Navjot Singh Sidhu क्या राजनीति में करेंगे वापसी? जानें Kapil के शो में क्या बोले पूर्व सांसद

Navjot Singh Sidhu Comeback in Politics: नवजोत सिंह सिद्धू लंबे वक्त के बाद एक बार फिर राजनीति में लौटने की तैयारी कर रहे हैं। अब हाल ही में उन्होंने ऐसे संकेत दिए भी हैं।

Navjot Singh Sidhu

Navjot Singh Sidhu

Navjot Singh Sidhu Comeback in Politics: क्रिकेट से लेकर राजनीति तक का सफर तय करने वाले नवजोत सिंह सिद्धू लंबे वक्त से सक्रिय राजनीति से दूर हैं। सिद्धू कांग्रेस में शामिल हैं लेकिन काफी वक्त से जेल में बंद थे। अब एक बार फिर से सिद्धू के राजनीति में लौटने की बातें होने लगी हैं। दरअसल गुरुवार को सिद्धू ने अपनी पत्नी नवजोत कौर के साथ अमृतसर में अपने घर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी, जिसमें उन्होंने अपने भविष्य के राजनीतिक कदमों के बारे में हिंट्स दिए। सिद्धू ने इस दौरान अपनी पत्नी के कैंसर के खिलाफ स्ट्रगल और अपने जीवन के कुछ अहम पहलुओं पर भी बात की। नवजोत सिंह सिद्धू ने इस दौरान क्या कुछ कहा, चलिए आपको बताते हैं।

‘राजनीति में वापसी का फैसला पार्टी को लेना है’

नवजोत सिंह सिद्धू से जब उनकी सक्रिय राजनीति में वापसी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘सक्रिय राजनीति में मेरी वापसी का फैसला पार्टी आलाकमान को करना है।’ हालांकि उन्होंने ये भी साफ किया कि वो कांग्रेस पार्टी द्वारा सौंपे गए हर कर्तव्य को निभाने के लिए तैयार हैं। सिद्धू ने कहा, ‘अगर पार्टी मुझे कोई जिम्मेदारी देती है, तो मैं उसे निभाऊंगा।’ सिद्धू ने ये भी कहा कि अमृतसर उनका घर है और वो इसे छोड़कर कहीं नहीं गए, यहां तक कि अपनी पत्नी के इलाज के दौरान भी उन्होंने अमृतसर को नहीं छोड़ा।

पत्नी नवजोत कौर की कैंसर से जंग

इस दौरान सिद्धू ने अपनी पत्नी नवजोत कौर के कैंसर से जूझने के सफर के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने और उनकी पत्नी ने इस मुश्किल समय का सामना किया और आखिरकार कैंसर से जंग जीतने में सफलता पाई। सिद्धू ने कैंसर से बचाव के लिए हेल्दी जीवनशैली अपनाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि वो खुद अपनी पत्नी को स्वस्थ डाइट के लिए बार-बार प्रेरित करते थे और अब वो दूसरों को भी कैंसर से बचने के उपायों के बारे में जागरूक करना चाहते हैं।

राजनीति में सिद्धू करेंगे वापसी

नवजोत सिंह सिद्धू का ये बयान उन सभी के लिए एक संकेत है जो लंबे समय से उनके राजनीतिक करियर के बारे में सोच रहे थे। सिद्धू ने कहा, ‘मैं कभी अमृतसर को छोड़कर नहीं गया और हमेशा यहां रहकर काम करने की कोशिश की।’ अब उनकी पत्नी के कैंसर से उबरने के बाद उनके वापस सक्रिय राजनीति में लौटने की संभावना को लेकर चर्चे काफी तेज हो गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ