पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का कौन होगा उत्तराधिकारी? TMC प्रवक्ता ने की घोषणा

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पिछले दिनों अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया। इसके बाद ममता बनर्जी के उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा तेज हो गई थी।

CM Mamata Banerjee

CM Mamata Banerjee

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में बसपा सुप्रीम मायावती के उत्तराधिकारी की घोषणा हो गई है, वैसे ही अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भी वारिस तय हो गया है। इसे लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रवक्ता कुणाल घोष ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि साल 2036 तक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी सेवा देती रहेंगी और उसके बाद उनके उत्तराधिकारी को सत्ता की कमान सौंप दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पिछले दिनों अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। इसके बाद ममता बनर्जी के उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। इसे लेकर टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने हुगली के चुचुरा में पत्रकारों से कहा कि ममता बनर्जी की जगह उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी लेंगे। हालांकि, अभी ममता दीदी अपनी सेवा देती रहेंगी।

Advertisment

अभिषेक बनर्जी होंगे सेनापति

उन्होंने कहा कि हम सीएम ममता बनर्जी की अगुवाई में आने वाले चुनाव लड़ेंगे और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी सेनापति की भूमिका निभाएंगे। साल 2036 तक ममता दीदी मुख्यमंत्री बनी रहेंगी और फिर उनकी जगह अभिषेक बनर्जी को सत्ता की बागडोर सौंप दी जाएगी। टीएमसी प्रवक्ता ने आगे कहा कि जो लोग पश्चिम बंगाल की सत्ता पर कब्जा करने का सपना देख रहें, उनका सपना कभी पूरा नहीं होने वाला है।

विज्ञापन

अविभाजित पार्टी है टीएमसी

टीएमसी प्रवक्ता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस एक अविभाजित पार्टी है और वह एक होकर चुनाव लड़ेगी। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) अभी यह तय नहीं पा रही है कि उनकी लड़ाई की अगुवाई कौन करेगा? सुवेंदु अधिकारी या सुकांत मजूमदार या दिलीप घोष किसके नेतृत्व में भाजपा पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ