तूफानी हवाओं और बारिश का अलर्ट; 19 राज्यों के लिए घने कोहरे की चेतावनी, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR समेत पूरे देश में घना कोहरा छाया है। आज दिल्ली से लेकर असम तक घना कोहरा देखा गया, जिस कारण विजिबिलिटी भी काफी लो है। कोहरे के कारण जहां फ्लाइटों और ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित हुई हैं, वहीं कई राज्यों में स्कूल तक बंद कर दिए गए हैं।

Dense Fog in Delhi NCR

घना कोहरा छाने से तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ेगी।

Weather Update IMD Forecast: देश में सर्दी अब अपने चरम पर है। पूरा देश घने कोहरे की चपेट में है। आज दिल्ली-NCR में भी आज सुबह घना कोहरा देखने को मिला। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी विजिबिलिटी काफी कम रही। लो विजिबिलिटी के कारण अमृतसर एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है। देशभर में कोहरे के कारण फ्लाइटों और ट्रेनों की सर्विस प्रभावित हुई है। हरियाणा, दिल्ली समेत 7 राज्यों ने अपने यहां 12वीं तक के स्कूल 15 दिन के लिए बंद किए हुए हैं।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हो रही है, जिसके चलते कई इलाकों में तापमान माइनस में चला गया है। ताबो का न्यूनतम तापमान -14.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। समदो में -9.3, कुकुमसैरी में -6.9, कल्पा में -2 और मनाली का तापमान 2.8 डिग्री है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 3 दिन तूफानी हवाएं चलने, भारी बारिश होने और घना कोहरा छाने का अलर्ट दिया है। आइए जानते हैं कि देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम कैसा है और आगे 6 जनवरी तक मौसम कैसा रहने वाला है?

विज्ञापन

3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन और 2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 3 से 6 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख में भारी बर्फबारी के साथ गरज चमक के साथ बारिश होने की भविष्यवाणी की है। उत्तर-पश्चिमी भारत में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। घना कोहरा भी छा सकता है। मध्य और पूर्वी भारत में भी तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू और उससे सटे उत्तरी पाकिस्तान के निचले हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में ही एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के मध्य भागों में स्थित है। मध्य क्षोभमंडलीय स्तर और ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तर पर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। जिससे पंजाब और इसके आस-पास के एरिया में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हो सकता है। अरब सागर से उत्तर पश्चिम की ओर नमी वाली हवाएं उठ रही हैं। 5 से 7 जनवरी 2025 के दौरान भारत में इन मौसमी परिस्थितियों का असर देखने को मिला सकता है।

विज्ञापन

इन राज्यों में बारिश, कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की छिटपुट बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 5 और 6 जनवरी को इसी क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। 5 और 6 जनवरी को जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर गरज चमक के साथ बिजली गिर सकती है और भारी बारिश के साथ बर्फबारी होने के भी आसार हैं। 4 से 6 जनवरी के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की छिटपुट बारिश होने की भी संभावना है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति होने की संभावना है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में सुबह-शाम घना कोहरा छा सकता है। अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर के अलग-अलग इलाकों में जमीनी पाला पड़ने से ठंड बढ़ेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ