भयंकर ठंड-कोहरे के बीच भारी बर्फबारी-बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में पश्चिम विक्षोभ एक्टिव, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Aaj Ka Mausam : देश में बार-बार मौसम बदल रहा है। एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया गया। भयंकर ठंड और घने कोहरे से लोगों का हाल बेहाल है। आइए जानते हैं कि आईएमडी का क्या है लेटेस्ट अपडेट?

Monsoon, Delhi-NCR, Rain, Today Weather Update, IMD alert

दिल्ली एनसीआर में बारिश का अलर्ट।

Aaj Ka Mausam : देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। एक नया पश्चिम विक्षोभ आज से एक्टिव हो रहा है, जिसका असर उत्तर पश्चिम भारत में दिखेगा। भयंकर ठंड और घने कोहरे के बीच भीषण बारिश का अलर्ट जारी है। बारिश के बाद तेजी से तापमान गिरेगा, जिससे ठिठुरन और बढ़ जाएगी। इसे लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बड़ा अपडेट जारी किया है।

विज्ञापन

IMD के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 18 जनवरी से उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है और 22 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आज से लेकर 22 जनवरी तक बर्फबारी के साथ बारिश होने के आसार हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में 21-22 जनवरी को बादल बरसेंगे। दक्षिण केरल तट से दूर दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन स्थित है, जिससे तमिलनाडु, पुडुचेरी में 18 से 20 जनवरी तक और केरल में 19-20 जनवरी को भारी से बहुत भारी बरसात हो सकती है। साथ ही तेज गरज के साथ ओले भी गिर सकते हैं।

विज्ञापन

तापमान अपडेट

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम पारा माइनस में है। उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है, जबकि गुजरात में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होगी। मध्य-पूर्वी भारत और महाराष्ट्र में अगले 4 दिनों में पारा में कोई बदलाव नहीं होगा।

घने कोहरे की चेतावनी

विज्ञापन

आईएमडी के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले कुछ दिनों तक घने से बहुत घने कोहरे छाए रहने की संभावना है। यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 20 जनवरी तक घनी धुंध रहेगी, जबकि मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा में कोहरा का अलर्ट जारी है। हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में कड़ाके की ठंड रहेगी।

विज्ञापन

जानें दिल्ली एनसीआर का कैसा रहेगा मौसम?

फिलहाल, दिल्ली एनसीआर में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है। एक बार फिर मौसम करवट लेगा, जिससे अधिकांश इलाकों में 21-22 को बारिश होने के आसार हैं। इस वक्त घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ