---विज्ञापन---

देश angle-right

60KM स्पीड वाला तूफान और भारी बारिश…राजस्थान समेत 14 राज्यों के लिए अलर्ट, जानें कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में आज मौसम करवट बदलेगा। राजस्थान में तूफान और दिल्ली-गुजरात में भारी बारिश होने की चेतावनी है। इसके अलावा 10 से ज्यादा राज्यों में बादल बरस सकते हैं। देखें क्या कहता है IMD का ताजा अपडेट...

---विज्ञापन---

Today Weather Forecast: दिल्ली-NCR में आज ठंडी हवाएं चल रही हैं। मानसून एक्टिव है, लेकिन फिलहाल अच्छी धूप खिली है। वहीं हवाएं चलने से लोगों को उमस से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने आज शाम तक राजधानी का मौसम बदलने की भविष्यवाणी की है। आज दिल्ली समेत 14 राज्यों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

IMD ने राजस्थान में जहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार का तूफान आने की संभावना जताई है। गुजरात में आज और अगले 2 दिन बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। गुजरात में पिछले 3 दिन से हो रही बारिश से हालात खराब है। बाढ़ को देखते हुए प्रदेश सरकार ने प्राइमरी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। मध्य प्रदेश में भी अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है। आइए जानते हैं कि देशभर में आज और आने वाले 2 दिन मौसम कैसा रहेगा?

---विज्ञापन---

 

दिल्ली में 3 दिन खराब रहेगा मौसम

IMD की भविष्यवाणी के अनुसार, दिल्ली में आज शाम तक मौसम करवट ले लेगा और अगले 3 दिन मौसम काफी खराब रहेगा। 31 अगस्त तक दिल्ली में बारिश होने का संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। आज राजधानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने के आसार हैं।

---विज्ञापन---

आज राज्यों में तूफान आने की संभावना

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आज देश के कई राज्यों में तूफान आ सकता है या तेज हवाएं चल सकती हैं। मध्य प्रदेश में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी। आज और कल राजस्थान में 60 किलोमीटर की स्पीड वाला तूफान आ सकता है। गुजरात, महाराष्ट्र, बंगाल में 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। समुद्री में ऊंची लहरें उठने की संभावना है।

 

---विज्ञापन---

आज इन राज्यों में बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में दिलली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 27, 2024 07:02 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola