Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा में कल पेश होगा FCRA संशोधन विधेयक, अमित शाह करेंगे पेश

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और अवामी इत्तेहाद पार्टी समेत कई क्षेत्रीय राजनीतिक दल आज ‘काला दिवस’ (यौम-ए-सियाह) मनाया. इस दौरान विभिन्न स्थानों पर विरोध कार्यक्रम आयोजित किए गए.

Breaking News 1.jpg (1)

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और अवामी इत्तेहाद पार्टी समेत कई क्षेत्रीय राजनीतिक दल आज ‘काला दिवस’ (यौम-ए-सियाह) मनाया. इस दौरान विभिन्न स्थानों पर विरोध कार्यक्रम आयोजित किए गए.

विज्ञापन

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में मुंबई के दादर इलाके में ‘हल्ला बोल मोर्चा’ निकाला गया.

विज्ञापन

वहीं, महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (MARD) की हड़ताल के आह्वान के चलते मुंबई के केईएम, सायन, नायर और जे.जे. अस्पताल सहित राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों की ओपीडी सेवाएं आज बंद रहेंगी. हालांकि, मरीजों की सुविधा को देखते हुए सभी अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी.

इधर, उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र में आज का दिन मुख्य रूप से विधायी कार्यों के लिए निर्धारित है. सदन में नए विधेयकों को पेश किए जाने के साथ-साथ लंबित बिलों पर भी विस्तृत चर्चा की गई.

विज्ञापन

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

LIVE UPDATES

पुंछ: एलओसी के पास बारूदी सुरंग धमाका, सेना के दो जवान घायल

पुंछ: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास मेंढर सेक्टर के कांगड़ा गली इलाके में एक बारूदी सुरंग (लैंडमाइन) विस्फोट में सेना के दो जवान घायल हो गए।

गश्त के दौरान सेना के जवानों ने इस लैंडमाइन को देखा था, जिसे निष्क्रिए (defuse) करने के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया था। डिफ्यूज़ करने की प्रक्रिया के दौरान ही जोरदार विस्फोट हो गया। घायल जवानों को तुरंत इलाज के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घुसपैठ रोधी प्रणाली के तहत अग्रिम इलाकों में बारूदी सुरंगें बिछाई जाती हैं, जो अक्सर बारिश के पानी में बहकर अपनी जगह से खिसक जाती हैं।

लोकसभा में कल पेश होगा FCRA संशोधन विधेयक, अमित शाह करेंगे पेश

नई दिल्ली: केंद्र सरकार कल लोकसभा में विदेशी अंशदान विनियमन (FCRA) संशोधन विधेयक पेश करने की तैयारी में है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस विधेयक को सदन के पटल पर रखेंगे। इस बिल का मुख्य उद्देश्य विदेशी चंदा प्राप्त करने वाले गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) की निगरानी बढ़ाना और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर एक्शन: 135 रद्द, 45,000 से अधिक संदेह के घेरे में

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार के राज्य सचिवालय (नवान्न) ने फर्जी SC, ST और OBC प्रमाण-पत्रों के खिलाफ बड़े पैमाने पर जांच अभियान शुरू किया है। अब तक 1,22,117 प्रमाण-पत्रों का सत्यापन पूरा हो चुका है, जिनमें से 135 फर्जी प्रमाण-पत्र रद्द कर दिए गए हैं और 45,000 से अधिक दस्तावेज जांच के दायरे में हैं। प्रशासन का कहना है कि धांधली और अवैध रूप से जारी किए गए प्रमाण-पत्रों को बख्शा नहीं जाएगा तथा इसमें शामिल अधिकारियों पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अभिषेक बनर्जी को राहत, HC ने 21 अगस्त तक बढ़ाई रोक

कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के आमतला स्थित पार्टी कार्यालय को ध्वस्त करने पर लगी अंतरिम रोक की अवधि 21 अगस्त तक बढ़ा दी है। न्यायमूर्ति शुव्रा घोष की पीठ ने मामले पर सुनवाई करते हुए संबंधित स्थान पर यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 20 अगस्त को तय की है।

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, 5 और गिरफ्तार

रांची: झारखंड में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और पेपर लीक मामले की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। सीआईडी ने बुधवार को छापेमारी कर इस मामले में संलिप्त 5 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस भर्ती घोटाले में अब तक गिरफ्तार होने वाले आरोपियों की कुल संख्या बढ़कर 19 हो गई है।

दतिया उपचुनाव परिणाम: बदले की राजनीति को जनता ने नकारा, बोले जीतू पटवारी

ग्वालियर: दतिया उपचुनाव नतीजों पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि राज्य की जनता ने बदले की राजनीति को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत जनहित के मुद्दों को और मजबूती से उठाने की जिम्मेदारी लाती है। जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री से इस जनादेश को समझने और सकारात्मक सोच के साथ विकास पर ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में करीब 6 लाख कांग्रेस परिवारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए हैं, जिनके खिलाफ पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के बाद अब पार्टी सेल्स को सशक्त किया जा रहा है।

बिहार: पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश बिहार विधान परिषद के लिए मनोनीत

पटना: बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को राज्यपाल द्वारा बिहार विधान परिषद (MLC) का सदस्य मनोनीत कर दिया गया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश वर्तमान में सम्राट चौधरी सरकार में मंत्री हैं, लेकिन वे किसी भी सदन के सदस्य नहीं थे। हाल ही में भाजपा विधान पार्षद देवेश कुमार के इस्तीफे से खाली हुई राज्यपाल मनोनीत कोटे की सीट पर उनका मनोनयन किया गया है। इस मनोनयन के साथ ही उनकी संवैधानिक अनिवार्यता पूरी हो गई है और वे विधान परिषद के सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे।

मेरे खिलाफ गढ़े जा रहे हैं फर्जी नैरेटिव, प्रेस काफ्रेंस में बोलीं शेख हसीना

हसीना ने अपने खिलाफ चल रहे मामलों और ट्रिब्यूनल के फैसलों को एकपक्षीय बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ जनता के बीच नकारात्मक माहौल बनाने के लिए फर्जी नैरेटिव गढ़े जा रहे हैं।

'सुनियोजित तरीके से झूठ फैलाया गया'

शेख हसीना ने आरोप लगाया कि 2024 के घटनाक्रम और उनकी सरकार के खिलाफ जन-आंदोलन के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और स्थानीय मीडिया के जरिए सुनियोजित तरीके से भ्रामक जानकारियां और झूठ फैलाया गया ताकि उनकी सरकार को अस्थिर किया जा सके।

बांग्लादेश विफल राज्य बना, भारत के लिए चिंता जरूरी: शेख हसीना

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत में अपने प्रवास के दौरान नई दिल्ली में आयोजित एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पड़ोसी देश की मौजूदा स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उनकी सरकार हटने के बाद बांग्लादेश अराजकता और इस्लामिक कट्टरपंथ की राह पर बढ़ रहा है और धीरे-धीरे एक 'विफल राज्य' बनने की ओर अग्रसर है।

'दिल्ली के प्रदर्शन में फायरिंग नहीं हुई', राहुल गांधी के आरोपों पर BJP के संबित पात्रा का पलटवार

भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी के दावों को पूरी तरह से खारिज और भ्रामक बताया। उन्होंने कहा, मैं एक बार फिर बहुत जिम्मेदारी और स्पष्टता के साथ यह बात कहना चाहता हूं कि 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान कोई गोली नहीं चलाई गई थी। भाजपा ने संसद के भीतर और बाहर पहले भी यह रुख साफ किया है। इससे पहले संबित पात्रा ने अपनी बात की शुरुआत करते हुए साफ किया कि उनकी यह प्रेस ब्रीफिंग राहुल गांधी के बयानों का जवाब देने के लिए है, न कि उन युवाओं या बच्चों के लिए जो उनके साथ मौजूद थे। पात्रा ने कहा, 'बच्चे तो बच्चे होते हैं और वे हमारे देश का भविष्य हैं। मेरी यह बात पूरी तरह से राहुल गांधी को निर्देशित है।'

गृह मंत्री अमित शाह पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर BJP ने पलटवार

भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जब कोई फायरिंग हुई ही नहीं, तो गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आदेश दिए जाने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि किसी भी प्रदर्शन स्थल पर बल प्रयोग का निर्णय वहां मौजूद मजिस्ट्रेट द्वारा लिया जाता है, न कि केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल गांधी के दावों पर BJP का पलटवार, 'प्रदर्शन के दौरान कोई गोलीबारी नहीं हुई'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा दिल्ली में छात्र प्रदर्शनों के दौरान पुलिस फायरिंग और गृह मंत्री अमित शाह पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर BJP ने जोरदार पलटवार किया है। भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी के बयानों को सफेद झूठ और भ्रामक करार दिया।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वडोदरा: महिला डॉक्टर की कार से कुचलकर 3 साल के मासूम की मौत, लीपापोती के आरोप

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वडोदरा: गुजरात के वडोदरा स्थित जमनाबाई अस्पताल परिसर में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। अस्पताल में कार्यरत महिला डॉक्टर (डॉ. गुड़िया प्रमोद सिन्हा) की कार की चपेट में आने से 3 वर्षीय मासूम बच्चे (निवेद अंगारी) की मौत हो गई। अस्पताल परिसर में चल रहे कंस्ट्रक्शन काम में लगे मजदूर का बच्चा खेलते समय कार की चपेट में आ गया था। गाड़ी रिवर्स करते वक्त हुए हादसे के बाद मासूम को तुरंत एसएसजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस और अस्पताल प्रशासन पर मामले को दबाने व लीपापोती करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 20 मिनट में एयरपोर्ट पहुंचे लिवर ट्रांसप्लांट मरीज

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नई दिल्ली: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक बार फिर तत्परता और इंसानियत की मिसाल पेश की है। लिवर ट्रांसप्लांट के लिए हैदराबाद जा रहे एक मरीज को समय पर फ्लाइट दिलाने के लिए पुलिस ने विशेष ग्रीन कॉरिडोर बनाया। 4 अगस्त की शाम मरीज को सर गंगा राम अस्पताल से IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 ले जाया जाना था। शाम के भारी ट्रैफिक के बावजूद ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल सनी, हेमराज और सुखविंदर के समन्वय से करीब 20 किमी का रास्ता महज 20-22 मिनट में तय कर लिया गया। समय पर एयरपोर्ट पहुंचने से मरीज फ्लाइट पकड़कर हैदराबाद के लिए रवाना हो सका। मरीज के परिजनों ने दिल्ली पुलिस का आभार जताया है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मंत्री ललन सिंह का फर्जी PS बनकर IG जेल को फोन करने वाला गिरफ्तार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का फर्जी पर्सनल सेक्रेटरी बनकर बिहार के आईजी (जेल) को फोन करने वाले धीरज शर्मा को पटना पुलिस ने लखीसराय से गिरफ्तार कर लिया है।

अरवल निवासी धीरज ने भागलपुर जेल में बंद एक कैदी को बेऊर जेल ट्रांसफर कराने के लिए मंत्री का फर्जी प्रतिनिधि बनकर फोन किया था। मंत्री कार्यालय से पुष्टि होने के बाद कि धीरज नाम का कोई व्यक्ति वहां कार्यरत नहीं है, पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है और मामले में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए पूछताछ जारी है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब विधानसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब विधानसभा की कार्यवाही कल गुरुवार सुबह 10 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. हालांकि विधानसभा परिसर में ही पंजाब कैबिनेट की बैठक जारी है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: UP विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा में अनुपूरक बजट पास कर दिया गया है. इस बीच विपक्ष की ओर से भारी हंगामा किया जा रहा है और वेल में प्रदर्शन भी किया. इस वजह से सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की तैयारी-सूत्र

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सूत्रों का कहना है कि परिसीमन और महिला आरक्षण संशोधन बिल के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है. 13 अगस्त को जारी मानसून सत्र खत्म हो रहा है. लेकिन इसके बाद सत्रावसान नहीं किया जाएगा ताकि जल्दी ही सत्र फिर बुलाया जा सके.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PDA में पी की फुल फॉर्म पंडित: अखिलेश यादव

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब से PDA से हारे हैं तब से लोग नई-नई परिभाषा बनाते हैं. PDA में पी की फुल फॉर्म पंडित है. Pd पंडित का शॉर्ट फॉर्म है जितना पीड़ा बढ़ाओगे PDA उतना ही मजबूत होगा. हम लोगों को यूपी में प्रताड़ित किया गया है. बहुत घटनाएं हुई है. याद होगा जब गाड़ी पलटाई गई थी तब गाड़ी नहीं पलटाई थी बल्कि सरकार बचा ली गई थी. सेटेलाइट इमेज निकाली जाएगी तो पता चल जाएगा गाड़ी किसने पलटाई थी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: छात्रों की मांग को गंभीरता से लेगी सरकारः CM सोरेन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: छात्रों के प्रदर्शन के बीच रांची के झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “आज हमने राज्यपाल से मुलाकात की और वर्तमान परिस्थितियों पर हमने चर्चा की. उनका कहना है कि ये राष्ट्रीय समस्या दिख रही है. कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट और स्थिति की जानकारी पूरी तरह से लेने की आवश्यकता है. कई लोग जेल जा चुके हैं, कई लोगों के यहां जांच एजेंसी द्वारा छापा कर रही है. कुल मिलाकर पूरी मजबूती से एजेंसी अपने काम में लगी है. मुझे लगता है कि इस विषय पर हम पुख्ता समाधान के साथ फैसला लेंगे. सरकार के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं. मुझे लगता है सभी लोग अपनी बात रख सकते हैं. उनके विषय हमारे संज्ञान में हैं. सरकार उनकी बातों को गंभीरता से लेगी.”

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: युवाओं को सलाह और समझाने की जरूरत है- CJI

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: Supreme Court में केंद्र और राज्यों को केवल राजनीतिक समझौते के आधार पर छात्र प्रदर्शनों में हुई दंगों वाली FIR वापस लेने से रोकने से जुड़ी याचिका दायर की गई है.

CJI के बेंच द्वारा सुनी गयी याचिका में अपील यह भी है कि पुलिस या सुरक्षा बलों के खिलाफ अपमानजनक भाषा इस्तेमाल करने वालों की पहचान कराकर उन्हें समुदाय सेवा कराने का आदेश दिया जाए.

कोर्ट ने याचिकाओं को एक साथ टैग किया और नोटिस जारी किया है.

CJI ने कहा कि हम विभिन्न याचिकाओं पर सुनवाई कर रहे हैं, सुझावों व वैचारिक मतभेदों के लिए खुले हैं. युवाओं को सलाह और समझाने की जरूरत है, पुलिस को संयम बरतना चाहिए ताकि स्थिति खराब न हो. कोर्ट ने कहा कि बेहतर रास्ता उन्हें शांत कराना और समझाना है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गड़करी से जुड़े AI कंटेंट वाले वीडियो हटाने का आदेश

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से वह सारा कंटेंट हटाने को कहा है, जिसमें इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल से जुड़े मामले में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बदनाम करने वाला AI कंटेंट भी शामिल है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सरकार को जवाब देना चाहिए- इकरा हसन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: SP सांसद इकरा हसन ने कहा, 'सरकार जवाबदेह है; उन्हें आगे आना चाहिए. उन्हें सदन में आकर जवाब देना चाहिए कि उस दिन इतनी बर्बरता के आदेश किसने दिए थे. यह हमारी लगातार मांग रही है. जिस दिन सदन चल रहा था, स्पीकर ने कहा था कि जवाब दिया जाएगा, फिर भी कुछ नहीं हुआ. हमारी मांग है कि कोई जिम्मेदार व्यक्ति जवाब दे...'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सबरीमाला में शुद्ध घी की जांच के लिए SIT बनाने का निर्देश

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केरल हाई कोर्ट ने विजिलेंस डायरेक्टर को सबरीमाला में शुद्ध घी की सप्लाई से जुड़ी खेप और कथित लॉजिस्टिकल अनियमितताओं की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाने का निर्देश दिया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अयोध्या चढ़ावा चोरी को लेकर यूपी विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अयोध्या चढ़ावा चोरी को लेकर यूपी विधानसभा के मानसून सत्र में तकरार लगातार जारी है. आज भी समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा में जोरदार प्रदर्शन किया.

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन निष्कासित सपा विधायक सचिन यादव का निष्कासन रद्द करने और राम मंदिर चढ़ावा मामले पर चर्चा की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी ने जोरदार हंगामा किया। शिवपाल सिंह यादव की अगुवाई में सपा विधायक विधानसभा परिसर में धरने पर बैठे और प्रतीकात्मक रूप से दान पेटियां रखकर विरोध जताया। बाद में सपा और कांग्रेस के विधायकों ने सदन के भीतर भी इस बात का विरोध किया की सरकार चढ़ावा चोरी पर चर्चा क्यों नहीं करना चाहती विपक्ष के विधायक समाजवादी पार्टी के विधायक के निष्कासन को रद्द करने की मांग को लेकर हंगामा करते रहे लगातार हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 30 मिनट के लिए स्थगित कर दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हम झारखंड जाएंगे, हम छात्रों के साथ खड़े हैं- अभिजीत दिपके

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में झारखंड में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा, “हम निश्चित रूप से झारखंड जाएंगे. हम वहां विरोध कर रहे छात्रों के साथ खड़े हैं. हम उनकी हर मांग का समर्थन करते हैं.”

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विपक्षा का रवैया दुर्भाग्यपूर्णः अरुण गोविल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी के सांसद अरुण गोविल ने कहा, “ये जो विपक्ष का रवैया है बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. वे केवल बोर्ड लेकर संसद में आते हैं, शोर मचाते हैं. वे चर्चा नहीं करना चाहते हैं. ये ठीक नहीं है.”

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विदेश मंत्रालय ने की भारतीय जहाज पर हुए हमले की निंदा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विदेश मंत्रालय ने लाल सागर में 4 अगस्त को भारतीय फ्लैग वाले व्यावसायिक जहाज MSV Faize Noore Oliya पर हुए हमले और उसके डूबने की कड़ी निंदा की है.

* जहाज पर सवार 13 भारतीय नागरिकों को बचा लिया गया है, सभी सुरक्षित हैं।

* रियाद में भारतीय दूतावास स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और चालक दल की सुरक्षा-सुरक्षा के लिए यमनी अधिकारियों के साथ सक्रिय समन्वय बनाए हुए है।

* मंत्रालय ने यमनी अधिकारियों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

* मंत्रालय ने कहा कि इस क्षेत्र में व्यावसायिक शिपिंग पर लगातार हो रहे हमले गंभीर चिंता का विषय हैं।

* विदेश मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि क्षेत्र में व्यावसायिक जहाजरानी को निशाना बनाना बंद होना चाहिए

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चांदीपुरा वायरस रोग के लिए एनजेओआरटी तैनात

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने चांदीपुरा वायरस रोग (सीएचपीवी) के प्रकोप की प्रतिक्रिया को मजबूत करने के लिए गुजरात और राजस्थान में एक राष्ट्रीय संयुक्त प्रकोप प्रतिक्रिया टीम (एनजेओआरटी) तैनात की है। यह तैनाती राज्य निगरानी इकाइयों के निकट सहयोग से राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) द्वारा समन्वित एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के तहत निरंतर रोग निगरानी के साथ-साथ प्रमुख अनुसंधान संस्थानों के राष्ट्रव्यापी नेटवर्क द्वारा निरंतर और गहन वैज्ञानिक जांच की पृष्ठभूमि में आती है। इन समन्वित प्रयासों का उद्देश्य साक्ष्य-आधारित सार्वजनिक स्वास्थ्य हस्तक्षेपों का मार्गदर्शन करते हुए वायरस की समझ को आगे बढ़ाना है, जिसमें इसके संचरण की गतिशीलता, नैदानिक ​​​​स्पेक्ट्रम, महामारी विज्ञान और संभावित उपचार दृष्टिकोण शामिल हैं। एनजेओआरटी का समर्थन करने के लिए एनसीडीसी पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर (पीएचईओसी) को भी सक्रिय किया गया है: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोनम वांगचुक ने की देवेंद्र महतो से बात

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड की राजधानी रांची में पेपर लीक के खिलाफ अपनी कई मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे देवेंद्र नाथ महतो ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से बात की. दोनों के बीच वीडियो कॉल पर हुई. वांगचुक के अनुरोध पर महतो ने पानी पी लिया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गाजियाबादः मेरठ हाईवे पर सड़क हादसे में 3 कांवड़ियों की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गाजियाबाद में मेरठ हाईवे पर देर रात गांव कलछीना के पास सड़क हादसे में 3 कांवड़ियों की मौत हो गई. ये लोग अलीगढ़ के रहने वाले थे और मोटर साइकिल से हरिद्वार जा रहे थे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु में विजय सरकार का पहला बजट पेश

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु के वित्त मंत्री डॉ. एन. मैरी विल्सन ने मुख्यमंत्री विजय की मौजूदगी में TVK सरकार का पहला बजट पेश किया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्लीः गृह मंत्री अमित शाह के विरोध में विपक्ष ने निकाला मार्च

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी सांसदों ने प्रेरणा स्थल पर महात्मा गांधी की प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च किया. यह मार्च 20 जुलाई को CJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ‘पुलिस कार्रवाई’, अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी और अन्य मुद्दों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विरोध में निकाला गया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रील बनाने के लिए रेलिंग पर चढ़ा डॉक्टर, 400 फिट खाई में गिरा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: निपानी के एक टूरिस्ट डॉ. अयूब सैयद कल शाम करीब 6 बजे सह्याद्री बेल्ट में अंबोली के महादेवगढ़ में 400 फुट गहरी खाई में गिर गए. वह महादेवगढ़ में रेलिंग के बाहर जाकर रिल बनाने का लालच नहीं रोक सके. वह रेलिंग पर चढ़े और घाटी के किनारे नीचे उतरे. उसी समय उनका पैर फिसला और वह 400 फुट गहरी खाई में गिर गए. यह घटना उस जगह पर मक्के के भुट्टे बेचने वाले एक युवक ने अपने दोस्तों को बताई.

उन्होंने अंबोली पुलिस को दूर के इलाके में इसकी जानकारी दी. सह्याद्री एडवेंचर रेस्क्यू टीम अंबोली सांगेली ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है. हालांकि, घने कोहरे के कारण सर्च ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है. फिलहाल, रेस्क्यू होने तक महादेवगढ़ को टूरिस्ट के लिए बंद कर दिया गया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अयोध्या में राम दरबार के लिए विशेष पास की व्यवस्था खत्म

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अयोध्या में राम दरबार दर्शन के लिए विशेष पास की व्यवस्था खत्म कर दी गई है. अब श्रद्धालुओं को अलग से पास बनवाने की जरूरत नहीं होगी. सामान्य दर्शन कतार से रामलला के दर्शन के बाद सीधे राम दरबार के दर्शन कर सकेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: साइबर सेल ने एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: द्वारका जिला पुलिस की साइबर सेल ने एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करके मध्य प्रदेश के इंदौर से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

द्वारका पुलिस के मुताबिक ये अवैध साइबर कॉल सेंटर लोगों को ऑनलाइन ठगी का निशाना बना रहा था. पुलिस ने छापेमारी के दौरान 28 कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं. शुरुआती जांच में इस रैकेट के जरिए साइबर फ्रॉड के बड़े नेटवर्क के संचालन की आशंका जताई जा रही है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबईः सिद्धिविनायक मंदिर में दान घोटाले के ऑडिट का आदेश

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के सिद्धिविनायक मंदिर दान के घोटाले मामले में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने पिछले 5 साल के दान में आए रुपये-पैसे और जेवरात के ऑडिट करने के आदेश दिए.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए 3 लाख महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए 3 लाख से अधिक महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है और पोर्टल पर 71,000 से अधिक आवेदन जमा किए गए हैं. एक अधिकारी ने कहा कि मंगलवार रात 8 बजे तक 3,00,709 रजिस्ट्रेशन किए जा चुके थे और 71,411 आवेदन पोर्टल के माध्यम से जमा किए गए थे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देहरादून में भारी बारिश के कारण सभी स्कूल बंद

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारी बारिश के कारण देहरादून के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज के लिए छुट्टी की गई.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: धरने के दौरान राष्ट्रध्वज उल्टा पकड़े हुए दिखीं महबूबा मुफ्ती

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती मंगलवार रात यहां विरोध प्रदर्शन के दौरान उल्टा राष्ट्रीय ध्वज पकड़े हुए दिखाई दीं, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया.

मुफ्ती ने अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए को निष्प्रभावी करके जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के विरोध में श्रीनगर स्थित पीडीपी कार्यालय के बाहर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया.

धरने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रध्वज और पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य का झंडा थामे हुए थीं. हालांकि, अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रध्वज गलती से उल्टा पकड़ा गया था.

अधिकारियों ने बताया कि अब पीडीपी प्रमुख के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार किया जा रहा है.

राष्ट्रध्वज को गलत तरीके से प्रदर्शित करना भारत की ध्वज संहिता का उल्लंघन माना जाता है.

नियमों के अनुसार, राष्ट्रध्वज में सबसे ऊपर हमेशा केसरिया रंग, बीच में सफेद रंग और सबसे नीचे हरा रंग होना चाहिए. सफेद रंग पर 24 तीलियों वाला गहरे नीले रंग का अशोक चक्र होना अनिवार्य है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11:00 बजे से फिर शुरू होगी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद के मॉनसून सत्र के तहत लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही आज सुबह 11:00 बजे से फिर शुरू होगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NCP (अजित पवार गुट) मुंबई के दादर में मार्च निकालेगा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस नेताओं द्वारा महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहे जाने पर पार्टी ने नाराजगी जाहिर करते हुए इसकी निंदा की है. सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) मुंबई के दादर में हल्ला बोल मोर्चा निकालेगा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज मुंबई के प्रमुख सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (MARD) के ऐलान पर आज मुंबई के प्रमुख सरकारी अस्पतालों केईएम, सायन, नायर और जे.जे. अस्पताल सहित राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों की ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी. वही इमरजेंसी सेवाएं शुरू रहेंगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ