शिमला से ठंडी दिल्ली, 3.2 तापमान, 15 राज्यों में धुंध-शीतलहर का रेड अलर्ट, 7 में बारिश के आसार

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में भयंकर कोहरा छाया है और आगे भी कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है. वहीं 2-2 पश्चिमी विक्षोभ के चलते आगे पंजाब और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट भी रहेगा.

kal ka mausam 22 january 2026

दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा छाया है.

Aaj Ka Mausam 13 January 2025: देश में हाड़ कंपाने वाली कड़ाके की ठंड पड़ रही है. राजधानी दिल्ली बीते दिन 3.2 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ शिमला से ज्यादा ठंडी रही और बीता दिन दिल्ली के लिए सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा. वहीं पंजाब के बठिंडा में 0.6 और अमृतसर में एक डिग्री न्यूनतम तापमान रहा. हरियाणा में गुरुग्राम में 0 डिग्री और सिरसा-सोनीपत समेत कई शहरों में 1 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा.

विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के करीब 15 राज्यों में घनी धुंध और भीषण शीत लहर का रेड अलर्ट और दक्षिण भारत के 6 राज्यों के लिए बारिश का येलो अलर्ट दिया है. IMD की चेतावनी है कि भीषण शीत लहर और घनी से बहुत घने धुंध के कारण 18 जनवरी तक उत्तर-पश्चिम भारत में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है. वहीं 18 जनवरी तक पंजाब और दक्षिण भारत के 6 राज्यों में बारिश भी हो सकती है.

विज्ञापन

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित

उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है कोहरे का सबसे ज्यादा असर हवाई यातायात पर देखने को मिला है. चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के चलते कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा, जबकि कुछ उड़ानों को बीच रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा. रात के समय घना कोहरा छाने के कारण रनवे पर दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे विमानों की सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं हो सकी.

एक्टिव हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ

IMD के अनुसार, कोमोरीन क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में पश्चिमी हवाओं के साथ एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है. पूर्वोत्तर भारत में लगभग 100 समुद्री मील की रफ्तार वाली पश्चिमी जेट स्ट्रीम चल रही है. उत्तरी हरियाणा और आस-पास के इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, वहीं 15 जनवरी 2026 से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है. इसके असर से देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है.

विज्ञापन

इन राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट

IMD के अनुसार, 15 जनवरी को एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते 15 से 18 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. 17 और 18 जनवरी को पंजाब में कुछ शहरों में बारिश हो सकती है.

इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

IMD के अनुसार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के कुछ इलाकों में 14 जनवरी तक और कुछ इलाकों में 18 जनवरी तक सुबह के समय घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 19 जनवरी तक सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 17 से 19 जनवरी तक और कुछ इलाकों में 14 से 16 जनवरी 2026 तक घना कोहरा छा सकता है.

विज्ञापन

जम्मू मंडल में 16 जनवरी तक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में 17 जनवरी तक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 14 जनवरी तक, असम और मेघालय में 16-17 जनवरी को सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 14 जनवरी को भीषण शीत लहर तक चलने की संभावना है. राजस्थान और ओडिशा में 14 और 15 जनवरी को, झारखंड में 14 से 16 जनवरी तक शीत लहर चलने की संभावना है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ