---विज्ञापन---

देश

Nepal news: वाहन ऑपरेटरों और पुलिस में झड़प, पुलिस के 2 वाहन फूंके

Nepal news:  राजधानी काठमांडू में सोमवार देर शाम वाहन ऑपरेटरों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस बीच उग्र भीड़ ने पुलिस के दो वाहन आग के हवाले कर दिए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले दागे और लाठियां चलाई। काठमांडू के आसपास रिंग रोड किया जाम  […]

Nepal news:  राजधानी काठमांडू में सोमवार देर शाम वाहन ऑपरेटरों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस बीच उग्र भीड़ ने पुलिस के दो वाहन आग के हवाले कर दिए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले दागे और लाठियां चलाई।

काठमांडू के आसपास रिंग रोड किया जाम 

जानकारी के मुताबिक गुस्साई भीड़ ने निजी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर ट्रांसपोर्टर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर काठमांडू के आसपास रिंग रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने आंदोलनकारियों को तितर-बितर करने के लिए कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे। इससे आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की दो गाडियाें में आग लगा दी।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

नए यातायात नियमों का है विरोध 

पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नेपाल में नए यातायात नियमों के अनुसार पुलिस 1500 तक जुर्माना कर रही है। उन्हें बस स्टैंड पर भी वाहन खड़े करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यातायात नियमों के नाम पर ट्रांसपोर्टरों के चालान किए जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन में द इंडिपेंडेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स एसोसिएशन ऑफ नेपाल, ऑल नेपाल ट्रांसपोर्ट एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन और नेपाल ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन आदि शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने मीडिया में बयान जारी कर कहा कि वे विरोध के संकेत के रूप में काठमांडू घाटी में सार्वजनिक वाहनों का संचालन नहीं करेंगे। उन्होंने सरकार पर सरकार और परिवहन कर्मचारियों के बीच हुए समझौते को लागू नहीं करने का आरोप लगाया है।

 

First published on: Feb 13, 2023 10:51 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola