News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read MoreADR Report: 2009 और 2019 के बीच लगातार तीन बार चुनाव जीतने वाले 71 सांसदों की संपत्ति में औसतन 286 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है। सबसे अधिक भाजपा के सांसद रमेश चंदप्पा जिगाजिनागी की संपत्ति में उछाल आया है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने शुक्रवार को रिपोर्ट जारी की है।
रिपोर्ट के अनुसार, रमेश चंदप्पा जिगाजिनगी की संपत्ति 2009 में लगभग 1.18 करोड़ रुपये थी। जो 2014 में बढ़कर 8.94 करोड़ रुपये और 2019 में 50.41 करोड़ रुपये हो गई है। उनकी संपत्ति में कुल 4,189 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
जिगाजिनगी 2019 में लगातार छठी बार सांसद चुने गए थे। वे कर्नाटक के बीजापुर से सांसद हैं। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में जिगाजिनगी ने जुलाई 2016 से मई 2019 तक केंद्रीय पेयजल और स्वच्छता राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया।

पूर्व सीएम बीएस येदुयुरप्पा के साथ सांसद रमेश चंदप्पा जिगाजिनगी (बीच में कुर्सी पर)।
रिपोर्ट के अनुसार, टॉप 10 सांसदों की लिस्ट में कर्नाटक के एक अन्य भाजपा सांसद पीसी मोहन का नाम दूसरे स्थान पर है। उन्होंने 2009 और 2019 के बीच अपनी संपत्ति में वृद्धि दर्ज की। मोहन 2019 में बेंगलुरु से फिर से चुने गए थे। 2009 के संसदीय चुनावों में लगभग 5.37 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि 10 साल में यह आंकड़ा बढ़कर 75.55 करोड़ रुपये हो गया, जिसमें 1,306 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
यह भी पढ़ें: Varun Gandhi: बीजेपी, कांग्रेस के बाद अब समाजवादी पार्टी में विकल्प तलाश रहे हैं वरुण गांधी, जानें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।