Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली सरकार ने कल सभी NEET अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस सेवा का फैसला किया है

Aaj Ki Taaza Khabar: देश के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि पीएम मोदी आज किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी करने जा रहे हैं. इसके साथ ही, पश्चिम बंगाल में नई भाजपा सरकार के पहले स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री हुगली में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. वहीं, कल होने वाली NEET-UG री-एग्जाम की सुरक्षा को लेकर आज देश भर में मॉक ड्रिल चल रही है.

Breaking News in Hindi LIVE Updates, Aaj Ki Taaza Khabar 29 April LIVE, news 24, aaj ki taaza khabar, aaj ki breaking news, today breaking news, aaj ke hindi samachar, aaj ke samachar

Aaj Ki Taaza Khabar: नमस्कार! न्यूज 24 में आपका स्वागत है. आज 20 जून 2026 को देश में राजनीति, विकास, शिक्षा और न्याय से जुड़ी कई ऐसी बड़ी घटनाएं होने जा रही हैं, जिन पर पूरे देश की नज़रें टिकी हुई हैं. पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक बदलावों से लेकर करोड़ों किसानों के बैंक खातों में आने वाली सौगात तक, आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक दिन: बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद नई भाजपा सरकार पहली बार राज्य का स्थापना दिवस मनाने जा रही है. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुगली में पश्चिम बंगाल दिवस समारोह में शामिल होंगे. साथ ही वे रेलवे, कृषि और ग्रामीण विकास की कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

विज्ञापन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती: पीएम मोदी तारकेश्वर में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनकी 125 फुट ऊंची भव्य मूर्ति की स्थापना के लिए भूमि पूजन करेंगे.

किसानों को बड़ी सौगात: देश के अन्नदाताओं के लिए आज बड़ा दिन है. पीएम मोदी आज PM-किसान योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे, जिससे देश भर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तैयारी: कल (21 जून) होने वाले नीट-यूजी री-एग्जाम को लेकर आज सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक देश भर में मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है, ताकि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित हो सके.

पवनराजे निंबालकर हत्याकांड पर फैसला: करीब दो दशक (20 साल) पुराने इस हाई-प्रोफाइल मामले में आज मुंबई की विशेष CBI अदालत अपना अंतिम फैसला सुनाएगी.

विज्ञापन

ब्रिक्स प्रतिनिधियों का आगरा दौरा: तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आए ब्रिक्स देशों के करीब 60 प्रतिनिधि आज सुबह दुनिया के अजूबे ताजमहल का दीदार करने पहुंचे हैं.

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE UPDATE: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर हावड़ा ब्रिज पर ड्रोन शो

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE UPDATE: दिल्ली सरकार ने कल सभी नीट अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस सेवा का फैसला किया है

दिल्ली सरकार ने कल सभी नीट अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस सेवा का फैसला किया है

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE UPDATE: सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी में शामिल होने के लिए जियो कन्वेंशन सेंटर पहुंचे कई दिग्गज

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE UPDATE: पीटी उषा को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इंडियन एथलेटिक्स अवार्ड्स में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE UPDATE: खारिज हुई अभिजीत दीपके की अपील

अभिजीत दीपके की अपील खारिज हो गई है, पुलिस ने CJP के प्रदर्शन की समयसीमा बढ़ाने से इनकार कर दिया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE UPDATE: बंगाल ने ना जाने कितने बलिदान दिए- पीएम मोदी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE UPDATE: बंगाल में दशकों तक पहले लेफ्ट और फिर TMC ने जो गड्ढे बनाए, उन्हें भरने के लिए डबल इंजन सरकार ने सुपरफास्ट गति से काम करना शुरू किया- पीएम मोदी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE UPDATE: बंगाल के हुबली में पश्चिमबंग समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE UPDATE: महाराष्ट्र के रत्नागिरी में समुद्र में डूबे 5 पर्यटक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE UPDATE : नीट परीक्षा केंद्रों पर थ्री-लेयर सुरक्षा, 50 मीटर पहले रुकेंगे वाहन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE UPDATE : नीट परीक्षा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस की रिज़र्व पुलिस लाइन में एक अहम ब्रीफिंग आयोजित की गई. ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी परीक्षा केंद्रों को चारों तरफ से पूरी तरह सुरक्षित करने के सख्त निर्देश दिए गए. परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर थ्री-लेयर (तीन स्तरीय) सुरक्षा घेरा तैनात किया गया है. इसके तहत किसी भी वाहन को परीक्षा केंद्र के 50 मीटर के दायरे में आने की अनुमति नहीं होगी. प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ (CRPF) और सिविल पुलिस की विशेष टीमें लगाई गई हैं. इसके साथ ही, अभ्यर्थियों और परीक्षा स्टाफ की सघन चेकिंग के लिए इंस्पेक्टर और सब-इन्स्पेक्टर के नेतृत्व में टीमें तैनात की गई हैं, जो एचएचएमडी (HHMD) मेटल डिटेक्टर से जांच करेंगी. इस काम में सपोर्टिंग एजेंसी के लोग भी पुलिस की मदद करेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE UPDATE : NEET काउंसलिंग से पहले छात्रा ने किया सुसाइड

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE UPDATE: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है. यहां इंदिरापुरम इलाके में रहने वाली 19 वर्षीय नीट (NEET) एस्पिरेंट कृति शर्मा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. कृति ने यह आत्मघाती कदम नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) की काउंसलिंग शुरू होने से ठीक पहले उठाया. पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला, लेकिन उसने मौत से पहले अपने मोबाइल में एक वीडियो रिकॉर्ड किया था. इस भावुक वीडियो में कृति ने रोते हुए अपने माता-पिता से माफी मांगी और कहा कि वह उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई, इसलिए यह कदम उठा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मोबाइल को कब्जे में लेकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE UPDATE: अभिषेक बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE UPDATE: अम्फान चक्रवात के बाद 47 करोड़ रुपये से अधिक के सरकारी फंड में कथित भ्रष्टाचार को लेकर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ फालता थाने में शिकायत दर्ज की गई है. इस मामले में टीएमसी नेता जहांगीर खान और तत्कालीन विधायक शंकर कुमार नस्कर का नाम भी शामिल है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE UPDATE: शोभनदेब चट्टोपाध्याय से CID की पूछताछ

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE UPDATE: हस्ताक्षर फर्जीवाड़ा मामले में सीआईडी (CID) की एक टीम वरिष्ठ टीएमसी विधायक शोभनदेब चट्टोपाध्याय के भवानीपुर स्थित आवास पर पहुंची. अधिकारियों ने इस मामले के सिलसिले में उनसे करीब आधे घंटे तक पूछताछ की.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE UPDATE: साहिल जी महाराज को फिर मिली जान से मरने की धमकी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE UPDATE: जम्मू के बाल संत साहिल जी महाराज को फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार उन्हें धमकी भरा पत्र नहीं बल्कि फोन के जरिए धमकी दी गई।इस संदर्भ में उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। साहिल जी महाराज ने कहा कि जिस शख्स ने फोन किया उसने कहा की सनातन की पैरवी करना बंद कर दो, नहीं तो तुम्हारी लाश घर वाले भी पहचान नहीं सकेंगे। आपको बता दें इससे पहले उन्हें पत्र के जरिए धमकी दी जा चुकी है और विदेशी नंबर से फोन भी आया था। कॉल करने वाले ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE UPDATE: डोमिनिकन रिपब्लिक के लग्जरी रिसॉर्ट में लगी भीषण आग

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE UPDATE: कैरेबियाई देश डोमिनिकन रिपब्लिक के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित बायाहिबे के एक मशहूर लग्जरी बीच रिसॉर्ट में शुक्रवार को भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में एक इतालवी महिला पर्यटक की मौत हो गई, जबकि लगभग 1,700 अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित बाहर निकाला गया. मृतक महिला की पहचान 46 वर्षीय फ्रांसेस्का वैलेंटिनो के रूप में हुई है. हादसा 'विवा विंडहैम डोमिनिकस बीच होटल' में हुआ, जहां देखते ही देखते लपटों ने रिसॉर्ट की ताड़ और घास-फूस से बनी पारंपरिक छतों को अपनी चपेट में ले लिया. आपातकालीन परिचालन केंद्र (COE) के अनुसार, तेज हवाओं और छत की ज्वलनशील सामग्री के कारण आग बहुत तेजी से फैली. हादसे में घायल हुए 3 लोगों को अस्पताल भेजा गया है, जबकि कुछ अन्य का मौके पर ही इलाज किया गया. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और घटना के कारणों की जांच जारी है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE UPDATE: टीएमसी नेता जहांगीर खान की पत्नी जरीना बीबी गिरफ्तार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE UPDATE: पश्चिम बंगाल के फलता पुलिस स्टेशन पर हमला करने और गिरफ्तार टीएमसी नेता जहांगीर खान को जबरन हिरासत से छुड़ाने की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने उनकी पत्नी जरीना बीबी को गिरफ्तार कर लिया है. खुफिया इनपुट के अनुसार, खुद को 'पुष्पा' कहने वाले जहांगीर की गिरफ्तारी के बाद समर्थकों को भड़काने और थाने पर धावा बोलने की इस पूरी योजना के पीछे जरीना बीबी को ही मुख्य सूत्रधार माना जा रहा है. जहांगीर खान को हाल ही में जबरन वसूली के गंभीर आरोपों में भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया था. इसके विरोध में मंगलवार को समर्थकों ने फलता के शतोल कोलसा इलाके में भारी प्रदर्शन किया था. खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रदर्शन की आड़ में भीड़ का एक हिस्सा फलता थाने पर हमला कर आरोपी को छुड़ाने की फिराक में था, जिसे पुलिस और केंद्रीय बलों की भारी तैनाती के कारण नाकाम कर दिया गया. इस मामले में पुलिस पहले ही 8 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE UPDATE: ट्रंप की चेतावनी: ईरान वार्ता के लिए 60 दिन बेहद अहम, अमेरिकी वार्ताकार स्विट्ज़रलैंड रवाना

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE UPDATE: अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौते को लेकर वैश्विक कूटनीति एक बार फिर गरमा गई है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर इस बेहद संवेदनशील वार्ता के लिए स्विट्ज़रलैंड पहुंच रहे हैं. इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच ताजा संघर्ष के कारण शुक्रवार को होने वाली यह बैठक टल गई थी, लेकिन दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम लागू होने के बाद बातचीत का रास्ता साफ हो गया है. मध्यस्थता कर रहे कतर के प्रधानमंत्री भी जमीन तैयार करने स्विट्ज़रलैंड पहुंच चुके हैं. इधर वाशिंगटन में राष्ट्रपति ट्रंप ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि हाल ही में हस्ताक्षरित अंतरिम समझौते (MoU) की अवधि केवल 60 दिनों की है. उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि इस समयसीमा के भीतर ईरान को एक स्थायी समझौते पर आना होगा, अन्यथा अमेरिका ऐसे सख्त कदम उठाएगा जो ईरान को कतई पसंद नहीं आएंगे. हालांकि, ट्रंप ने यह भी उम्मीद जताई कि स्थिति वहां तक नहीं पहुंचेगी और बातचीत से समाधान निकल जाएगा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE UPDATE: लद्दाख में सिंगल-यूज प्लास्टिक बैन, नियम तोड़ने पर 10,000 का जुर्माना

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE UPDATE: लद्दाख प्रशासन ने क्षेत्र की नाजुक हिमालयी पारिस्थितिकी और पर्यावरण की रक्षा के लिए सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग, बिक्री और भंडारण पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है. उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा घोषित इन नए नियमों के तहत अब लेह एयरपोर्ट और राज्य के बॉर्डर चेकपॉइंट्स पर पर्यटकों और वाणिज्यिक वाहनों की औचक (रैंडम) जांच की जाएगी. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 10,000 रुपये तक का पर्यावरणीय जुर्माना और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने पर 5,000 रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है. नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए जमीनी स्तर के अधिकारियों जैसे तहसीलदार, बीडीओ और वन रक्षकों को चालान जारी करने का अधिकार दिया गया है. हर साल आने वाले लाखों पर्यटकों के कारण बढ़ रहे प्लास्टिक कचरे और प्रदूषण को रोकने के लिए यह सख्त कदम उठाया गया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE UPDATE: 'आकाश यादव विपक्ष के साथ मिलकर कराना चाहता है मेरी हत्या'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE UPDATE: जनशक्ति जनता दल के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने आकाश यादव पर अपनी हत्या की साजिश रचने का बड़ा आरोप लगाया है. तेज प्रताप ने इस मामले को लेकर पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें दावा किया गया है कि विपक्ष के कुछ नेताओं के साथ मिलकर उनके खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही है और उन्हें आकाश के जरिए जान से मारने की धमकियां मिली हैं. तेज प्रताप यादव के मुताबिक, शुक्रवार शाम को उनके खिलाफ लग रहे आरोपों को लेकर उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. उनका आरोप है कि जब यह प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी, तभी कुछ गुंडे उन्हें डराने और दबाव बनाने के लिए वहां पहुंचे थे. इतना ही नहीं, कार्यक्रम खत्म होने के ठीक बाद चार संदिग्ध लोगों ने उनके घर में भी घुसने का प्रयास किया.

इस घटना के बाद तेज प्रताप ने पुलिस में दी शिकायत में आकाश यादव समेत सभी संदिग्धों के नाम दर्ज कराए हैं. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए इसे कानून के हवाले कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया और कहा कि बिहार लौटने पर उन्हें पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी गई.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE UPDATE: दिल्ली के शाहदरा में घर में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं 6 दमकल गाड़ियां

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE UPDATE: दिल्ली के शाहदरा इलाके से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है. यहां की बिहारी कॉलोनी की गली नंबर 7 में स्थित एक आवासीय मकान में अचानक भीषण आग लग गई. घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की टीम तुरंत एक्शन में आई और बिना समय गंवाए मौके पर दमकल की 6 गाड़ियों को रवाना किया गया. दमकलकर्मी स्थानीय लोगों की मदद से मुस्तैदी के साथ आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं. फिलहाल आग लगने के कारणों और जान-माल के नुकसान की सटीक जानकारी का इंतजार है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ