तूफानी हवाओं और बारिश का अलर्ट, 9 राज्यों के लिए IMD की चेतावनी, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं प्रदूषण से हालात एक बार फिर खराब हो गए हैं. मौसम विभाग ने इस हफ्ते बारिश होने का अनुमान लगाया है. दक्षिण भारत में मानसूनी बारिश का दौर अब खत्म हो गया है, वहीं उत्तर भारत में बारिश का दौर शुरू हो रहा है. कहीं-कहीं घना कोहरा, शीत लहर और बर्फबारी भी रहेगी.

Delhi NCR Rain

दिल्ली में इस हफ्ते हल्की बारिश हो सकती है।

Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली-NCR में आज घनी धुंध छाई है और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) फिर से 400 पार कर गया है, यानी फॉग और स्मॉग के कारण दिल्ली की हालत खराब है. एक ओर प्रदूषण की मार तो दूसरी ओर मौसम का कहर, जहरीली हवा में सांस लेने के साथ-साथ लोग कड़ाके की ठंड बर्दाश्त कर रहे हैं. आनंद विहार में 445 तो अशोक विहार 448 AQI दर्ज किया गया है, जो खराब कैटेगरी का है.

विज्ञापन

इन राज्यों में बारिश होने की चेतावनी

वहीं IMD के अनुसार, देश में 3 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हैं, जिसके चलते उत्तर-पश्चिमी भारत में इस हफ्ते बारिश होने से और ज्यादा ठंड पड़ सकती है. कश्मीर घाटी में 22 और 23 जनवरी को, हिमाचल प्रदेश में 23 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. 23 से 25 जनवरी के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत के आस-पास के मैदानी इलाकों में छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश की संभावना है, जिससे गलन वाली ठंड पड़ेगी.

विज्ञापन

इन राज्यों में कोहरे-शीतलहर का अलर्ट

अगले 2-3 दिन के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार में घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. दक्षिण-पूर्वी प्रायद्वीपीय भारत में 19 जनवरी से उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश बंद हो गई है. वहीं पंजाब के कुछ इलाकों में 21 जनवरी को घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. हरियाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ में भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, हिमाचल में शीतलहर चलेगी.

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के अनुसार, दिल्ली में कई दिन से सुबह के समय घनी धुंध छा रही है. वहीं दिल्ली का अधिकतम तापमान 26.7 और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. अब 23 जनवरी बसंत पंचमी के दिन 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बहुत हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है. अगले 4 दिन आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे और सुबह के समय कई स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है.

विज्ञापन

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 22 से 24 जनवरी के बीच बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. 22 और 23 जनवरी को कश्मीर घाटी में और 23 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. 22 से 25 जनवरी के दौरान पंजाब में, 22 से 25 जनवरी के बीच हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 23 और 24 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में और 22-23 जनवरी को राजस्थान में भी बारिश होगी.

23 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बिजली गिरने और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा की गति) के साथ गरज-चमक की संभावना है. 22 और 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा की गति) के साथ तूफान आने की संभावना है. 22 और 23 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में बिजली गिरने की संभावना है. 23 जनवरी को उत्तराखंड में भी यही स्थिति रहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ