अमेरिका-ईरान के सीजफायर के बावजूद भारत सरकार ने भारतीयों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की हैं। केंद्र सरकार ने एक नई एडवाइजरी जारी करके ईरान छोड़ने को कहा है। एडवाइजरी में हाई अलर्ट जारी करते हुए भारतीयों को निर्देश दिया गया है कि वे जितना जल्दी हो सके ईरान से बाहर निकल जाएं। दूतावास से संपर्क करने, बिना परमिशन के अंतरराष्ट्रीय सीमा क्रॉस करने से बचने और सुझाए गए रास्तों से ही निकलने की सलाह भी दी है।
केंद्र सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए
बता दें कि केंद्र सरकार ने भारतीयों के लिए दूतावास के जरिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। ईरान में फंसे लोग इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर +989128109115, +989128109109, +989128109102, +989932179359 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं ईमेल आईडी cons.tehran@mea.gov.in के जरिए भी संपर्क किया जा सकता है। बीती रात भी सरकार ने ईरान में भारतीयों को 48 घंटे तक सुरक्षित जगहों पर रहने का निर्देश देते हुए एडवाइजरी जारी की थी।
अमेरिका-ईरान में 2 हफ्ते का सीजफायल हुआ
बता दें कि अमेरिका और ईरान में 2 हफ्ते के लिए सीजफायर हुआ है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को दी गई 7 अप्रैल की डेडलाइन खत्म होने से पहले ही सीजफायर की घोषणा कर दी। वहीं 28 फरवरी 2026 से शुरू हुई जंग के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ईरान को 6 बार समझौता करने का मौका दे चुके हैं। ट्रंप ने मंगलवार को भी ईरान को चेतावनी दी थी कि अगर ईरान होर्मुज स्ट्रेट को नहीं खोलता तो एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी। इस धमकी से दुनिया में हड़कंप मच गया था।
पहली बार 21 मार्च को ट्रंप ने चेतावनी दी थी
बता दें कि गत 21 मार्च को राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर 48 घंटे में होर्मुज स्ट्रेट का रास्ता नहीं खोला गया तो अमेरिकी सेना ईरान के बिजली संयंत्रों पर हमला करेगी। 23 मार्च को उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच अच्छी चर्चा हुई है और हमले को 5 दिन के लिए टाल दिया गया। 27 मार्च को ट्रंप ने फिर 10 दिन के लिए हमले टाल दिए और ईरान को 6 अप्रैल तक का टाइम दिया। 3 अप्रैल को फिर 48 घंटे का टाइम देते हुए बड़ा हमला करने की धमकी दी। 5 अप्रैल को फिर 2 दिन का अल्टीमेटम तक 7 अप्रैल को पावर प्लांट डे और ब्रिज पर हमला करने की धमकी दी।
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
6 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
7 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
8 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
8 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
8 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
10 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
10 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
11 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines