सिक्किम त्रासदी के बाद असम-मेघालय की बारी! क्या है IMD का 24 घंटे का अलर्ट?

IMD Issues Flash Flood Alert for Assam and Meghalaya: सिक्किम में आई त्रासदी के अभी जख्म भरे भी नहीं है कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से एक बड़ा अलर्ट जारी किया गया है।

IMD Issues Flash Flood Alert for Assam and Meghalaya

IMD Issues Flash Flood Alert for Assam and Meghalaya: सिक्किम में आई त्रासदी के अभी जख्म भरे भी नहीं है कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से एक बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी की ओर से कहा गया है कि असम और मेघालय में सिक्किम जैसा फ्लश फ्लड की घटना हो सकती है। हालांकि आईएमडी ने कुछ इलाकों का विशेष रूप से जिक्र किया है।

विज्ञापन

इन इलाकों में हालात संवेदनशील

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईएमडी ने रविवार सुबह तक असम और मेघालय के कुछ इलाकों में बाढ़ (कम से मध्यम) की चेतावनी दी है। रविवार सुबह 11.30 बजे तक मौसम विभाग के 24 घंटे के ‘फ्लैश फ्लड रिस्क आउटलुक’ में कहा गया है कि मेघालय और असम के करीमगंज और कछार जिले के कुछ जलक्षेत्रों, पूर्व और पश्चिम में खासी हिल्स, जैन्तिया हिल्स और साउथ गारो हिल्स के कुछ इलाकों में फ्लैश फ्लड (कम से मध्यम) के खतरे की आशंका है।

विज्ञापन

पिछले और अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले 24 घंटों में अपेक्षित बारिश के कारण कुछ पूरी तरह से संतृप्त मिट्टी और निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है। पिछले 24 घंटों में, असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हुई है, जबकि यहां दोनों राज्यों के अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा हो चुकी है।

विज्ञापन

सिक्किम में आई थी विनाशकारी बाढ़

बता दें कि 3 अक्टूबर को सिक्किम के हिमालयी क्षेत्र में बादल फटने से फ्लश फ्लड की घटना हुई थी। इसमें अभी तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई लोग लापता हैं। आंकड़ों की बात करें तो फ्लश फ्लड से 2413 लोगों की जान बचाई गई है। वहीं 25 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ