Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 27 सितम्बर को ओडिशा जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी 27 सितम्बर को ओडिशा दौरे पर जाएंगे. झारसुगुड़ा में 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. ये परियोजनाएं दूरसंचार, रेलवे, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और ग्रामीण आवास सहित कई क्षेत्रों से जुड़ी हुई हैं.
प्रधानमंत्री लगभग 37,000 करोड़ रुपये की लागत से स्वदेशी तकनीक पर आधारित 97,500 से अधिक मोबाइल 4जी टावर राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इसके साथ ही 26,700 से अधिक अब तक असंलग्न गावों को भी कनेक्टिविटी मिलेगी, जिनमें सीमावर्ती, दूरदराज़ और वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्र शामिल हैं. प्रधानमंत्री आठ आईआईटी के विस्तार कार्यों का शिलान्यास करेंगे, जिससे अगले चार वर्षों में 10,000 नए विद्यार्थियों के लिए क्षमता तैयार होगी.