लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में 3 मंजिला इमारत ढही, 1 की मौत 13 घायल

Today News Headlines: आज देशभर में गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी और इसके साथ ही आज से गणेश उत्सव शुरू हो रहा है। आज लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई होगी।

Breaking News

Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज देशभर में गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी और इसके साथ ही आज से गणेश उत्सव शुरू हो रहा है। पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 3 मिनट से शुरू होगा। मणिपुर में लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बीती रात आसमान में ड्रोन मंडराता देखकर लोगों ने घरों में अंधेरा कर लिया। बिहार में नौकरी के लिए जमीन घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई होगी। इसके अलावा आज दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

ट्रांसपोर्ट नगर में 3 मंजिला इमारत ढही, 1 की मौत

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार शाम तीन मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई। हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हुई है और 13 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि इमारत में दवा का गोदाम था। फिलहाल बचाव कार्य जारी है।

बीजेपी को झटका, हरियाणा में इस पूर्व मंत्री ने दिया पार्टी से इस्तीफा

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। यहां टिकट न मिलने से नाराज पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह जननायक जनता पार्टी के बागी विधायक रामकुमार गौतम को सफीदों विधानसभा से टिकट मिलने से नाराज थे।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा में 5 मरे

मणिपुर में शनिवार को फिर हिंसा भड़क गई है। यहां जिरिबाम में दो अलग-अलग हिंसक घटनाओं में 5 लोगों की मौत की सूचना है। पहली घटना में उग्रवादियों ने एक घर में घुसकर बुजुर्ग को सोते समय गोली मार दी। वहीं, दूसरी घटना में कुकी और मैतेई समुदायों के बीच गोलीबारी हुई है, जिसमें गोली लगने से 4 लोगों की मौत हुई है।

हरियाणा कांग्रेस को बड़ा झटका

हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बरौदा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की चुनाव टिकट के दावेदार सीनियर नेता कपूर सिंह नरवाल ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने पार्टी से आज इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने समर्थकों की बैठक बुला ली है, जिसमें आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा।

जमीन के बदले नौकरी घोटाले की सुनवाई

बिहार के जमीन के बदले नौकरी घोटाला (लैंड फॉर जॉब) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की आज सुनवाई हुई, लेकिन राऊज एवेन्यू कोर्ट में ED की चार्जशीट पर पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव समेत कुल 8 आरोपियों को समन जारी करने के मामले पर फैसला टल गया है। अब 13 सितंबर को फैसला आएगा। एक आरोपी लल्लन चौधरी की इस दौरान हुई मौत को लेकर कोर्ट ने आरोपी का डेथ सर्टिफिकेट जमा करने को कहा। ईडी ने आरोपी लल्लन चौधरी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अदालत को सौंप दी है। इस मामले में ईडी ने कुल 11 आरोपी बनाए थे। वहीं सुनवाई के दौरान अब तक 3 आरोपियों की मौत हो चुकी है।

सूरत में छात्र के साथ सुरक्षाकर्मी और फैकल्टी ने की मारपीट

सूरत की सरदार वल्लभभाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में छात्र के साथ सुरक्षाकर्मी और फैकल्टी ने मारपीट की है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, 2 छात्रों के बीच लैपटॉप को लेकर लड़ाई हो गई, जिसके बाद एक छात्र को सुरक्षाकर्मी और फैकल्टी के कुछ लोगो ने मिलकर पीटा। जब इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हुआ और SVNIT सवालों के घेरे में आई। जांच के आदेश दिए गए, जिसके लिए एक समिति का गठन किया गया और सोमवार तक जांच की रिपोर्ट मांगी गई। है।

मध्य प्रदेश में ट्रक ने कार को मारी टक्कर

मध्य प्रदेश के विदिशा में आज एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। आरोपी ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी है।

बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के पूर्व बाहुबली सांसद और पूर्व WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर बयान देते हुए कहा कि मैं पहले ही कह रहा था कि यह राजनीति से प्रेरित है। महिला खिलाड़ियों का अपमान मैंने नहीं, कांग्रेस ने और दीपेंद्र हुड्डा ने किया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस जैसी पार्टी अब लड़कियों का सहारा लेकर राजनीति कर रही हैं।

हाथरस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ी

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीती रात हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। मरने वाले अब 17 हो गए हैं। इनमें से 15 मृतक एक ही परिवार के हैं, जिनकी लाशें गांव पहुंची तो चीख पुकार मच गई। सभी मृतकों का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मुंबई में हिट एंड रन केस

मुंबई में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। मुलुंड चा राजा गणपति मंडल के 2 कार्यकर्ताओं को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी दी और आरोपी फरार हो गया। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई हो और दूसरे की हालत नाजुक है।

पाकिस्तानी नागरिक कनाडा में गिरफ्तार

अमेरिका के न्यूयॉर्क में आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा है। अमेरिकी न्याय विभाग ने जानकारी दी है। कनाडा में रह रहे पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। उस पर इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड अल-शाम (IS) को सामग्री और संसाधन मुहैया कराने की कोशिश करने का आरोप है। अटॉर्नी जनरल मेरिक बी गारलैंड ने बताया कि 20 साल के आरोपी मुहम्मद शाहजेब खान ने 7 अक्तूबर के आसपास न्यूयॉर्क शहर में आतंकवादी हमला करने की योजना बनाई थी। इसका मकसद आईएस के नाम पर यहूदियों का कत्लेआम करना था।

मणिपुर में फिर दिखा ड्रोन

मणिपुर के आसमान में बीती रात फिर ड्रोन मंडराया। हमले के डर से लोगों ने अपने घरों की लाइटें बंद कर दी।बता दें कि बीते दिन मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री मैरेम्बम कोइरेंग के घर उग्रवादियों ने रॉकेट बम से हमला किया है। इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई है और 5 लोग घायल हुए हैं। कोइरेंग कांग्रेस पार्टी से 1963 से 1967 में मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनका 27 दिसंबर 1994 को निधन हुआ था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ