भारत की यात्रा पर आए कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी आज मुंबई में मुख्य रूप से व्यापारिक और उद्योग‑आधारित कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। कार्नी भारत और कनाडा की शीर्ष कंपनियों के CEO और बिजनेस लीडर्स के साथ बैठकें करेंगे, ताकि द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा दिया जा सके। उनके कार्यक्रम में कनाडा के पेंशन फंड के प्रतिनिधियों से बातचीत और भारत में निवेश की संभावनाओं की समीक्षा भी शामिल है।
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 28 फरवरी दिन शनिवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज पश्चिम बंगाल SIR पूरा हो जाएगा, क्योंकि आज फाइनल वोटर लिस्ट जारी हो जाएगी। वहीं आज पंजाब के बरनाला में कांग्रेस की विशाल रैली है, जिसमें राहुल गांधी भी शामिल होंगे। आज स्कूल फीस रेगुलेशन कमेटी के गठन पर रोक लगाने की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में फैसला आ सकता है।
इधर प्रधानमंत्री मोदी आज राजस्थान और गुजरात दौरे पर रहेंगे, जहां से रात को वे चेन्नई जाएंगे। PM मोदी गुजरात के सानंद में माइक्रोन टेक्नोलॉजी के ATMP संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। उधर आज लखनऊ में ब्राह्मणों का प्रबुद्ध समागम होगा, जिसमें BJP के कई बड़े नेता शामिल होंगे। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
राजस्थान के बाड़मेर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक पैसेंजर बस ट्रेलर से टकरा गई और बुरी तरह डैमेज हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं।
एसआईआर के बाद आज पश्चिम बंगाल की नई वोटर लिस्ट चुनाव आयोग जारी करेगा। इससे पहले 16 दिसंबर 2025 को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हुई थी, जिसमें मतदाताओं की कुल संख्या 7.66 करोड़ से घटकर 7.08 करोड़ रह गई थी। दूसरे चरण में 1.67 करोड़ मतदाता थे, जिनमें से 1.36 करोड़ मतदाताओं की विसंगतियां पाई गईं। 31 लाख मतदाताओं को मैपिंग से बाहर बताया गया है।










