Breaking News: नमस्कार, आज 20 अक्टूबर दिन सोमवार को खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। पूरे देश में दिवाली का माहौल है। देश में दिवाली के त्योहार की धूम मची है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी देशवासियों को दिवाली की बधाई दी है। फ्रांस के पेरिस में बना लूवर म्यूजियम बंद कर दिया गया है, क्योंकि वहां से नेपोलियन युग के गहने चोरी हो गए हैं।

विज्ञापन

 आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar Live News Update:आतिशबाजी से बड़ा हादसा

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के मणिकर्ण घाटी में कसोल में एक होटल में आतिशबाजी के कारण आग लग गई। इसमें लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस और स्थानीय बचाव दल भी मौके पर पहुंचा

Aaj Ki Taaza Khabar Live News Update:सेना ने कठुआ में चलाई आतिशबाजी

दिवाली के मौके पर जम्मू-कश्मीर के कठुआ के बानी में तैनात भारतीय सेना के जवान अपने प्रियजनों से दूर दीये जलाते हैं, फुलझड़ियां जलाई। साथ ही जमकर डांस किया।

Aaj Ki Taaza Khabar Live News Update: हरियाणा में फैक्ट्री में लगी आग

हरियाणा के अंबाला में सोमवार देर रात टायर और रीसाइक्लिंग सामग्री के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। हालांकि अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं हैं। प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है।

Aaj Ki Taaza Khabar Live News Update: एक्टर असरानी का निधन

एक्टर असराानी का 84 साल की उम्र में आज निधन हो गया। हिंदी फ़िल्म जगत के अनुभवी कलाकार गोवर्धन असराानी का आज शाम करीब 4 बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। मूल रूप से वो जयपुर, राजस्थान के रहने वाले थे और उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल, जयपुर से पूरी की थी।

Aaj Ki Taaza Khabar Live News Update: श्रीनगर में लाल चौक पर मनी दिवाली

जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में लाल चौक परप्रतिष्ठित घंटाघर दिवाली2025 के अवसर पर मिट्टी के दीयों से जगमगा उठा।

Aaj Ki Taaza Khabar Live News Update: नामांकन करके बाहर निकले आरजेडी प्रत्याशी गिरफ्तार

बिहार चुनाव से पहले आरजेडी को झटका लगा है। सासाराम विधानसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी सत्येंद्र साह सोमवार को नामांकन करने गए थे। जैसे ही वह कक्ष से बाहर निकले तो झारखंड पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। झारखंड के गढ़वा थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर वारंट जारी हुआ था।

Aaj Ki Taaza Khabar Live News Update: सीएम धामी ने दिवाली पर खरीदे दीए

दिवाली के मौके पर देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता रोड पर स्थानीय कुम्हारों से 'दीये' और अन्य मिट्टी के सामान खरीदे।

Aaj Ki Taaza Khabar Live News Update: कर्नाटक सीएम की सभा में 10 लोग बीमार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के एक कार्यक्रम के दौरान आज हाइपोग्लाइसीमिया के कारण कम से कम 10 लोग बीमार पड़ गए। दक्षिण कन्नड़ ज़िला पुलिस का कहना है, "खाना और उपहार देने में देरी के कारण हाइपोग्लाइसीमिया या निर्जलीकरण हुआ। तीन महिलाओं को अंतःशिरा द्रव दिया गया और सात महिलाओं को बाह्य रोगी उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ