Live Updates
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar:राजस्थान के दौसा में मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने किया निरीक्षण
राजस्थान के दौसा में बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर राजस्थान के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि सरकार पूरी तरह से सचेत है। यहां प्रशासन बहुत सक्रिय है। सरकार ने लगभग 650 स्कूलों और 16 बांधों की मरम्मत के लिए 16 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं...फसलों को भारी नुकसान हुआ है, इसकी भरपाई की जाएगी।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar:जन्मदिन पर फोन करने के लिए सपा सांसद ने गृहमंत्री का जताया आभार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सपा सांसद राजीव राय को उनके जन्मदिन पर फोन करके बधाई दी थी। इस पर राजीव राय ने कहा कि मैं अमित शाह का आभारी हूं। उन्होंने पिछले साल भी मुझे फोन किया था। मैंने कॉल स्पीकर पर रखी और मेरे पीछे एक आदमी खड़ा था जिसने इसे रिकॉर्ड कर लिया। मैं संसद में तीसरी सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी का सांसद हूं। मैं किसी अन्य पार्टी में शामिल होने का सपना भी नहीं देख सकता।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: पीएम मोदी 13 सितंबर को जाएंगे मणिपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 सितंबर को कुछ घंटों के लिए मणिपुर पहुंचने वाले हैं। इस दौरान 2 स्थानों पर जनसभाएं करने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री के राज्य दौरे पर चर्चा के लिए आज इम्फाल के राजभवन में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने की और इसमें पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन, मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष सत्यव्रत, विधायक और मणिपुर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अधिकारीमायुम सारदा देवी ने भाग लिया।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: वाईएसआरसीपी के नेता सुब्बा रेड्डी ने राधाकृष्णन से की मुलाकात
वाईएसआरसीपी संसदीय दल के नेता वाईवी सुब्बा रेड्डी ने दिल्ली में एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: पंजाब को बाढ़ को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के घर डिनर रद्द
पंजाब, जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति के कारण हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कल भारत-अलायंस के सांसदों के लिए आयोजित रात्रिभोज को रद्द कर दिया है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षक संघ पंजाब को दिए 1.25 रुपये दान
पंजाब में बाढ़ से भीषण नुकसान देखते हुए राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षक संघ ने पंजाब के लिए 1.25 लाख रुपये दान किए हैं।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: कल पंजाब में होगी कैबिनेट की बैठक
8 सितंबर को सीएम आवास पर पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक होनी है। इसमें कई बड़े फैसले लिए जाने की
उम्मीद है। हालांकि सीएम भगवंत मान अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। बाढ़ संकट के बीच सीएम की चिंता बरकरार है। सीएम अस्पताल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कैबिनेट मीटिंग में शामिल होंगे।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: उत्तराखंड आपदा के लिए राजस्थान सरकार ने जारी किए 5 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा की स्थिति को देखते हुए राजस्थान सरकार ने उत्तराखंड सरकार को 5 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है। इस सहायता का उपयोग राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए किया जाएगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लिखे एक पत्र में, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने दुखद परिस्थितियों पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा के इस कठिन समय में, हम उत्तराखंड के लोगों की पीड़ा को अपनी पीड़ा मानते हैं।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: पंजाब में गोल्डी बराड़ का सहयोगी बलजिंदर गिरफ्तार
पंजाब के गैंगस्टर निरोधक कार्यबल ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के सहयोगी बलजिंदर सिंह उर्फ रैंच को गिरफ्तार किया है। पंजाब में शांति और सौहार्द बिगाड़ने के लिए गोल्डी बराड़ गिरोह को आपूर्ति के लिए लाए जा रहे 5 पिस्तौल (.32 बोर) और 10 ज़िंदा कारतूस बरामद। डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये हथियार गोल्डी बराड़ के निर्देश पर उसके प्रमुख सहयोगी मलकीत सिंह उर्फ कित्ता भानी के ज़रिए खरीदे गए थे। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है और उसके खिलाफ एनडीपीएस के कई मामले दर्ज हैं। पूरे गठजोड़ का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: छत्तीसगढ़ में भारी मात्रा में हथियार बरामद
छत्तीसगढ़ के जिला बीजापुर के पुलिस थाना उसिर अंतर्गत एफओबी गुंजेपरती क्षेत्र के जंगल में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में माओवादियों द्वारा जंगल में फेंके गए हथियार, विस्फोटक बनाने के उपकरण और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। बरामद सभी उपकरणों और सामग्री को सुरक्षा मानकों के अनुसार नष्ट कर दिया गया, जिससे माओवादियों की एक संभावित बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: फरीदाबाद में सब्ज़ी मंडियों में आसमान पर पहुंचे दाम
फरीदाबाद शहर की सब्जी मंडियों में इन दिनों सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। रोजमर्रा की जरूरत वाली सब्जियां महंगी होने से आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है। टमाटर 60 से 80 रुपये किलो, प्याज 40 से 50 रुपये किलो और आलू 30 से 35 रुपये किलो तक पहुंच गया है। वहीं हरी सब्जियां जैसे भिंडी, लौकी, तोरी 50 से 70 रुपये किलो तक बिक रही हैं। अदरक और हरी मिर्च जैसी जरूरी मसालेदार सब्जियां तो 120 से 150 रुपये किलो तक जा पहुंची हैं।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: बसपा प्रमुख मायावती की बैठक खत्म
बसपा प्रमुख मायावती के नेतृत्व में चल रही बैठक खत्म हो गई है। आगामी 9 अक्टूबर को कांशीराम की पुण्यतिथि है और कार्यक्रम अभी तक जिलों और मंडलों में अलग-अलग होते थे, लेकिन इस बार लखनऊ के कांशीराम स्मारक पर प्रदेशभर के कार्यकर्ता और नेता पहुंचेंगे। बसपा प्रमुख मायावती भी कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके साथ ही बीते मार्च में जिला मंडल बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी को मजबूत करने के निर्देश दिए गए थे, उसकी समीक्षा भी बैठक में की गई। आगामी पंचायत चुनाव में बसपा मजबूती के साथ उतरेगी।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: CISF के इतिहास में सबसे बड़ी खेल भर्ती
CISF के इतिहास में सबसे बड़ी खेल भर्ती हुई है। CISF ने 332 एथलीटों को शामिल किया है। चयनित एथलीटों में 23 राज्यों और 6 केंद्र शासित प्रदेशों की 179 महिलाएं शामिल हैं। 21 महिला टीमों सहित 34 नई टीमें बनाई जा रही हैं। साल 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों के लिए टीम का गठन किया जाएगा। सभी को नियुक्ति पत्र दिया गया है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: पंजाब के स्कूल और कॉलेज खुलेंगे
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: पंजाब सरकार कल से स्कूल और कॉलेज खोलने जा रही है। 8 सितंबर को विद्यार्थियों के लिए छुट्टी रहेगी। 9 सितंबर से सभी सरकारी, प्राइवेट और एडेड संस्थान सामान्य रूप से खुल जाएंगे। भारी बारिश के चलते आई बाढ़ के कारण स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का फैसला किया गया था।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: गुजरात के महीसागर में भूस्खलन
गुजरात के महीसागर जिले के संतरामपुर में मानगढ़ के पास भूस्खलन की घटना हुई है। भमरीकुंडा से राजस्थान की ओर जाने वाला एक पहाड़ अचानक नीचे खिसक आया, जिससे सड़क पर पत्थरों और मिट्टी के गिरने से एक कार दब जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। मानगढ़ और भमरीकुंडा के पास स्थित पहाड़ियों के निकट यह हादसा हुआ। लगातार हो रही हल्की बारिश के कारण पत्थरों के साथ मिट्टी नीचे खिसकने से भूस्खलन की स्थिति बनी।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: गुजरात में माजुम जलाशय से छोड़ा गया पानी
गुजरात में मोडास स्थित माजुम जलाशय से 10050 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिस वजह से नदी दोनों किनारों पर बह रही है। पिछले दशक के इतिहास में पहली बार नदी में 10050 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। माजुम नदी में भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है, जिससे 26 प्रभावित गांवों में अलर्ट जारी हुआ है। माजुम जलाशय के 7 गेट 2 फीट तक खोले गए हैं।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: हिसार में माइनर टूटने पर हिंसक झड़प
हरियाणा के हिसार जिले के गांव गुराना के पास माइनर टूटने पर हिंसक झड़प हुई। दो गांवों गांव गुराना व गांव खानपुर के युवाओं के बीच जमकर पथराव हुआ, जिसमें करीब 25 लोग घायल हो गए। पत्थर बाजी के कई वीडियो वायरल हुए हैं। मौके पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। विवाद ज्यादा न बढ़े, इसलिए पुलिस बल तैनात किया गया है
गांव खानपुर के लोगों का आरोप है कि गुराना गांव के लोगों ने जानबूझकर माइनर तोड़ी है, जिससे पूरा पानी बह कर खानपुर और गांव सिंधड़ की तरफ आ रहा है। अगर ऐसा होता रहा तो गुराना गांव सिंधड़, सिंघवा राघो और गांव खानपुर डूब जाएंगे, हालांकि गुराना के लोगों का कहना कि दबाव बनने की वजह से माइनर टूटी है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: जालंधर में कुख्यात आरोपी का एनकाउंटर
पंजाब के जालंधर में देर रात पुलिस और कुख्यात आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने गांव डरोली कलां में आरोपी दविंदर सिंह को पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। आरोपी ने पुलिस को देखकर फायरिंग की थी। पुलिस ने भी मामले में जवाबी कार्रवाई की। पुलिस से मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। दविंदर सिंह पर हत्या और लूट समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: ईरान के सुरक्षा सलाहकार से अजीत डोभाल की बात
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शनिवार को ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारिजानी से फोन पर वार्ता की। हाल ही में ईरान सरकार में उनकी तैनाती बतौर NSA हुई है। वहीं फोन पर बातचीत करते हुए दोनों ने द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को बढ़ाने, सुरक्षा और रक्षा संबंधों को मजबूत करने तथा चाबहार परियोजना की प्रगति पर चर्चा की।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: गाजा में इजरायल का भीषण हमला
इजरायल सेना ने गाजा के इंडस्ट्रियल एरिया में बने 15 मंजिला Sussi टॉवर को एयरस्ट्राइक में ध्वस्त कर दिया है। पिछले 24 घंटों में गाजा में दूसरा बड़ा हमला हुआ है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) का कहना है कि हमास इस टावर का इस्तेमाल सैन्य गतिविधियों के लिए कर रहा था, लेकिन फिलिस्तीनी संगठनों ने आरोपों से इनकार किया है। गाजा पर कब्जा करने के इरादे से किए जा रहे हमलों में अचानक तेजी आ गई है। इजरायल ने गाजा सिटी को 'युद्ध क्षेत्र' घोषित कर दिया है। हमले से पहले इजराइली सेना ने स्थानीय नागरिकों को क्षेत्र खाली करने की चेतावनी दी थी।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: पोलैंड ने तैनात किए फाइटर जेट्स
रूस के यूक्रेन पर हमलों के बाद पोलैंड ने अपना एयरस्पेस सुरक्षित करने के लिए फाइटर जेट्स तैनात कर दिए हैं। बता दें कि यूरोपीय देशों ने यूक्रेन को समर्थन दिया है। रूस के खिलाफ यूक्रेन की सेना को मजबूत करने का ऐलान किया है। इसलिए रूस ने यूरोपीय संघ और यूरोपीय देशों के प्रति आक्रामक रुख अपनाया हुआ है। यूरोपीय देशों पर रूस के आक्रमण का खतरा मंडरा रहा है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: पंजाब का दौरा करेंगे PM मोदी
प्रधामनंत्री मोदी 9 सितंबर को पंजाब का दौरा कर सकते हैं। वे पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करके नुकसान और हालातों का जायजा लेंगे। इस दौरान वे बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़े पैकेज का ऐलान भी कर सकते हैं। बता दें कि पंजाब के सभी 23 जिले बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। साढ़े 3 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: प्रचंड हवाएं, भयंकर बारिश, घुटनों तक पानी… 5 पॉइंट में जानें पंजाब में बाढ़ से कैसे हैं हालात?
नमस्कार, आज 7 सितंबर 2025 दिन रविवार को खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज से पितृ पक्ष यानी श्राद्ध शुरू हो गए हैं, वहीं आज साल 2022 के बाद सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण लगेगा, जो पूरे भारत में दिखाई देगा। दूसरी ओर, BJP हेड क्वार्टर में मनसुख मांडविया और तेजस्वी सूर्या की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मायावती की अध्यक्षता में आज बहुजन समाज पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक होगी। अरविंद केजरीवाल आज गुजरात के सुरेंद्रनगर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके अलावा आज दिनभर की खबरों के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
3 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
3 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
6 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
9 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
10 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
10 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
11 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
12 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines