भयंकर बारिश-कोहरे का अलर्ट! 21 राज्यों के लिए IMD का अपडेट, जानें दिल्ली-NCR में कैसा मौसम‌?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में सर्दी-गर्मी का मिलाजुला मौसम देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 5 फरवरी तक देश के कई राज्यों में बारिश और कोहरा छाने का अलर्ट दिया है। शीतलहर चलने के आसार नहीं हैं, लेकिन फरवरी में सर्दी परेशान कर सकती है।

Weather Update IMD Forecast

देश के करीब 15 राज्यों में बारिश होने के आसार हैं।

Weather Update IMD Forecast: देशभर में सर्जी के सीजन में अजीबोगरीब मौसम देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत में जनवरी के महीने में दिन में धून निकलने से गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के लिए भी यह चौंकाने वाली बात है। 4 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के बाद भी सर्दी के सीजन में इस बार बारिश नहीं हो रही है। मौसम विभाग ने 5 फरवरी तक 4 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने का पूर्वानुमान लगाया है। इसके असर से 5 फरवरी तक देश के कई राज्यों में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन

वहीं कुछ राज्यों में घना कोहरा छा सकता है। दिल्ली-NCR में बारिश और कोहरा दोनों देखने को मिल सकता है। हिमाचल प्रदेश में बारिश या बर्फबारी हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में बर्फबारी और तमिलनाडु में भारी बारिश होने की संभावना है। सर्दी के सीजन में बारिश गेहूं, सरसों, मसूर की फसल के लिए सबसे अच्छी होती है, लेकिन इस बार बारिश नहीं होने से किसान भी निराश है। आइए जानते हैं कि मौसम विभाग के अनुसार, 5 फरवरी तक देश में मौसमी परिस्थितियां कैसी हैं और कहां बारिश-कोहरा होगा?

विज्ञापन

इन राज्यों में बारिश-बर्फबारी, कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हो रहा है। पश्चिमी अफगानिस्तान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। 2 ताजा पश्चिमी विक्षोभ 1 से 4 फरवरी के बीच उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, असम और मेघालय में कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है। चंडीगढ़ में अगले 3 दिन कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। हिमाचल में भी 31 जनवरी और पहली फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा एक्टिव होगा।

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 4 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। असम मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इनके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, लक्षद्वीप में भी छिटपुट बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में सर्दी में गर्मी वाला मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में फरवरी के पहले सप्ताह में भी सर्दी में गर्मी वाला मौसम देखने को मिल सकता है। सुबह-शाम ठिठुरन रहेगी और दिन में धूप खिलने से गर्मी का अहसास होगा। 3 और 4 फरवरी को हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान हे, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। दिल्ली में बीते दिन बुधवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ