एअर इंडिया के विमान में आई खराबी, लंदन के लिए नहीं भर पाया उड़ान

नई दिल्ली से लंदन के उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट को तकनीकी खराबी के बाद रद्द कर दिया गया है। एअर इंडिया की तरफ से जारी एक बयान में बताया गया कि यात्रियों को लंदन ले जाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की जा रही है।

Air India News

एयर इंडिया की उड़ान फिर हुई रद्द (प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- ANI )

एअर इंडिया का विमान नई दिल्ली एयरपोर्ट से लंदन के उड़ान भरने वाला था लेकिन तकनीकी खराबी के कारण विमान उड़ान नहीं भर पाया। आखिरकार एअर इंडिया के इस उड़ान को रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन

एअर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि 31 जुलाई को दिल्ली से लंदन जाने वाली उड़ान संख्या AI2017 संदिग्ध तकनीकी समस्या के कारण वापस लौट आई। कॉकपिट क्रू ने मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उड़ान को रोकने का फैसला किया और एहतियाती जांच के लिए विमान को वापस ले आए।

विज्ञापन

एअर इंडिया की तरफ से जारी बयान में यह भी कहा गया कि यात्रियों को जल्द से जल्द लंदन ले जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान तैनात किया जा रहा है। हमारा ग्राउंड स्टाफ इस अप्रत्याशित देरी के कारण होने वाली असुविधा को कम करने के लिए मेहमानों को हर संभव सहायता और देखभाल प्रदान कर रहा है।

पिछले कुछ दिनों से एअर इंडिया ही नहीं कई विमान कंपनियों की फ्लाइट में समस्याएं सामने आ रही हैं। कई बार उड़ान को रद्द भी कर दिया गया है। एअर इंडिया समेत इंडिगो की फ्लाइट में समस्या आ चुकी है। एअर इंडिया और इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग भी करवाई गई है।

विज्ञापन

21 जुलाई तक कितनी घटनाएं?

हाल ही में जयपुर से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई थी, परिमाणस्वरुप उड़ान के महज 18 मिनट बाद ही विमान को वापस लौटना पड़ा था। 21 जुलाई तक एयरलाइनों में 180 से अधिक तकनीकी खामियां पाई गईं, वहीं केंद्र सरकार ने संसद को बताया था कि पांच एयरलाइनों ने 21 जुलाई तक 183 तकनीकी गड़बड़ियों की सूचना दी थी। जिसमें 85 एयर इंडिया और 62 एयर इंडिया एक्सप्रेस , 62 इंडिगो, 28 अकासा एयर और आठ स्पाइसजेट के विमान में गड़बड़ियां रिपोर्ट हुई थीं।

विज्ञापन

बता दें कि अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान के क्रैश होने के बाद विमान की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं। अहमदाबाद में क्रैश हुए एअर इंडिया के विमान में 260 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ