क्या देसी नुस्खों से हो सकता है कैंसर का इलाज? सिद्धू के दावों पर एम्स के डॉक्टर ने खोला सच

Navjot Singh Sidhu Wife Cancer: नवजोत सिंह सिद्धू के दावों पर एम्स और टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के डॉक्टर का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने देसी नुस्खों से कैंसर ठीक होने के दावे को गलत करार दिया है।

navjot singh sidhu wife cancer

नवजोत सिंह सिद्धू पत्नी के साथ।

Navjot Singh Sidhu Wife Cancer: हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पत्नी को लेकर दावा किया कि वह कैंसर फ्री हो गई हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ने एक डाइट रुटीन फॉलो किया। जिससे उन्हें कैंसर के स्टेज 4 तक पहुंचने के बाद इससे जंग जीतने में मदद मिली। उनकी डाइट में नींबू पानी, अनार, आंवला, चुकंदर, खट्टे फल, जूस, कच्ची हल्दी, लहसुन, नीम की पत्तियां और तुलसी शामिल थी। वह मसालेदार चाय भी पीती थीं। उनका खाना नारियल, बादाम तेल और कोल्ड प्रेस्ड ऑयल में पकाया जाता था। सिद्धू के इन दावों के बाद कई लोगों ने देसी इलाज से कैंसर ठीक होने की बात की है। हालांकि टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल और एम्स दिल्ली के डॉक्टर ने इसका खंडन किया है।

विज्ञापन

गलत जानकारी जानलेवा!

दरअसल, दिल्ली एम्स के डॉक्टर दत्ता का कहना है कि कैंसर के उपचार के बारे में गलत जानकारी जानलेवा हो सकती है। उन्होंने एक्स पर लिखा- एक वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि कैंसर को भूखा रखकर और हल्दी जैसे आयुर्वेदिक उपचारों का उपयोग करके ठीक किया जा सकता है। इससे कई लोगों में झूठी उम्मीदें फैल रही हैं। भारत के अग्रणी ऑन्कोलॉजी सेंटर, टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल ने अपने पत्र में इसका जोरदार खंडन किया है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया से नहीं लें सलाह 

डॉ. दत्ता का कहना है कि सिद्ध उपचार जैसे- सर्जरी, रेडिएशन, कीमोथेरेपी जीवन बचाते हैं। अप्रमाणित उपचारों के कारण होने वाली देरी से मरीज की जान जा सकती है। कृपया कैंसर विशेषज्ञों से सलाह लें, सोशल मीडिया से नहीं। हमें अपने जीवन को बचाने के लिए अर्ली डिटेक्शन पहचान और एविडेंस बेस्ड मेडिसन की आवश्यकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सी एस प्रमेश ने रखी बात 

दूसरी ओर, टाटा मेमोरियल अस्पताल में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के निदेशक सी एस प्रमेश ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है। उन्होंने एक्स पर लिखा- एक पूर्व क्रिकेटर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी पत्नी के स्तन कैंसर के इलाज के बारे में बता रहे हैं। वीडियो के कुछ हिस्सों में कहा गया है कि डेयरी उत्पाद और चीनी न खाकर, भूखे रहकर, हल्दी और नीम का सेवन करने से उनके असाध्य कैंसर को ठीक करने में मदद मिली।

विज्ञापन

उपचार में न करें देरी 

प्रमेश ने आगे लिखा- इन कथनों का समर्थन करने के लिए कोई उच्च गुणवत्ता वाला सबूत नहीं है। इनमें से कुछ उत्पादों के लिए शोध जारी है। वर्तमान में इस तरह का कोई ​​डेटा नहीं है। हम जनता से आग्रह करते हैं कि वे अप्रमाणित उपचारों का पालन करके अपने उपचार में देरी न करें, बल्कि अगर उन्हें कैंसर के कोई लक्षण हों, तो डॉक्टर और कैंसर विशेषज्ञ से परामर्श लें। अगर समय रहते पता चल जाए तो कैंसर ठीक हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ