफोस-ब्रिस्टल फ्लाइट EZY2902 की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। साइप्रस के पाफोस से ब्रिस्टल जा रहे प्लेन के केबिन में धुएं जैसी गंध महसूस हुई तो पायलट ने इजमिर (तुर्की) में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। अगले दिन 15 जून को मैनचेस्टर-एनफिदा फ्लाइट U22275 को अज्ञात कारणों से पेरिस ऑर्ली हवाई अड्डे पर डायवर्ट करना पड़ा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ