Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

भारत की 3 कंपनियों ने लॉन्च किए अपने AI मॉडल और ऐप, समिट में PM मोदी ने की घोषणा

दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे AI समिट में आज प्रधानमंत्री मोदी और दुनियाभर से आए VVIP मेहमान पहुंचे हैं। आज पूरा दिन समिट में कई इवेंट होंगे। प्रधानमंत्री मोदी, फ्रांस प्रेसिडेंट मैकों समेत कई दिग्गज नेताओं ने समिट को संबोधित किया।

Author
Edited By : Versha Singh Updated: Feb 19, 2026 21:52
Credit- News 24 GFX

दिल्ली में भारत मंडपम में चल रहे AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आज औपचारिक उद्घाटन हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने समिट का उद्घाटन किया और इस दौरान दुनियाभर से आए मेहमानों को संबोधित भी किया। रात के करीब 9 बजे तक प्रधानमंत्री मोदी समिट में रहेंगे और मेहमानों के साथ अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

अब समिट 21 फरवरी तक चलेगा

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं IT सचिव एस. कृष्णन ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री मोदी और VVIP मेहमानों की मौजूदगी के चलते गुरुवार को समिट पब्लिक के लिए बंद रहेगा। आज समिट में उन्हें ही एंट्री मिलेगी, जिनके पास निमंत्रण पत्र होगा। इसलिए केंद्र सरकार ने AI समिट को 21 फरवरी को भी जारी रखने का ऐलान किया है।

---विज्ञापन---

भारत कर रहा चौथे समिट का आयोजन

बता दें कि भारत चौथे AI समिट की मेजबानी कर रहा है। सबसे पहले साल 2023 में ब्रिटेन में समिट हुआ था। उसके बाद मई 2024 में दक्षिण कोरिया में और फरवरी 2025 में पेरिस में समिट हुआ था। इन तीनों समिट के परिणामों को आधार बनाकर भारत चौथा समिट आयोजित कर रहा है और भविष्य में AI के इस्तेमाल की संभावनाओं पर मंथन कर रहा है।

AI समिट से जुड़े आज के पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---

17:52 (IST) 19 Feb 2026
[19 Feb LIVE Updates] AI Summit 2026: कल Pax Silica गठबंधन में शामिल होगा भारत

[19 Feb LIVE Updates] AI Summit 2026: भारत कल शुक्रवार को दिल्ली में AI Summit के दौरान Pax Silica गठबंधन में शामिल होगा.

Pax Silica अमेरिका के नेतृत्व वाला एक गठबंधन है जो AI, Semiconductor और महत्वपूर्ण खनिजों (rare earth metals) की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने पर केंद्रित है.

हस्ताक्षर समारोह में अमेरिकी राजदूत Sergio Gor और आर्थिक मामलों के उप विदेश मंत्री Jacob Helberg मौजूद रहेंगे.

अमेरिका ने Pax Silica दिसंबर 2025 में शुरू किया था जिसमें शुरुआत में US, Japan, Israel, Australia, Singapore, South Korea और UK सदस्य थे. भारत के शामिल होने से यह गठबंधन और विस्तृत होगा. अमेरिका का फायदा ये है कि चीन पर rare earth metals के लिए उसकी निर्भरता भारत के आने से थोड़ी कम हो जाएगी.

16:54 (IST) 19 Feb 2026
[19 Feb LIVE Updates] AI Summit 2026: इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में खोसला वेंचर्स के फाउंडर हुए शामिल

[19 Feb LIVE Updates] AI Summit 2026: इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में, खोसला वेंचर्स के फाउंडर, विनोद खोसला ने कहा, 'यहां इतनी दिलचस्पी और इतने सारे लोगों को देखकर बहुत अच्छा लग रहा है. मैंने इसी बारे में बात की थी, कि हम (AI का इस्तेमाल करके) बहुत ही कम कीमत पर सभी के लिए फ्री डॉक्टर और टीचर रख सकते हैं.'

15:48 (IST) 19 Feb 2026
[19 Feb LIVE Updates] AI Summit 2026: स्पेन के राष्ट्रपति AI समिट में शामिल होने के बाद हुए रवाना

[19 Feb LIVE Updates] AI Summit 2026: स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल होने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हुए.

15:07 (IST) 19 Feb 2026
[19 Feb LIVE Updates] AI Summit 2026: PM मोदी ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस नाहयान से की मुलाकात

[19 Feb LIVE Updates] AI Summit 2026: दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की.

13:17 (IST) 19 Feb 2026
[19 Feb LIVE Updates] AI Summit 2026: भारत AI में एक ग्लोबल पावर बन सकता है- इटली के एम्बेसडर

[19 Feb LIVE Updates] AI Summit 2026: India AI Impact Summit 2026: भारत में इटली के एम्बेसडर, एंटोनियो बार्टोली ने कहा, 'ट्रैजेक्टरी शानदार है और भारत AI में एक ग्लोबल पावर बन सकता है...इटली और यूरोप जैसे देशों के लिए भारत के साथ पार्टनरशिप करना फायदेमंद है...क्योंकि हम एक जैसा अप्रोच रखते हैं, ह्यूमन-सेंट्रिक अप्रोच.'

12:38 (IST) 19 Feb 2026
[19 Feb LIVE Updates] AI Summit 2026: समिट को एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने संबोधित किया

एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने कहा कि हमने इसी सप्ताह बेंगलुरु में एक कार्यालय खोला है और इरिना घोष को इसका मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है, जिन्होंने भारत में 3 दशकों तक व्यवसाय स्थापित किए हैं। इस कमरे में और पूरे भारत में ऊर्जा और महत्वाकांक्षा अविश्वसनीय है। मैं पिछले कुछ दिनों से भारतीय बिल्डरों और उद्यमियों से मिल रहा हूं। यहां एक साथ मिलकर निर्माण करने की ऊर्जा स्पष्ट रूप से महसूस की जा सकती है, जो कहीं और नहीं है।

11:59 (IST) 19 Feb 2026
[19 Feb LIVE Updates] AI Summit 2026: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने समिट को किया संबोधित

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सौहार्दपूर्ण निमंत्रण के लिए धन्यवाद और वैश्विक दक्षिण में पहले एआई शिखर सम्मेलन के आयोजन में भारत के नेतृत्व के लिए बधाई। भारत में इस बैठक का विशेष महत्व है। एआई का भविष्य मुट्ठी भर देशों द्वारा तय नहीं किया जा सकता या कुछ अरबपतियों की मनमानी पर नहीं छोड़ा जा सकता। इस शिखर सम्मेलन का संदेश सीधा-सादा है। ऐसी तकनीक जो जीवन को बेहतर बनाए और धरती की रक्षा करे। इसलिए आइए, गरिमा को सर्वोपरि मानकर सबके लिए एआई का निर्माण करें।

11:37 (IST) 19 Feb 2026
[19 Feb LIVE Updates] AI Summit 2026: समिट में वर्ल्ड लीडर्स ने खिंचवाई ग्रुप फोओ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, अबू धाबी के युवराज शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके, नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक शूफ, हेलेनिक प्रधानमंत्री क्यारियाकोस मित्सोटाकिस, स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय परमेलिन, फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो, एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस और अन्य विश्व नेता इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एक समूह तस्वीर के लिए पोज देते हुए।

11:18 (IST) 19 Feb 2026
[19 Feb LIVE Updates] AI Summit 2026: भारत को एआई में एक उज्ज्वल भविष्य दिखाई देता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम एक ऐसे युग में प्रवेश कर रहे हैं, जहां मनुष्य और AI मिलकर सह-निर्माण, सह-कार्य और सह-विकास करेंगी। भारत को एआई में एक उज्ज्वल भविष्य दिखाई देता है। हमारे पास प्रतिभा, ऊर्जा क्षमता और नीतिगत स्पष्टता है। मुझे आप सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस शिखर सम्मेलन में 3 भारतीय कंपनियों ने अपने एआई मॉडल और ऐप्स लॉन्च किए हैं। ये मॉडल हमारे युवाओं की प्रतिभा को प्रदर्शित करते हैं। मैं आप सभी को भारत में डिजाइन और विकास करने, दुनिया को, मानवता को देने के लिए आमंत्रित करता हूं।

11:15 (IST) 19 Feb 2026
[19 Feb LIVE Updates] AI Summit 2026: AI को नौकरियां पैदा करने वाला बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दशकों पहले जब इंटरनेट की शुरुआत हुई थी, तब किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि इससे कितनी नौकरियां पैदा होंगी। यही बात एआई के लिए भी सच है। आज यह कल्पना करना मुश्किल है कि भविष्य में इस क्षेत्र में किस तरह की नौकरियां पैदा होंगी। एआई में काम का भविष्य पूर्वनिर्धारित नहीं है। यह हमारे निर्णयों, हमारी कार्यशैली और कार्यप्रणाली पर निर्भर करेगा। मेरा मानना ​​है कि काम का भविष्य हमारे लिए एक नया अवसर है।

11:13 (IST) 19 Feb 2026
[19 Feb LIVE Updates] AI Summit 2026: प्रधानमंत्री मोदी ने पेश किया मानव विजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि AI का इस्तेमाल करते हुए हमें बच्चों की सुरक्षा को लेकर अधिक सतर्क रहना होगा। एआई क्षेत्र भी बच्चों के लिए सुरक्षित और परिवारों के मार्गदर्शन में विकसित होना चाहिए। आज नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में मैं एआई के लिए मानव विजन प्रस्तुत कर रहा हूं। मानव का अर्थ है मानवीय और मानव विजन कहता है कि एम यानी नैतिक और नीतिपरक प्रणालियां एआई नैतिक मार्गदर्शन पर आधारित होना चाहिए।

ए यानी जवाबदेह शासन का अर्थ है पारदर्शी नियम, सशक्त निगरानी। एन यानी राष्ट्रीय संप्रभुता का अर्थ है जिसका डेटा, उसका अधिकार। ए यानी सुलभ और समावेशी का अर्थ है कि एआई एक गुणक होना चाहिए, एकाधिकार नहीं। वी यानी वैध और कानूनी का अर्थ है कि एआई विधिवत और सत्यापन योग्य होना चाहिए। भारत का यह मानव विजन 21वीं सदी की एआई-आधारित दुनिया में मानवता के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी बनेगा।

11:07 (IST) 19 Feb 2026
[19 Feb LIVE Updates] AI Summit 2026:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एआई को वैश्विक हित के रूप में विकसित करने का संकल्प लें। एआई के लिए वैश्विक मानक स्थापित करना अत्यंत आवश्यक है। डीपफेक और मनगढ़ंत कंटेंट खुले समाज को अस्थिर कर रहा है। डिजिटल वर्ल्ड में, कंटेट पर प्रामाणिकता के लेबल होने चाहिए ताकि लोगों को पता चले कि क्या वास्तविक है और क्या एआई से बनाया गया है। जैसे-जैसे एआई टेक्स्ट, फोटो और वीडियो बनाएगी, वॉटरमार्किंग और सोर्स की जरूरत बढ़ती जाएगी। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि इस तकनीक में शुरू से ही विश्वास पैदा किया जाए।

11:01 (IST) 19 Feb 2026
[19 Feb LIVE Updates] AI Summit 2026: एआई का लोकतंत्रीकरण करने का विचार दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एआई के लिए इंसान मात्र डेटा पॉइंट हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि मनुष्य केवल कच्चा माल बनकर न रह जाएं, एआई का लोकतंत्रीकरण किया जाना चाहिए। इसे सशक्तिकरण का माध्यम बनाया जाना चाहिए। हमें एआई को खुली छूट देनी चाहिए और साथ ही जीपीएस की तरह कमान अपने हाथों में रखनी चाहिए। जीपीएस हमें रास्ता दिखाता है, लेकिन हमें किस दिशा में जाना है, इसका अंतिम निर्णय हमारा होता है। आज हम एआई को जिस दिशा में ले जाएंगे, वही हमारा भविष्य निर्धारित करेगा।

10:59 (IST) 19 Feb 2026
[19 Feb LIVE Updates] AI Summit 2026: सभी का कल्याण, सभी की खुशी को आदर्श बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एआई बदलती रहने वाली शक्ति है। अगर यह दिशाहीन हो गई तो समस्याएं पैदा करेगी। सही दिशा मिलने पर यह समस्या का समाधान बन जाएगी। एआई को मशीन-केंद्रित से मानव-केंद्रित कैसे बनाया जाए, इसे संवेदनशील और उत्तरदायी कैसे बनाया जाए, यही इस शिखर सम्मेलन का मूल उद्देश्य है। इस शिखर सम्मेलन का विषय उस दृष्टिकोण को दर्शाता है जिससे भारत एआई को देखता है। सभी का कल्याण, सभी की खुशी, यही हमारा आदर्श है।

10:57 (IST) 19 Feb 2026
[19 Feb LIVE Updates] AI Summit 2026: सीखने को जन आंदोलन बनाने का आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें AI के जरिए स्किल डेवलपमेंट और आजीवन सीखने को एक जन आंदोलन बनाना होगा। AI का काम भरोसेमंद और मानव-केंद्रित होगा। अगर हम सब मिलकर आगे बढ़ें तो AI मानवता की क्षमता को बढ़ाएगी।

10:55 (IST) 19 Feb 2026
[19 Feb LIVE Updates] AI Summit 2026: प्रधानमंत्री मोदी ने बताए AI को लेकर उठने वाले सवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें AI को लेकर व्यापक दृष्टिकोण अपनाना होगा और उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी भी निभानी होगी। वर्तमान पीढ़ी के साथ-साथ हमें इस बात की भी चिंता करनी होगी कि हम आने वाली पीढ़ियों को किस रूप में AI को सौंपेंगे? इसलिए आज का असली सवाल यह नहीं है कि भविष्य में AI क्या कर सकती है? हम वर्तमान में AI का उपयोग कैसे करें? ऐसे सवाल मानवता के सामने पहले भी आ चुके हैं। इसका सबसे सशक्त उदाहरण परमाणु ऊर्जा है। हमने इसके विनाश को भी देखा है और इसके सकारात्मक योगदान को भी देखा है।

10:51 (IST) 19 Feb 2026
[19 Feb LIVE Updates] AI Summit 2026: युुवाओं ने AI को तेजी से अपनाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिस गति से दुनिया के युवा एआई को अपना रहे हैं और इसकी जिम्मेदारी ले रहे हैं, वह सराहनीय है। एआई शिखर सम्मेलन को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है।

10:49 (IST) 19 Feb 2026
[19 Feb LIVE Updates] AI Summit 2026: AI को मानवीय क्षमताओं को बढ़ाने वाला बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज एआई मशीनों को बुद्धिमान बना रहा है, लेकिन उससे भी बढ़कर यह मानवीय क्षमताओं को कई गुना बढ़ा रहा है। अंतर केवल इतना है कि इस बार बदलाव की गति अभूतपूर्व है। पहले टेक्नोलॉजी का प्रभाव दिखने में दशकों लग जाते थे। आज मशीन लर्निंग से लेकर लर्निंग मशीनों तक का सफर पहले से कहीं ज्यादा तेज, गहरा और व्यापक बन गया है।

10:44 (IST) 19 Feb 2026
[19 Feb LIVE Updates] AI Summit 2026: AI को मानव इतिहास का रूपांतरण बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब पहली बार वायरलेस तरीके से सिग्नल भेजे गए थे, तब किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि एक दिन पूरी दुनिया वास्तविक समय में एक-दूसरे से जुड़ जाएगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव इतिहास का एक ऐसा ही रूपांतरण है। आज हम जो देख रहे हैं, जो भविष्यवाणी कर रहे हैं, वह तो AI के प्रभाव की बस शुरुआत है।

10:42 (IST) 19 Feb 2026
[19 Feb LIVE Updates] AI Summit 2026: समिट में प्रधानमंत्री के संबोधन का AI प्रसारण

समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का एआई एंकर ने संकेतों के जरिए लाइव AI भाषा में सीधा प्रसारण भी किया।

10:41 (IST) 19 Feb 2026
[19 Feb LIVE Updates] AI Summit 2026:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समिट को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आप सभी का विश्व के सबसे बड़े और ऐतिहासिक एआई शिखर सम्मेलन में स्वागत करता हूं। भारत विश्व के सबसे बड़े तकनीकी केंद्र में स्थित है। यह दक्षिण एशिया के लिए गर्व की बात है कि एआई शिखर सम्मेलन का आयोजन भारत में हो रहा है।

10:39 (IST) 19 Feb 2026
[19 Feb LIVE Updates] AI Summit 2026: AI के भविष्य पर वैश्विक चर्चा का प्रमुख मंच बना समिट

AI समिट में फ्रांस, ब्राजील और एस्टोनिया के राष्ट्रपति सहित अन्य विश्व नेताओं का पीएम मोदी ने स्वागत किया। वहीं दिल्ली का AI समिट AI के भविष्य पर वैश्विक चर्चा का प्रमुख मंच बना। समिट के दौरान गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने भारत में 15 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव Antonio Guteress ने विकसित देशों से विकासशील दुनिया के साथ तकनीकी आदान-प्रदान और सहयोग की अपील की। उन्होंने जोर दिया कि AI को सभी के लाभ के लिए इस्तेमाल होना चाहिए और यह असमानता को बढ़ाने वाला नहीं बनना चाहिए।

10:34 (IST) 19 Feb 2026
[19 Feb LIVE Updates] AI Summit 2026: समिट में वर्ल्ड लीडर्स ने खिंचवाई ग्रुप फोटो

समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई, ओपनएआई के सीईओ सैम अल्टमैन, एलेक्जेंडर वांग, मेटा के मुख्य एआई अधिकारी, एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई सहित वैश्विक तकनीकी नेताओं के साथ दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 में एक समूह तस्वीर के लिए पोज देते हुए ।

10:28 (IST) 19 Feb 2026
[19 Feb LIVE Updates] AI Summit 2026: राष्ट्रपति मैक्रों ने की भारत की तारीफ

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने कहा कि भारत ने डिजिटल को कुछ इस तरह इस्तेमाल किया है, जैसे दुनिया के किसी भी देश ने नहीं किया है। 1.4 अरब लोगों के लिए डिजिटल आइडेंटिफिकेशन और पेमेंट सिस्टम बनाया, जिससे अब हर महीने 20 अरब का लेन-देन होता है। 50 करोड़ डिजिटल हेल्थ आईडी जारी हुई हैं। इसे इंडिया स्टैक ओपन इंटरऑपरेबल सॉवरेन कहा जाता है। यह शिखर सम्मेलन इसी विषय पर केंद्रित है।

10:20 (IST) 19 Feb 2026
[19 Feb LIVE Updates] AI Summit 2026: समिट को फ्रांस के राष्ट्रपति ने किया संबोधित

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने AI समिट में अपना भाषण नमस्ते कहकर शुरू किया। उन्होंने मुंबई के एक वेंडर का उदाहरण दिया, जिसके पास 10 साल पहले बैंक अकाउंट नहीं था और आज वो UPI से पेमेंट ले रहा है। मैक्रों ने इसे भारत की नहीं मानव सभ्यता के प्रगति बताया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने कहा कि इस शानदार शहर और इस शानदार देश में हमारा स्वागत करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। प्रधानमंत्री जी, आपके द्वारा आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट में 2024 की राजकीय यात्रा के बाद वापस आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है।

10:18 (IST) 19 Feb 2026
[19 Feb LIVE Updates] AI Summit 2026: टाटा समूह के अध्यक्ष ने बताए एआई के फायदे

टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने कहा कि एआई एक तकनीक है जो सभी उद्योगों के अंदर है। एआई कृत्रिम नहीं है, यह वास्तविक है क्योंकि यह डेटा से सीखता है और हर दिन तेजी से सीखता है। यह किसी कृत्रिम तकनीक पर आधारित नहीं है। एआई का हमारी सार्वजनिक सेवाओं के वितरण पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। इसका दुनियाभर के उद्यमों पर भी व्यापक प्रभाव पड़ेगा। मैं आईटी उद्योग से जुड़ा हूं, इसलिए आईटी उद्योग के लिए एक शब्द में कहें तो मेरी राय में यह तकनीक आईटी उद्योग के लिए सबसे बड़ा अवसर है।

10:15 (IST) 19 Feb 2026
[19 Feb LIVE Updates] AI Summit 2026: टाटा समूह के अध्यक्ष ने समिट को किया संबोधित

टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने कहा कि आज समिट में मौजूद रहना और इस एआई शिखर सम्मेलन में भाग लेना सौभाग्य की बात है। भारत एआई को लेकर आशावादी है और इसे लेकर उत्साहित होना स्वाभाविक है। भारतीयों ने डिजिटल प्रोजेक्ट्स और उनकी उपलब्धियों को देखा है। विश्व का सबसे बड़ा डिजिटल आइडेंटिफिकेशन सिस्टम भारत में हैं और डिजिटल पेमेंट इंटरफेस विश्व के आधे लेन-देन को संभालता है।

10:10 (IST) 19 Feb 2026
[19 Feb LIVE Updates] AI Summit 2026: केंद्रीय मंत्री ने कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म के बारे में बताया

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हम कंप्यूटिंग को सार्वजनिक संसाधन मानते हैं। सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत हमने एक जॉइंट कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म बनाया है, जहां हम अपने स्टार्टअप, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और छात्रों को किफायती दर पर 38000 जीपीयू उपलब्ध करा रहे हैं। इसमें 20000 जीपीयू और जोड़े जाएंगे।

10:07 (IST) 19 Feb 2026
[19 Feb LIVE Updates] AI Summit 2026: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मेहमानों का आभार जताया

समिट को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अब तक के सबसे बड़े एआई शिखर सम्मेलन में आपका स्वागत है। इसमें 118 देशों के प्रतिभागी शामिल हैं। इस शिखर सम्मेलन को शानदार सफलता दिलाने के लिए आप सभी का धन्यवाद।

10:05 (IST) 19 Feb 2026

दिल्ली में भारत मंडपम में चल रहे AI समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा और अन्य विश्व नेताओं के साथ शिरकत कर रहे हैं।

First published on: Feb 19, 2026 09:39 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.