18 भाई 11 बहनें...आर्मी जनरल और...अबू धाबी के क्राउन प्रिंस कौन? इनकी भारत यात्रा महत्वपूर्ण क्यों

Abu Dhabi Crown Prince India Visit: संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस 2 दिन की यात्रा पर भारत आए हैं। यह उनकी पहली भारत यात्रा है और वे खूब चर्चा में हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं…

Abu Dhabi Crown Prince Shk Khaled bin Mohamed bin Zayed Al Nahyan

Abu Dhabi Crown Prince Shk Khaled bin Mohamed bin Zayed Al Nahyan

विज्ञापन

Abu Dhabi Crown Prince Profile: अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान 2 दिन के लिए भारत यात्रा पर आए हैं और यह उनका पहला ट्रिप है। उनके साथ संयुक्त अरब अमीरात के कई मिनिस्टर और बिजनेसमैन भी आए हैं। वे रविवार रात को नई दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुए, जहां उनक शानदार स्वागत किया गया। भारत के केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उन्हें रिसीव किया। उनकी और प्रधानमंत्री मोदी के बीच द्विपक्षीय संबंधों समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी। वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट भी जाएंगे। आइए जानते हैं कि अबू धाबी के क्राउन प्रिंस कौन हैं और उनकी भारत यात्रा के क्या मायने हैं?

 

विज्ञापन

कौन हैं अबू धाबी के क्राउन प्रिंस?

शेख मोहम्मद बिन जायद बिन सुल्तान अल नाहयान अपने नाम के शुरुआत अक्षरों MBZ या MbZ से मशहूर हैं। वे संयुक्त अरब अमीरात के तीसरे राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक हैं। अप्रैल 1979 में रॉयल मिलिट्री एकेडमी सैंडहर्स्ट से ग्रेजुएशन करने के बाद वे UAE मिलिट्री में शामिल हुए। एयरफोर्स पायलट समेत कई अहम पदों पर रहे। साल 2005 में उन्हें UAE आर्मी का जनरल बनाया गया। वह शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान के तीसरे बेटे हैं।

पिता की मौत के बाद साल 2004 में उन्हें अबू धाबी का युवराज बनाया गया था। उनके 18 भाई हमदान, हजा, इस्सा, नाहयान, सैफ, तहनून, हामेद, मंसूर, फलाह, थेयाब, अब्दुल्ला, उमर, खालिद, दिवंगत खलीफा, दिवंगत सुल्तान, दिवंगत सईद, दिवंगत नासिर और दिवंगत अहमद हैं। इनकी 11 बहनें भी हैं। उनका निकाह शेख फातिमा बिंत सुरूर अल नाहयान से हुआ है। उनकी 2 बेटियां और एक बेटा है। उन्हें फॉर्मूला वन रेसिंग का शौक है। उनको आर्ट एंड कल्‍चर की काफी अच्छी परख है।

विज्ञापन

क्राउन प्रिंस का भारत दौरा महत्वपूर्ण क्यों?

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस के साथ भारत दौरे पर बहुत बड़ी टीम आई है। पिछले कुछ सालों में भारत और UAE के बीच पॉलिटिकल, बिजनेस, टूरिज्म, एजुकेशन आदि कई सेक्टर में संबंध अच्छे रहे हैं। वहीं क्राउन प्रिंस के पहले भारत दौरे से दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे, क्योंकि यह यात्रा उस समय हो रही है, जब दुनिया के मध्य पूर्व देश आपस में लड़ रहे हैं। 13-14 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री मोदी UAE के दौरे पर गए थे। साल 2015 से लेकर 2024 तक वे 7 बार UAE जा चुके हैं। पिछले एक साल 3 ट्रिप वे UAE के लगा चुके हैं। ऐसे में अब क्राउन प्रिंस का भारत दौरान कई सेक्टर्स के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ