Air India Express Flight Emergency Landing: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। प्लेन ने बेंगलुरु एयरपोर्ट से उड़ान भरी ही थी कि इंजन में आग लग गई, जिससे पैसेंजर्स ने हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने आनन फानन में क्रू मेंबर्स से संपर्क किया और प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। लैंडिंग होते ही आग को कंट्रोल किया गया।
इस बीच पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स को प्लेन से उतारकर सुरक्षित जगह पहुंचाया गया। प्लेन में 179 पैसेंजर्स और 6 क्रू मेंबर्स थे, जो सुरक्षित हैं। फ्लाइट IX 1132 ने कोच्चि के लिए उड़ान भरी थी। देररात करीब सवा 11 बजे के करीब हादसा हुआ। बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के प्रवक्ता ने हादसा होने की पुष्टि की और कहा कि स्थिति कंट्रोल में है। सभी पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। खतरे की कोई बात नहीं है।
यह भी पढ़ें:12000 फीट ऊंचाई, आग की ऊंची-ऊंची लपटें; पहाड़ से टकराकर टुकड़े-टुकड़े हुआ जहाज और मारे गए 132 लोग
हादसे की जांच के आदेश
एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि प्लेन के इंजन में फ्लाइट के टेकऑफ होते ही आग लग गई थी। समय रहते पता लगने पर पायलट एक्शन मोड में आया। उसने तुरंत एयरपोर्ट अधिकारियों को जानकारी दी। तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग की व्यवस्था की गई। एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और एयरपोर्ट स्टाफ लैंडिंग से पहले रनवे पर पहुंच गया था। लैंडिंग होते ही फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुट गई।
स्टाफ कर्मियों ने पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स को अपने कंट्रोल में लिया। एंबुलेंस में एक-एक पैसेंजर की जांच की गई। आग प्लेन के इंजन में दाईं तरफ लगी थी। लैंडिंग करते समय ग्राउंड सर्विस स्टाफ ने भी इंजन में आग की लपटें देखीं। हालांकि इंजन में अचानक आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन हादसे की गहन जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पैसेंजरों को दूसरी फ्लाइट में कोच्चि भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें:10 दिन में तलाक, 3 करोड़ मुआवजा; क्यों अलग हुए पति-पत्नी? 8 साल की बच्ची मां-बाप के प्यार को तरसेगी
एक महीने में इमरजेंसी लैंडिंग की तीसरी घटना
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गत 17 मई को भी एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। फ्लाइट ने दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी थी कि कुछ ही मिनटों में वापस एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा, क्योंकि फ्लाइट AI-807 के एयर कंडीशन में आग लगने की दुर्गंध आई थी। इस फ्लाइट में 175 पैसेंजर थे और किसी अनहोनी से बचने के प्रयास करते हुए पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया था।
इससे पहले 13 अप्रैल को इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6E2702 खराब मौसम के कारण दिल्ली में लैंडिंग नहीं करा पाई थी। इसलिए फ्लाइट को चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया गया, लेकिन चिंताजनक बात यह थी कि चंडीगढ़ में लैंडिंग के समय प्लेन में सिर्फ 2 मिनट का फ्यूल बचा था, जिसने टेंशन बढ़ा दी थी। अगर 2 मिनट की देरी होती तो हादसा हो सकता था।
यह भी पढ़ें:ऊंची-ऊंची लपटें, रोते-बिलखते बच्चे, दर्दनाक मौत से बच सकते थे 10 लोग अगर…घायल की जुबानी हादसे की कहानी
संबंधित खबरें
कल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
23 mins agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
1 hr agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
1 hr ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
2 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
2 hrs agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
3 hrs agoPM करेंगे मंत्रालयों के काम का 'महामंथन', 27 को पेश होगा लेखा-जोखा
3 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 hrs agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
5 hrs agoक्यों चली रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर कैंची? हटाई गईं प्रदर्शन की 74 फोटोज
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines