'बख्श दो नाग देवता'...इस शख्स के पीछे ही पड़ गया सांप, सपने में धमकी के बाद बालाजी धाम गया; वहां भी 8वीं बार डसा

Vikas Dwivedi Snake Bite Story: उत्तर प्रदेश के रहने वाले विकास द्विवेदी को 8वीं बार फिर सांप ने डस लिया है। विकास द्विवेदी को 7 बार सांप ने काट लिया था। जिसके बाद भी उसे सपने में काटने की धमकी मिली थी। बताया जा रहा है कि विकास बचने के लिए मेंहदीपुर के बालाजी धाम में शरण लिए हुए थे। वहां भी सांप ने आकर काट लिया।

UP Youth Vikas Dwivedi Snake Bite Story

UP Youth Vikas Dwivedi Snake Bite 8 Times: यूपी के रहने वाले विकास द्विवेदी सांप से परेशान हैं। उन्होंने पहले दावा किया था कि सांप ने 7 बार काटा है। सांप से बचने के लिए वे रिश्तेदारी में भी गए। वहां भी सांप ने नहीं बख्शा। अब फिर 8वीं बार विकास ने सांप के डसने का दावा किया है। विकास से अनुसार उनको सपने में धमकी मिलेगी कि 8वीं बार भी सांप काटेगा। यही नहीं, 9वीं बार जब उन्हें सांप काटेगा तो मौत हो जाएगी। विकास ने दावा किया है कि सांप से बचने के लिए उन्होंने राजस्थान के दौसा जिले में स्थित बालाजी धाम में शरण ले रखी थी। लेकिन यहां भी 8वीं बार सांप ने उनको काट लिया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग और एक्सपर्ट्स का दावा है कि विकास स्नेक फोबिया से पीड़ित हैं। उनको वहम है और कुछ नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब सवाल उठता है कि क्या सच में विकास को स्नेक फोबिया है? वहीं, विकास का परिवार भी इससे डरा हुआ है। परिजनों का कहना है कि विकास को सपने में 9वीं बार काटने के बाद मौत की धमकी मिली है। विकास को लगातार सांप काटने की कहानी मिस्ट्री बनती जा रही है। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि अगर वाकई सांप विकास को काट रहे हैं तो परिजन अस्पताल क्यों नहीं लेकर जा रहे?

विज्ञापन

सपने में आया सांप और…

यूपी निवासी विकास पर यकीन करें तो उनका कहना है कि पहले तीन बार सांप ने उनको काटा था। जिसके बाद उनको सपना आया। सपने में सांप दिखा, जिसने कहा कि 8 बार काटूंगा तब कुछ नहीं होगा। 9वीं बार में तुम्हारी जान चली जाएगी। कुछ लोग विकास के दावे पर यकीन भी कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इसे सिरे से नकार रहे हैं। कुछ लोग अंधविश्वास मान रहे हैं। एक्सपर्ट इसे फोबिया कह रहे हैं। आखिर सच क्या है? झूठ और सच को लेकर लोगों में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। लोगों के अनुसार अब तक उनको अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया, ये समझ से परे है। जिसके बाद कहानी पर सवाल उठ रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि फोबिया की बात सच हो सकती है। लोगों के बीच विकास की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ